Month: June 2025

स्नातक सत्र 2025-29: टीएमबीयू कॉलेजों में ऑन द स्पॉट नामांकन का अंतिम मौका, 29 जून तक आवेदन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। मंगलवार से ऑन द स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो 29 जून तक चलेगी। यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए है जो अब तक किसी कारणवश नामांकन नहीं ले सके हैं। टीएनबी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. एस.एन. पांडे और एसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि ऑन द स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। यह नामांकन केवल बचे हुए विषयों की उपलब्ध सीटों पर ही किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया […]

Noimg

कारगिल युद्ध के शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह के परिजनों को कारगिल ब्रिगेड ने किया सम्मानित ||GS NEWS

कोसीनवगछियाबिहारDESK20250

प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर वीरगति को किया गया नमन नवगछिया : भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत तिरासी गांव निवासी लाल हवलदार रतन कुमार सिंह के परिजनों को कारगिल ब्रिगेड की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शहीद के पूर्णिया स्थित निवास पर सोमवार को आयोजित किया गया। कारगिल ब्रिगेड से आए सेना के अधिकारियों के दल ने शहीद के परिवार को यह सम्मान सौंपा। इस अवसर पर सूबेदार अमितवा दास ने कहा कि हवलदार रतन कुमार सिंह की शहादत देश के लिए एक प्रेरणा है। उनकी वीरता को देश कभी नहीं भूल सकता। शहीद की पत्नी वीरांगना मीना देवी ने भावुक […]

Noimg

नवगछिया के श्रीपुर फोर लेन पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

अज्ञात ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, चालक फरार नवगछिया। नवगछिया के बाबा विशु राउत पथ पर श्रीपुर के पास चार लेन सड़क पर मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक महेशखूंट से चौसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक अपाचे बताई जा रही है। घायलों में एक युवक अरविंद पटेल, पिता उमेश पटेल, निवासी – बिंदा दिरा, गोगरी जमालपुर, जिला मुंगेर शामिल हैं, जो बाइक के पीछे बैठे थे। वहीं, बाइक चला […]

Noimg

निरुद्दीनपुर मिर्जापुर गंगा दियारा में युवक की गोली मारकर हत्या ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

कनपटी में मारी गई दो गोली, घटनास्थल पर ही हुई मौत मृतक नाथनगर के बेरिया गांव का रहने वाला नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निरुद्दीनपुर, मिर्जापुर गंगा दियारा में मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरिया निवासी चंचल मंडल के 35 वर्षीय पुत्र श्याम मंडल उर्फ भूटका के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बिहपुर थाना और नाथनगर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। मृतक के हाथ में गोदना (टैटू) देखकर और सोशल मीडिया की मदद से पहचान की […]

Noimg

तेज रफ्तार और शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पोखर रोड स्थित हाई स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया और तड़पने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार शराब के नशे में धुत था और टक्कर के बाद कुछ दूरी पर जाकर स्वयं भी गिर पड़ा। घायल युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी प्रमोद पोद्दार, पिता हरि पोद्दार के रूप में हुई है। प्रमोद उस समय काम खत्म कर साइकिल से घर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर […]

Noimg

ट्राई साइकिल पाकर भावुक हुई मंजू झा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाना था। कार्यक्रम में एडीआईपी (ADIP) योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर के दौरान एक मार्मिक क्षण तब देखने को मिला, जब दिव्यांग मंजू श्री झा को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। ट्राई साइकिल पाकर उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें घर से बाहर निकलने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह योजना जैसे लोगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता लाती है। इस अवसर […]