Month: June 2025

कोसी नदी में डूबे दो बच्चों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर भंवरा के समीप रविवार से लापता दो किशोरों में से एक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश बुधवार को भी जारी रही। घटना से नारायणपुर और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कोसी नदी में डूबने वाले बच्चों में एक नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत वार्ड संख्या 12, भ्रमरपुर निवासी पिंटू चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार था, जबकि दूसरा किशोर राहुल कुमार, उम्र 14 वर्ष, खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के निवासी बाल्मीकि चौरसिया का पुत्र था। राहुल, नवगछिया स्थित अपने ननिहाल सुबोध चौरसिया के घर आया हुआ था। रविवार से लापता दोनों किशोरों की तलाश सोमवार को […]

Noimg

बारात निकलने को तैयार थे बाराती, अस्पताल में चल रहा था दूल्हे का इलाज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया नगरह के नवटोलिया मोहल्ले में शादी के दिन उस वक्त अजीब स्थिति बन गई जब एक ओर घर में बारात सज-धज कर निकलने को तैयार थी, तो दूसरी ओर दूल्हा अस्पताल में इलाज करा रहा था। घर से बार-बार फोन आ रहे थे कि “दूल्हा कब आएगा?”, वहीं नवगछिया अनुमंडीय अस्पताल में घायल दूल्हे को इंजेक्शन और दवा दी जा रही थी। घर पर बाराती पूरी तैयारी में थे। सभी ने सूट-बूट पहन रखा था और दरवाजे पर इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन सबके मन में एक ही सवाल था—शादी होगी या नहीं? दूल्हे के अस्पताल में होने की खबर से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कन्या पक्ष को भी इस घटना की जानकारी […]

Noimg

शादी में बार-बार विघ्न डालते हैं गांव के कुछ युवक, जानबूझकर की गई दूल्हे से मारपीट: सुमन कुमार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे दूल्हे के बड़े भाई सुमन कुमार ने मारपीट की घटना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव के कुछ युवक काफी उद्दंड प्रवृत्ति के हैं और बार-बार उनके पारिवारिक आयोजनों में विघ्न डालते रहे हैं। सुमन कुमार ने बताया कि इसके पहले भी उनकी बहन, भतीजी और भाई की शादी के समय इन युवकों ने विवाद किया था। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य झगड़ा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हिंसा है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वे बाजार में थे। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, वे तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक दूल्हा और उनकी मां के साथ मारपीट हो चुकी थी। […]

Noimg

बारात निकलने से पहले दूल्हे और उसकी मां को घसीट घसीट कर पीटा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

डीजे पर डांस को लेकर बवाल, नवगछिया के नगरह नवटोलिया का मामला नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरह के नवटोलिया मोहल्ले में बुधवार की शाम एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारात निकलने से पहले की रस्मों के बीच डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। घटना में दूल्हा और उसकी मां के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरह नवगछिया निवासी नीतीश कुमार मंडल, पिता दिनेश मंडल की शादी रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव की एक लड़की से […]

Noimg

तेतरी जीरो माइल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह का किया स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : पटना से भागलपुर जाने के क्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एवं भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह का नवगछिया के तेतरी जीरो माइल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ से पहले जिले में संभावित खतरों को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि नवगछिया अनुमंडल के सभी बांधों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं से भलीभांति अवगत हैं और जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। […]

Noimg

बिहार सरकार ने गठित की रोगी कल्याण समिति, मुकेश राणा बने सदस्य ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को राज्य के सभी जिला अस्पतालों की रोगी कल्याण समिति सह शासी निकाय का गठन किया गया। इस क्रम में भागलपुर स्थित मायागंज जिला अस्पताल की समिति में नवगछिया अनुमंडल के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। मुकेश राणा के इस मनोनयन पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, विधायक ई. शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, शंभू ठाकुर, धीरज कुमार सिंह, रंजीत झा, कौशल जायसवाल, प्रवेश कुमार यादव, वशिष्ठ कुशवाहा समेत कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की समिति में नवगछिया के सामाजिक कार्यकर्ता को शामिल किया जाना एक सराहनीय निर्णय है, जिससे स्थानीय […]

Noimg

नवगछिया के कोशकीपुर स्कूल में घोटाले की पुष्टि, बीपीआरओ की जांच में उजागर हुईं कई अनियमितताएं ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोशकीपुर में शिक्षा व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। रंगरा बीपीआरओ द्वारा की गई औचक जांच में विद्यालय संचालन में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। जांच में यह पाया गया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल को मनमाने ढंग से संचालित किया जा रहा है। पूर्व में शिक्षा प्रबंधन समिति द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सत्य साबित हुए हैं। स्थानीय लोगों और समिति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीपीआरओ की टीम ने जब स्कूल का निरीक्षण किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन में सूचीबद्ध और संतुलित आहार नहीं दिया जा रहा […]

Noimg

तेज रफ्तार कार ने आम के ठेले को मारी टक्कर, युवती घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरामी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 (NH-31) पर एक तेज रफ्तार कार ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे लगे आम के ठेले में टक्कर मार दी। इसके बाद कार लगभग 5 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में आम बेच रही एक युवती रेशमा खातून उर्फ दिलशाना, पिता अशरफ अली घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खगड़िया की ओर से आ रही थी। चकरामी गांव के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पहले फुटपाथ पर […]