Month: June 2025

Noimg

नवगछिया प्रखंड के तेतरी से पंचायत समिति उपचुनाव में रीता देवी को मिला नारियल चुनाव चिन्ह, प्रचार में जुटे समर्थक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड अंतर्गत तेतरी पंचायत के समिति पद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 के उपचुनाव में प्रत्याशी रीता देवी, पति संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो को निर्वाचन आयोग की ओर से “नारियल” चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों ने जोरशोर से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है और रीता देवी को विजयी बनाने की अपील की जा रही है। प्रत्याशी रीता देवी के प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय उनके पति संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो का क्षेत्र में खासा प्रभाव माना जाता है। उन्होंने विगत वर्षों में बिना किसी पद के रहते हुए भी तेतरी पंचायत सहित आस-पास के […]

लुटेरी दुल्हन गैंग को पुलिस नें दबोचा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

राजस्थान कोटा से नवगछिया तक दुल्हन के नाम पर लूट की साजिश, शादी के बहाने बुलाकर दो लाख 35 हजार नकद सहित मोबाइल की लूटपाट नवगछिया। शादी के नाम पर विश्वास कर कोटा (राजस्थान) से परिवार लेकर नवगछिया पहुंचे एक युवक और उसके परिवार के साथ हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया जिसका नवगछिया पुलिस नें उद्भेदन कर दिया हैं । गुरुवार की संध्या नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी । पूरे घटनाक्रम की जड़ें राजस्थान के कोटा जिले से जुड़ी हैं, जहां से शुरुआत होती है मनीष कुमार उर्फ मुनीलाल ठाकुर की एक सोची-समझी साजिश की। मनीष कुमार उर्फ मुनीलाल ठाकुर, नवगछिया के खैरपुर कदवा […]

Noimg

प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाप्रेम प्रसंगबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में गुरुवार की शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, एक महिला जो दो बच्चों की मां है, प्रेमी से शादी करने के इरादे से गांव पहुंची। गांव पहुंचते ही मामला गरमा गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल तनावपूर्ण होते देख स्थानीय लोगों ने गोपालपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले को शांत कराया। प्रेम-प्रसंग को लेकर पूरे गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। DESK2025

Noimg

टेंपो की सीट के नीचे से 59.925 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। गुप्त सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आलोक में एक तीन पहिया टेंपो, जो नदीयामा थाना क्षेत्र से सबौर की ओर जा रहा था, को रोका गया और चालक संतोष दास की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टेंपो की सीट के नीचे से करीब 59.925 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर जब्ती सूची और गिरफ्तारी पत्र तैयार करते हुए चालक संतोष दास को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान उपस्थित गृहरक्षक से स्वेच्छापूर्वक जब्ती सूची और गिरफ्तारी पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई के लिए आरोपी को शराब निषेध थाना, सदर भेजा गया। […]

एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए बैडमिंटन चयन ट्रायल आज सैंडिस कंपाउंड में GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु बैडमिंटन (बालक एवं बालिका वर्ग) के चयन ट्रायल का आयोजन शुक्रवार, 27 जून 2025 को किया जा रहा है। यह ट्रायल सैंडिस कंपाउंड स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल में पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु न्यूनतम 12 वर्ष तथा अधिकतम 14 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित खिलाड़ियों को बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा आवास, पौष्टिक भोजन, खेल पोशाक, आधुनिक खेल उपकरण, चिकित्सा सुविधा एवं दक्ष प्रशिक्षकों की निगरानी में वैज्ञानिक पद्धति से खेल प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। ट्रायल में […]