Month: April 2025

हेल्थ वेलनेस सेंटर भवानीपुर में (एनक्यूएएस) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । हेल्थ वेलनेस सेंटर भवानीपुर नारायणपुर में मंगलवार को (एनक्यूएएस) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक आयोजित हुआ। जिसमे नेशनल टीम दिल्ली से डॉक्टर आलोक दास व मो शाहनवाज तथा बिहपुर विधायक इं शैलेंद्र, नारायणपुर बीडीओ खुशबू कुमारी, सीओ विशाल अग्रवाल, आरपीएम रूप नारायण, डिसिक्यूए डॉक्टर प्रशांत कुमार, डीपीसी सन्नी कुमार, भवानीपुर पंचायत की मुखिया ममता कुमारी, एमओआईसी नारायणपुर डॉक्टर बिनोद कुमार, बीएचएम शंकर पासवान, सीएचओ मनोहर राम सहित सीएचसी नारायणपुर के अन्य सभी चिकित्सक व पदाधिकारी के अलावे जिला के सभी क्वालिफाइड सीएचओ उपस्थित रहे। सभी के द्वारा क्वालिटी को ऑब्जर्व किया तथा सभी 12 पैकेज मानक के बारे में जानकारी प्राप्त किए। DESK2025

बिहपुर में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और मालगोदाम शुरू करने की मांग, विधायक शैलेंद्र ने जीएम को भेजा पत्र ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इं. शैलेंद्र ने पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) को पत्र लिखकर बिहपुर स्टेशन पर चार जोड़ी नई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव तथा बंद पड़ी मालगोदाम/रैक पॉइंट को पुनः चालू करने की मांग की है। उन्होंने पत्र के साथ क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों द्वारा सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भी संलग्न किया है। विधायक ने कहा कि बिहपुर और उसके आसपास का इलाका व्यापार और कृषि के क्षेत्र में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां पर केले, आम, लीची, गन्ना, मक्का, गेहूं, मौसमी सब्जियों और शहद का व्यापक उत्पादन होता है। आजादी से पहले से ही इस क्षेत्र में जंक्शन, लोकोशेड और मालगोदाम की सुविधा मौजूद थी, जिससे […]

डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 22 विभागों  की योजनाओं से होंगे लाभान्वित ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

भागलपुर : समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की सफलता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले के 1047 अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में 22 विभागों की योजनाओं को पहुंचाकर सभी परिवारों को लाभान्वित करना था। इस बैठक से जिले के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान 19 अप्रैल से जिले की लगभग 50% पंचायतों में संचालित होगा और इसका नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि जीविका के 1860 ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम भी चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रचार वाहन अगले दिन से ही गांवों में रवाना किए […]

डॉ. भीमराव अंबेडकर को साक्षी मानकर प्रेमी युगल ने रचाई शादी, भागकर की थी प्रेम विवाह, बाद में मिली परिजनों की मंजूरी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। प्यार अगर सच्चा हो तो न जात-पात की दीवार रोकेगी, न समाज की बंदिशें। ऐसा ही एक मामला सामने आया है नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र में, जहां सुपौल निवासी युवक और नारायणपुर की युवती ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को साक्षी मानकर शादी रचा ली। जानकारी के अनुसार, सुपौल जिले के देवनारायण कुमार के बेटे सुनील कुमार और मधुरापुर गांव की मुस्कान कुमारी के बीच पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि उन्होंने जीवन भर साथ रहने का फैसला ले लिया। लेकिन जब परिजनों से मंजूरी नहीं मिली तो दोनों ने 9 अप्रैल को घर छोड़ने का फैसला किया। सुनील भागलपुर पहुंचा और […]

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, पुरैनी हॉल्ट के पास कोच का शीशा टूटा, जीआरपी जांच में जुटी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई। सोमवार को भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22310) पर पुरैनी हॉल्ट के पास अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पथराव में कोच C2 की सीट संख्या 53 और 54 का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही, ट्रेन और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके। मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब वंदे भारत ट्रेन पर इस तरह […]

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर हुई अहम बैठक, सोलर सिस्टम पर मिलेगी मोटी सब्सिडी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के संबंधित पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और विद्युत विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान योजना की बारीकियों पर चर्चा की गई और जिले में इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत आम लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर न केवल बिजली बचा सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी भी कर सकते हैं। योजना के तहत 1 किलोवाट, 2 किलोवाट और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल लगवाए जा सकते हैं। सब्सिडी […]

अम्बेडकर संवाद: समाज सुधार और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: 14 अप्रैल 2025 को अम्बेडकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो समाज में समानता और न्याय के मुद्दों पर चर्चा और जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को फैलाना और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सामूहिक समझ बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित सभाओं में समाज के गरीब और उत्पीड़ित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पहला सत्र अम्बेडकर चौक, नवगछिया जीरो माईल, तेतरी में हुआ, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बाबा साहब के विचारों पर गहरी चर्चा की। दूसरा सत्र: महादलित टोला, वार्ड-27, नवगछिया नगर परिषद में आयोजित हुआ, जहां महादलित समुदाय के […]

जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग, तीन घायल; एक को लगी गोली, अपहरण की धमकी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में छोटी परवत्ता के बिनोद यादव और संजय यादव के अलावा दूसरे पक्ष के मायागंज बरारी के दीपक कुमार का पुत्र विक्की कुमार शामिल है। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है। बिनोद यादव को पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। बिनोद यादव ने इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनका भाई ग्रामीण चिकित्सक है और घटना के समय अपने दरवाजे पर बैठा था। […]

बाबा बिसुराउत मेला में वाहनों के दबाव से नवगछिया में भीषण जाम, पुलिस की नाकामी पर नाराजगी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: बाबा बिसुराउत मेला के दौरान अत्यधिक वाहनों के दबाव से नवगछिया के बाबा बिसुराउत सेतु पर भीषण जाम लग गया। यह जाम सेतु से लेकर नवगछिया बस स्टैंड तक फैला था, जिससे विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर भी जाम की स्थिति बनी। नवगछिया की जिप सदस्या नंदनी सरकार ने बताया कि बाबा बिसुराउत सेतु के उत्तरी छोर पर कुछ युवक वाहनों से रुपये वसूल रहे थे, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। नंदनी सरकार ने यह भी आरोप लगाया कि वहां पुलिस की कोई तैनाती नहीं थी और जब उन्होंने नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीपीओ ओम प्रकाश को फोन किया, तो कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। जाम में ट्रक, जीप, बस और एम्बुलेंस समेत कई गाड़ियां फंसी थीं। […]

महदत्तपुर टोल प्लाजा के पास कार-टोटो की टक्कर में महिला सहित चार घायल, तीन की हालत गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : महदत्तपुर टोल प्लाजा के पास एक कार और टोटो की भीषण टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में खगड़िया जिले के परवत्ता थाना के शहरबन्ना निवासी पवन शर्मा की पत्नी अंजू कुमारी, प्रीतम शर्मा की पत्नी श्वेता कुमारी, अमित शर्मा की पत्नी प्रियंका कुमारी और अमित शर्मा का पुत्र बलराम कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। अंजू कुमारी, श्वेता कुमारी और प्रियंका कुमारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों के मुताबिक, वे सभी मेला देखने के लिए टोटो से गए थे और मेला देख कर लौटते समय यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। […]