Month: April 2025

मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 19 फरवरी 2025 को वादिनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि बीते कल पड़ोसी मो जहागीर उर्फ पप्पु 07-08 व्यक्तियों के साथ मिलकर इनके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए इन्हें तथा इनके परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर जख्मी कर दिये। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 24/25 धारा- 191 (2) / 191(3)/190/115(2)/352/329(3)/117(2)/109/125 (ए)/76/303 (2) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रांरभ किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एवं कांड में अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में सोमवार को घटना में शामिल अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना निवासी मो शरीफ पिता […]

गोलीबारी कांड के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । 08 अक्टूबर 2024 को परबत्ता थानांतर्गत ग्राम राघोपुर स्थित दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी सुनील कुमार पिता स्व फेकन मंडल के द्वारा हथियार से लैस होकर मारपीट की सूचना पर परबत्ता थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामिणों के सहयोग से अवैध हथियार बरामद किया गया था। इस संबंध में राघोपुर निवासी वादी कृष्ण कुमार पिता बुधनदेव मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर परबत्ता थाना कांड संख्या 181/24 धारा- 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एवं […]

नवगछिया स्टेशन पर खाटू वाले श्याम की आलोकित छवि “बाबा का शीश” का होगा भव्य स्वागत ||GS NEWS

गोसाईगावनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा आगामी 17 अप्रैल की सुबह 7 बजे खाटू वाले श्याम की आलोकित छवि “बाबा श्याम का शीश” का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और जयकारों के साथ हर्षोल्लास से भरा रहेगा। स्टेशन पर आगमन के बाद नगर भ्रमण कर बाबा का शीश संजय खेमका के निवास स्थान पर स्थापित किया जाएगा। सांझ 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। यह शीश स्थायी रूप से नवगछिया में ही रहेगा, जिसे सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा श्रद्धापूर्वक लाया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सांवरिया सरकार नवगछिया के सभी सदस्य जी-जान से जुटे हुए हैं। भक्तों […]

बिहपुर के नए आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार का विधायक शैलेंद्र ने अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मान ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहपुर रेल सुरक्षा बल (RPF) के नए इंस्पेक्टर दीपक कुमार का क्षेत्रीय विधायक ई० शैलेंद्र ने भव्य स्वागत करते हुए अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि पूर्व आरपीएफ इंस्पेक्टर कैलाश मीणा का हाल ही में स्थानांतरण हो गया है, जिसके बाद दीपक कुमार ने 3 अप्रैल को बिहपुर में अपना योगदान दिया। इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने योगदान के बाद क्षेत्रीय विधायक से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर विधायक शैलेंद्र ने बिहपुर रेलवे स्टेशन के विकास व अन्य सकारात्मक मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें अपने कार्यकाल में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सम्मान समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें दिनेश यादव, प्रो. गौतम, लक्ष्मण चौधरी, रूपेश रूप, अजय उर्फ माटो, सदानंद, सिंटू, लालमोहन, अजीत चौधरी, […]