Month: June 2025

Noimg

झंडापुर और औलियाबाद पंचायतों के सभी बूथों पर विधायक शैलेंद्र का जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न ||GS NEWS

Purniaउपलब्धिनवगछियाDESK20250

भागलपुर। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने गुरुवार को बिहपुर प्रखंड के झंडापुर और औलियाबाद पंचायत के सभी बूथों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता आज संविधान की दुहाई देते हुए उसे सर्वोपरि बताते हैं, जबकि यही कांग्रेस, विशेषकर तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर संविधान की आत्मा को कुचल दिया था। उन्होंने कहा कि 21 महीने चला वह आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय था, जिसे कभी […]

Noimg

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर नवगछिया में 250 जेपी सेनानियों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने गुरुवार को तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्ण क्रांति के 250 सेनानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संपूर्ण क्रांति मंच के जयप्रकाश महंत, अशोक यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह पटेल, उपेंद्र यादव, शंकर, रंजय, बिजेंद्र यादव, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, नवगछिया के कोषाध्यक्ष प्रमोद केडिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान भूमिगत जेपी सेनानियों की लंबित 3351 फाइलों के निपटारे हेतु एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी का नेतृत्व विधायक गोपाल मंडल स्वयं करेंगे। कमेटी शीघ्र ही भागलपुर जिलाधिकारी से मिलकर लंबित फाइलों का सत्यापन कराएगी, […]

Noimg

भागलपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दिए दिशा-निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को समीक्षा भवन में श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विधायक गोपालपुर नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल और उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने सहभागिता की। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागवार बाढ़ पूर्व तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अंचलों में वर्षा मापक यंत्र लगाए गए हैं और प्रतिदिन का डेटा संग्रहित किया जा रहा है। नाव, खाद्य सामग्री, […]

पूर्व प्रबंधक के परिवार ने ठाकुरबाड़ी की ऊपरी मंजिल पर किया कब्जा, नवनियुक्त महंत ने लगाए गंभीर आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट रोड स्थित श्री उदासीन पंचायती अखाड़ा बड़ा की आत्मादास ठाकुरबाड़ी में बड़े स्तर पर अनियमितता और धार्मिक मर्यादा भंग करने का मामला सामने आया है। नवनियुक्त महंत ने आरोप लगाया है कि ठाकुरबाड़ी के पूर्व प्रबंधक नरेंद्र प्रताप चौधरी और उनके परिवार ने ठाकुरबाड़ी की ऊपरी मंजिल पर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मठ परिसर में महिलाओं और पालतू कुत्तों का प्रवेश कराया जा रहा है, जिससे ठाकुरबाड़ी की धार्मिक मर्यादा और आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। महंत ने बताया कि पूर्व महंत कश्यपदास ने पंचायती अखाड़े की अनुमति के बिना ही नरेंद्र प्रताप चौधरी को प्रबंधक और उनके छोटे भाई को उप-प्रबंधक […]

Noimg

तेली हक, अधिकार व स्वाभिमान सम्मेलन सह भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित अशोक सम्राट भवन में बुधवार को तेली हक, अधिकार और स्वाभिमान सम्मेलन सह भामाशाह जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर की मेयर डॉ. वसुन्धरा लाल उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व महिला आयोग सदस्य कंचन गुप्ता, भाजपा के पूर्व शेखपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेश साह, पिरपैंती के जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, जदयू नेत्री शालिनी साह, डॉ. राम कुमार गुप्ता, डॉ. नीरज कुमार, विक्रम कुणाल, राजेश बिहारी, महेश प्रसाद गुप्ता, मिथुन कुमार, निर्मल प्रसाद साह, चन्द्रशेखर प्रसाद गुप्ता और विनय गुड्डू समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पहले सत्र में महेश गुप्ता ने तथा दूसरे सत्र में डॉ. वसुन्धरा लाल ने की। मंच […]

Noimg

कहलगांव में ‘माई बहन योजना’ के लिए पंजीकरण को लेकर उमड़ रही महिलाओं की भीड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में ‘माई बहन योजना’ के अंतर्गत पंजीकरण को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। योजना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं पंजीकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंच रही हैं। कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा जैसे ही कहलगांव विधानसभा के अरार पंचायत पहुंचे, वहां की महिलाओं, माताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने न केवल ‘माई बहन योजना’ की सराहना की, बल्कि कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के प्रयासों की भी तारीफ की। ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है। DESK2025

Noimg

श्रावणी मेला की तैयारी जोरों पर, भागलपुर डीएम ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में समीक्षा भवन सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार का मेला पहले की अपेक्षा अधिक बेहतर और व्यवस्थित होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो जर्मन हैंगर पंडाल बनवाए जा रहे हैं, जहां ठहरने की समुचित व्यवस्था होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। […]

Noimg

ससुराल जा रहे बिपिन दास की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, भाई घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर-गोड्डा निवासी बिपिन दास की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल बसंतराय जा रहे थे। इसी दौरान आमपुर घोंघा थाना क्षेत्र के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बिपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बिपिन की पत्नी खुशबू देवी दो दिन पहले ही मायके आई थीं और बिपिन उनसे मिलने जा रहे थे। बिपिन पांच बच्चों के पिता थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। […]

Noimg

मिरहट्टी पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के मिरहट्टी गांव में चुटिया पोखर में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाश कुमार, पिता डब्लू यादव, निवासी मिरहट्टी गांव के रूप में की गई है। मृतक के पिता डब्लू यादव ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे उनका पुत्र कैलाश कुमार भैंस निकालने पोखर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गांव के एक बच्चे द्वारा सूचना देने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे पोखर से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया। घटना की […]

Noimg

टीएमबीयू में स्थापित होगी तिलकामांझी की 18 फीट ऊंची प्रतिमा, राष्ट्रपति के हाथों अनावरण की संभावना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद तिलकामांझी की 8 फीट ऊंची और करीब 800 किलो वजनी कांस्य प्रतिमा विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित की जा चुकी है। इस प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से किए जाने की संभावना है। इसके लिए जुलाई माह में राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आमंत्रित किया गया है। राजस्थान के सुतार परिवार ने गढ़ी प्रतिमा जानकारी के अनुसार, यह भव्य कांस्य प्रतिमा जयपुर स्थित प्रसिद्ध सुतार परिवार द्वारा अत्यंत कलात्मक ढंग से तैयार की गई है। इसे टीएमबीयू परिसर के तिलकामांझी पार्क में एक विशेष चबूतरे पर स्थापित किया गया है। चबूतरे सहित इसकी कुल ऊंचाई लगभग 18 […]