Month: June 2025

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में छाया मातम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बकरी बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, ग्रामीणों ने तालाब को सुरक्षित करने की उठाई मांग भागलपुर। बिहार के सिल्क सिटी भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर बाइपास के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के पास स्थित तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बच्चियों की पहचान सोनाली कुमारी (उम्र 13 वर्ष) और निशा कुमारी (उम्र 12 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चियां सुबह बकरी चराने निकली थीं और गांव के समीप तालाब के किनारे पहुंचीं। इसी दौरान एक बकरी तालाब की ओर चली गई, जिसे रोकने के प्रयास में निशा […]

जिला पार्षद नंदनी सरकार बनीं बिहार राज्य नागरिक परिषद की सदस्य ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया की जिला पार्षद नंदनी सरकार जायसवाल को बिहार राज्य नागरिक परिषद में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। सोमवार की देर शाम इस संबंध में बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई। नंदनी सरकार की मनोनयन की खबर मिलते ही नवगछिया क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नागरिक परिषद में राज्यपाल संरक्षक और मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे। इस अवसर पर जदयू नेता प्रशांत कुमार कन्हैया, जिला पार्षद प्रतिनिधि प्राणी राज, सुमित सिंह, भाजपा नेता शुभाशीष कुमार, प्रिंस कुमार प्रभात, भाजपा प्रखंड महामंत्री पिंटू कुमार मंडल सहित अन्य लोगों ने नंदनी सरकार को माल्यार्पण कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। DESK2025

Noimg

भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 162 लीटर विदेशी शराब बरामद, स्कॉर्पियो वाहन जब्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरमास्क और वाहन जाँचDESK20250

नवगछिया के भवानीपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब एक स्कॉर्पियो वाहन से बरामद की गई, जिसे नवगछिया से खगड़िया की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना की टीम ने एनएच-31 स्थित भगवान पेट्रोल पंप के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान नवगछिया की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 पीए 3652) को देखकर चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। […]

Noimg

नारायणपुर स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

खगड़िया के महेंद्र शर्मा की घटनास्थल पर ही गई जान, शव की हुई शिनाख्त नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम पोल संख्या 81/28/29 के बीच सोमवार तड़के करीब 3 बजे अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 68 वर्षीय वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पैकांत निवासी महेंद्र शर्मा, पिता स्वर्गीय गाढ़ो शर्मा के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही बिहपुर रेल जीआरपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव […]

Noimg

कोसी नदी में स्नान करने गए दो किशोर डूबे, शव की तलाश जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

घटना से दोनों परिवारों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर-भ्रमरपुर ढाला के उत्तर, गुवारीडीह सुलेश गेट के समीप कोसी नदी में रविवार को स्नान करने गए दो किशोर नदी की गहराई में डूब गए। दोनों किशोरों की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर वार्ड संख्या 12 निवासी पिंटू चौरसिया के पुत्र दिलखुश कुमार (उम्र 15 वर्ष) और खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट बिचली टोला निवासी बाल्मीकि चौरसिया के पुत्र राहुल कुमार (उम्र 14 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है जब दोनों किशोर साइकिल से घर से निकले थे। परिजनों को देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद खोजबीन शुरू हुई। […]

सर्पदंश से 21 वर्षीय युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

सोते समय सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपारा उत्तर पंचायत के चकरामी वार्ड संख्या 11 में रविवार देर रात करीब 12 बजे एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान चकरामी निवासी जयंत कुमार झा के 21 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार झा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक रात को अपने घर में सोया हुआ था, तभी एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान युवक […]

Noimg

तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, घटनास्थल पर ही हुई मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

मृतक खगड़िया के छोटी पैंकात गांव का निवासी, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर इंदिरा मंच के समीप सोमवार की संध्या करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पैंकात वार्ड संख्या 11 निवासी निर्मल कुमार (21 वर्ष), पिता इंदल शर्मा के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोबाइल सिम के आधार पर की गई, जिसके बाद परिजनों […]