Month: June 2025

Noimg

ब्राह्मण समाज की उपेक्षा पर समन्वय समिति ने सौंपा ज्ञापन, धार्मिक न्यास परिषद में प्रतिनिधित्व न मिलने पर जताया आक्रोश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

पटना : संपूर्ण ब्राह्मण समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी नेतृत्व को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखु भाई दालसानिया तथा जेडीयू विधान परिषद के सचेतक संजय गांधी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने धार्मिक न्यास परिषद सहित विभिन्न सरकारी निकायों में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और अनदेखी पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज—जैसे कि कान्यकुब्ज, मैथिल, शाकद्वितीय, गोस्वामी, भट्ट, महापात्र, टिकुली आदि समुदायों—को किसी भी स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है, जिससे समाज में गहरा आक्रोश और क्षोभ है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में एक भी […]

Noimg

पीरपैंती के अम्मा पाली में मनरेगा योजना के तहत बने खेल मैदान का हुआ उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत अम्मा पाली गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मनरेगा योजना के तहत बने खेल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, ग्रामीणों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह झूम्पा, पीटीए के अरुण कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि हिरदेश यादव, मोहित सिंह, कन्हैया सिंह, वार्ड सदस्य रोहित पासवान, मनोज पासवान, जितेंद्र पंडित, प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकंदर पासवान, कुंदन कुमार, वार्ड प्रतिनिधि सुजीत पोद्दार, पूर्व वार्ड सदस्य पप्पू पंडित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नव निर्मित इस खेल मैदान में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। […]

Noimg

पीरपैंती अपहरण कांड में नया मोड़, जमीन विवाद में उलझती दिखी पूरी कहानी, सिटी एसपी ने की गहन जांच ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र के चर्चित कांड संख्या 229/25 में दर्ज अपहरण की प्राथमिकी अब नया मोड़ लेती नजर आ रही है। अपहरण के आरोप और शिकायत के पीछे जमीन विवाद की परतें खुलती दिख रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद सिटी एसपी शुभांक मिश्रा बुधवार को पीरपैंती पहुंचे और जांच की कमान अपने हाथ में ली। सिटी एसपी ने सबसे पहले एसडीपीओ कार्यालय में अपहरण के सूचक सुदीप कुमार सिंह से बातचीत कर उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान एसडीपीओ-2 अर्जुन गुप्ता, केस के जांचकर्ता अविनाश राय तथा सबसे पहले मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी आरएन सिंह भी मौजूद थे। सिटी एसपी ने सुदीप की मां और पत्नी से भी अलग से पूछताछ की। […]

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है। पहली कार्रवाई मसदी पंचायत स्थित राज गंगापुर गांव में की गई, जहां अंकुश कुमार साह के घर के पास बने बासा (झोपड़ी) में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की 141 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई कमरगंज पंचायत के जहांगीर गांव में की गई, जहां से पुलिस ने 8 लीटर देसी शराब जब्त की। साथ ही 200 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बनाने की सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में शराब तस्कर अंकुश कुमार साह और झंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों […]

Noimg

जगदीशपुर में श्रावणी मेला को लेकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश, सीओ ने स्वयं संभाली कमान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : श्रावणी मेला की तैयारी के तहत जगदीशपुर अंचलाधिकारी रजनीश कुमार ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अंचल गार्डों के साथ जगदीशपुर बाजार का भ्रमण किया और सभी दुकानदारों को अतिक्रमण खाली करने का सख्त निर्देश दिया। सीओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि जो भी दुकान मुख्य सड़क या नाले पर अवैध रूप से लगी हुई है, उसे तुरंत हटा लें। अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण बलपूर्वक हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भागलपुर से बासुकीनाथ की ओर जाने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सड़क मार्ग को अतिक्रमणमुक्त बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष श्रावणी मेला के अवसर पर भागलपुर गंगा घाट से […]

