Month: June 2025

गुवारीडीह कोसी नदी में डूबे दो किशोरों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवारीडीह कोसी नदी में रविवार को स्नान के दौरान डूबे दो किशोरों में से एक का शव मंगलवार दोपहर बरामद कर लिया गया है। बरामद शव की पहचान खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के बिचली टोला महेशखूंट निवासी बाल्मीकि चौरसिया के 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरा किशोर, भ्रमरपुर वार्ड संख्या 12 निवासी पिंटू चौरसिया का 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार अब भी लापता है। मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो त्रिमुहान कोसी घाट के समीप ग्रामीणों द्वारा नदी में तैरता हुआ शव देखा गया। सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल […]

Noimg

जिला खेल पदाधिकारी ने किया खेल मैदान का निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मी नारायण +2 विद्यालय मलिकपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय खबासपुर में निर्मित आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लक्ष्मी नारायण विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य खेल संरचनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूर्णता को लेकर संतोष व्यक्त किया। मुखिया प्रतिनिधि गुंजन कुमार ने बताया कि बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही इन पर पेंटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके बाद स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी। निरीक्षण के समय खेल प्रशिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा और सुनील कुमार भी उपस्थित थे। DESK2025

Noimg

भागलपुर में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन, केंद्रीय मंत्री ने वितरित किए उपकरण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड मैदान में सोमवार को दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायता उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बी. एल. वर्मा, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, सांसद प्रतिनिधि अपर्णा कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह, जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, विधान पार्षद डॉ. एन. यादव, बंटी यादव समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रिक साइकिल, श्रवण यंत्र, चलने की छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। शिविर में भागलपुर के अलावा आसपास के जिले के सैकड़ों लाभार्थी पहुंचे थे। मंत्री […]

Noimg

मानसिक तनाव में किसान ने दे दी जान, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गमैल गांव निवासी 52 वर्षीय किसान ओमकार नाथ झा ने मानसिक तनाव में आकर चाकू से गला काट लिया था। इलाज के क्रम में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, ओमकार नाथ झा ने सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया था। घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिहारीगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच मायागंज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मायागंज स्थित बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर […]

चोरों का आतंक: गर्मी की छुट्टी में स्कूल के कार्यालय से बैटरी और अन्य सामान की चोरी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड स्थित राजकीय चंद्रावती कन्या मध्य विद्यालय, चंपानगर में चोरी की एक और घटना सामने आई है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर दो बैटरियां, लगभग 400 थाली, बाजा का एम्प्लीफायर, स्टील के बर्तन सहित अन्य सामान चुरा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से विद्यालय में गर्मी की छुट्टी थी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जब स्कूल खुले तो स्टाफ ने देखा कि कार्यालय कक्ष का ताला टूटा हुआ है और वहां रखे कई सामान गायब हैं। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दो बैटरियों के अलावा लगभग 400 थालियां, एम्प्लीफायर, स्टील के […]

Noimg

भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ परिसर में भवन निर्माण कार्य में बाधा पर अध्यक्ष ने जताई आपत्ति, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ परिसर में चल रहे अधिवक्ताओं के भवन निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार को जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष वीरेश मिश्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में स्थिति स्पष्ट करते हुए निर्माण कार्य में हो रही बाधाओं पर कड़ा ऐतराज जताया। इस अवसर पर उनके साथ संघ के महासचिव अंजनी कुमार दुबे भी मौजूद थे। अध्यक्ष वीरेश मिश्रा ने कहा कि संघ के अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उनकी गाढ़ी कमाई और संघ की निधि से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि अधिवक्ताओं को बैठने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भागलपुर में जिला विधिज्ञ संघ के अतिरिक्त […]

Noimg

अब सोनवर्षा पंचायत में भी होगी प्लस टू की पढ़ाई, छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा अन्य पंचायत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत बिहपुर दक्षिण, सोनवर्षा पंचायत के छात्रों को अब उच्च विद्यालय में नामांकन के लिए अन्य पंचायतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पंचायत में अब तक छात्रों के लिए प्लस टू विद्यालय नहीं था, जिससे आठवीं कक्षा के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था। हालांकि कन्या प्लस टू विद्यालय की सुविधा पंचायत में पहले से उपलब्ध थी, लेकिन उसमें केवल छात्राओं का नामांकन होता था। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने गंभीर पहल की। मंगलवार को उन्होंने पटना में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात कर मामले को रखा और एक औपचारिक आवेदन सौंपा। शिक्षा मंत्री ने त्वरित संज्ञान […]

Noimg

बिहपुर व खरीक प्रखंडों में गंगा व कोसी तटबंधों पर फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू ||GS NEWS

बिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेन्द्र द्वारा राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात कर फ्लड फाइटिंग कार्य में हो रही देरी और इससे संभावित नुकसान की जानकारी देने के बाद मंगलवार से बिहपुर और खरीक प्रखंडों में गंगा व कोसी नदी के तटबंधों पर फ्लड फाइटिंग कार्य प्रारंभ हो गया। विधायक शैलेन्द्र की मांग पर मंत्री विजय चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को अविलंब कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था। जिसके तहत मंगलवार से राघोपुर से काजीकोरैया तथा नरकटिया से नन्हकार तक गंगा नदी के उन तटबंधों पर, जहां कटाव या क्षति की स्थिति है, फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू कर दिया गया। साथ ही कोसी नदी के कालूचक–विशपुरिया […]

Noimg

उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर आपदा से बचाव हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। आपदा प्रबंधन विभाग, भागलपुर की ओर से आपदा से बचाव को लेकर विशेष रूप से चिन्हित आठ प्रखंडों में जनजागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के trained वालंटियर और प्रखंड समन्वयकों के साथ रवाना हुआ है। इन वाहनों की समन्वय व्यवस्था हेतु रोहित कुमार को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। रथ 25 जुलाई तक चिन्हित अंचलों के चौक-चौराहों और गांवों के चौपालों पर पहुंचकर लोगों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों और सतर्कता से संबंधित जानकारी देगा। विशेष रूप से यह बताया जाएगा कि बाढ़, आंधी, भूकंप जैसी आपदाओं से किस तरह सावधानी बरतकर जानमाल की सुरक्षा […]

Noimg

सहायता शिविर में अव्यवस्था से दिव्यांगों और बुजुर्गों को भारी परेशानी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

घंटों इंतजार, न पानी न शौचालय, अधिकारी बने रहे मौन भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित सहायता उपकरण वितरण शिविर में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत लगे इस शिविर में प्रशासन ने तो लाभुकों को सुबह 9 बजे बुला लिया, लेकिन उपकरण वितरण दोपहर 4 बजे तक टाल दिया गया। शिविर में आए दिव्यांगों और बुजुर्गों ने बताया कि वे सुबह से भूखे-प्यासे बैठे हैं। न पीने का पानी उपलब्ध था, न शौचालय की कोई व्यवस्था। बांका, मुंगेर और भागलपुर से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें घंटों तक बेसहारा हाल में बैठाए रखा गया। एक बुजुर्ग लाभार्थी ने बताया, “हम चल-फिर भी […]