Noimg

स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगिता) विषय पर भागलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को टेन कोर्ट बिल्डिंग स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल, व्यवहार न्यायालय परिसर में “स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगिता) की स्थापना एवं क्षेत्राधिकार” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर राजेश नारायण सेवक पाण्डेय ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगिता) की स्थापना विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22-बी के अंतर्गत की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का त्वरित, प्रभावी और सुलभ समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना […]

Noimg

किलकारी टाइगर्स ने जीता बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया : किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में किलकारी, सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित द्वितीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब किलकारी टाइगर्स ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में किलकारी टाइगर्स ने कड़ी टक्कर देते हुए किलकारी टाइटंस को 35-25, 23-35, 35-27 से हराया। विजेता टीम की ओर से आदित्य, दीनानाथ, दिव्या और संध्या ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि उपविजेता टाइटंस की ओर से सलोनी और सूर्या ने भी दमदार खेल दिखाया। सेमीफाइनल मुकाबलों में किलकारी टाइटंस ने किलकारी लायंस को 35-31, 35-29 से हराया, जबकि किलकारी टाइगर्स ने किलकारी चैलेंजर्स को 35-26, 35-27 से पराजित किया। किलकारी लायंस और किलकारी चैलेंजर्स को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बिहार बॉल बैडमिंटन […]

Noimg

तीन साल अनुपस्थित रहने वाली नर्स को वेतन देने के मामले की होगी जांच ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

24 लाख से अधिक की राशि भुगतान को लेकर प्रधान सचिव की अध्यक्षता में बनेगा जांच बोर्ड भागलपुर के मायागंज अस्पताल में पदस्थापित नर्स प्रतिमा कुमारी-6 को तीन वर्षों तक अनुपस्थित रहने के बावजूद वेतन और वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) दिए जाने के मामले की जांच अब प्रधान सचिव की अध्यक्षता में गठित जांच बोर्ड करेगा। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा कुमारी मार्च 2022 से फरवरी 2025 तक लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित थीं। इसके बावजूद उन्हें 24 लाख 25 हजार 304 रुपये का वेतन एवं अन्य लाभ दिए गए। इस पर सवाल खड़े होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार से इस […]

Noimg

पटना की ‘वर्दी वाली दीदी’ खुशबू खातून ने थाने को बनाया गरीब बच्चों की शिक्षा का मंदिर ||GS NEWS

परीक्षा परिणामबिहारभागलपुरDESK20250

पुलिस की ड्यूटी के साथ नि:शुल्क शिक्षा दे रहीं थानाध्यक्ष, पढ़ाई के साथ कॉपी-किताब और भविष्य की राह भी दिखा रहीं पटना / मसौढ़ी :“मैं लहसुना गांव की रहने वाली हूं। पापा मसौढ़ी के एक दुकान में काम करते हैं। हम गरीब हैं, तीन भाई-बहन हैं। मां स्कूल में झाड़ू-पोछा करती हैं। ऐसे में थाने में मैडम रोज पढ़ाती हैं और कॉपी-कलम भी देती हैं। साथ ही फ्यूचर के बारे में भी बताती हैं।” यह शब्द हैं 5वीं कक्षा की छात्रा मुन्नी कुमारी के, जिनके लिए लहसुना थाने की थानाध्यक्ष खुशबू खातून न सिर्फ एक पुलिस अधिकारी हैं, बल्कि उनकी “वर्दी वाली दीदी” और जीवन की मार्गदर्शक भी हैं। 2018 बैच की दारोगा, शिक्षा की अलख जगा रहींखुशबू खातून बिहार […]

Noimg

साधोपुर में खेत में खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, बच्चा घायल, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव में सोमवार को एक पांच वर्षीय बच्चा खेत में खेलते समय कुत्ते के हमले का शिकार हो गया। घायल बच्चे की पहचान साधोपुर निवासी बेचन मंडल के पुत्र अंश राज (उम्र 5 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना उस समय हुई जब अंश राज मकई के खेत में खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ता अचानक उस पर झपट पड़ा और उसे काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बच्चों और […]