Month: June 2025

Noimg

बीरबन्ना बलाहा में जलसा-ए-दस्तारबंदी और कौमी एकता कांफ्रेंस का भव्य आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

धर्मगुरुओं ने दिया शांति, भाईचारे और एकता का संदेश, 13 हाफिजों को बाँधी गई पगड़ी नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मदरसा जामिया इस्लामिया सैय्यदना अबूबकर सिद्दीक, बीरबन्ना बलाहा में सोमवार को जलसा-ए-दस्तारबंदी एवं कौमी एकता कांफ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया और आपसी भाईचारा, प्रेम व सौहार्द के साथ रहने का संदेश दिया। जलसे में शामिल धर्मगुरुओं में हजरत मौलाना अहमद नसर साहब (बनारस), हजरत मौलाना अब्दुल्ला सालीम कमर चतुर्वेदी (अररिया), मौलाना सोहराब साहब (कलकत्ता), मौलाना सोहराब साहब कासमी (पटना), श्री विश्वानंद महाराज (दिल्ली) सहित कई ओलमाए-ए-किराम तशरीफ लाए। सभी ने एक स्वर में भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने और सौहार्दपूर्वक जीवन जीने की अपील की। इस अवसर पर […]

Noimg

एकलव्य चयन ट्रायल के पहले दिन 15 बालक और 10 बालिका खिलाड़ी पाए गए योग्य ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

उम्र सीमा में नहीं आने वाले 20 खिलाड़ियों को किया गया बाहर भागलपुर। बिहार सरकार के खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित होने वाले एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 23 जून से 24 जून 2025 तक भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में किया जा रहा है। चयन ट्रायल के पहले दिन बालक-बालिकाओं का बैटरी टेस्ट लिया गया। कुल 15 बालक एवं 10 बालिका खिलाड़ी निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत पाए गए, जिनका शारीरिक परीक्षण किया गया। वहीं लगभग 20 खिलाड़ी उम्र सीमा से अधिक पाए गए, जिन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। बैटरी टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों की ऊंचाई, वजन के साथ-साथ स्टैंडिंग वर्टिकल जंप, […]

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मायागंज में मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कुरियन गांव का रहने वाला था मृतक, सिलीगुड़ी से लौटाकर लाए थे परिजन भागलपुर के मुंगेर असरगंज थाना क्षेत्र के कुरियन गांव में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक अंकित कुमार की मौत इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गई। अंकित, गांव के जयराम राय का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल अंकित को पहले सुल्तानगंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिलीगुड़ी में भी इलाज से कोई लाभ नहीं मिला, जिसके बाद परिजन उसे मायागंज अस्पताल लेकर […]

अपहृत दो महिला और एक नाबालिग लड़की बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र से अपहृत दो महिलाएं और एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बरामद कर लिया है। पहला मामला चार वर्ष पुराना है, जब कहलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के दो दिन बाद ही एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में युवती के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की सतत छानबीन के बाद उक्त महिला को घोघा थाना क्षेत्र के ओलपुरा गांव से बरामद किया गया। साथ ही उसके प्रेमी हिमांशु कुमार तांती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरे मामले में, 16 जून को कहलगांव थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव की एक विवाहित महिला […]

वर्गाध्यापन के निर्देश की मांग को लेकर टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ ने कुलपति से की मुलाकात ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के सेवा नवीकरण की प्रत्याशा में वर्गाध्यापन हेतु निर्देश जारी करने की मांग को लेकर टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ सक्रिय हो गया है। संघ के अध्यक्ष डॉ. आनन्द आजाद ने सोमवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) जवाहर लाल से मुलाकात कर अतिथि शिक्षकों के लिए तत्काल वर्गाध्यापन संबंधी निर्देश जारी करने की मांग रखी। इस पर कुलपति ने बताया कि फिलहाल राजभवन द्वारा सभी प्रकार के नीतिगत निर्णयों पर रोक लगाई गई है, जिसके कारण वे किसी भी प्रकार का निर्देश जारी करने में असमर्थ हैं। कुलपति के उत्तर से असंतुष्ट होकर डॉ. आनन्द आजाद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई निर्णय नहीं […]

सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ के जवान की हार्ट अटैक से मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत ईशीपुर थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में सोमवार को हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) से एक सुरक्षा जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस के हवलदार रामनारायण बघेल (बैच नंबर 1167) के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामन थाना क्षेत्र स्थित मूडखुसरा गांव के निवासी थे और भाजपा नेता अभिलाष तिवारी के पीएसओ (सुरक्षा अधिकारी) के रूप में तैनात थे। भाजपा के दंतेवाड़ा और विजयपुर जिला प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिलाष तिवारी एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त नेता हैं। सोमवार की सुबह वे अपने पैतृक गांव सगुनी पहुंचे थे। उनके साथ सुरक्षा में तीन जवान भी मौजूद थे। सुबह नित्यक्रिया के बाद हवलदार रामनारायण […]

Noimg

मथुरापुर हटिया में बारिश के बाद हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

किसानों को हो रही भारी परेशानी, हाट मालिक ने बताया रोजाना हजारों का नुकसान भागलपुर प्रखंड के मथुरापुर हटिया में इन दिनों सब्जी कारोबार पूरी तरह से घाटे में चला गया है। लगातार बारिश के कारण हटिया की हालत बदतर हो चुकी है। खेतों में उगाई गई सब्जियों को किसान हाट में औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं क्योंकि बाजार में उनकी कोई उचित कीमत नहीं मिल पा रही है। हाट के मालिक बबलू यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में हटिया परिसर पूरी तरह कीचड़ से भर गया है। सड़क पर गाड़ियां फंसकर पलट जा रही हैं और बजबजाती कीचड़ के कारण रोजाना लोग गिरते-पड़ते नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में इस हाट का […]

Noimg

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, तीन घायल; घायलों का इलाज जारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा सन्हौला प्रखंड के अमडीहा पंचायत अंतर्गत बनियाडीहा गांव में हुआ। मृतक की पहचान गांव के रघुनंदन यादव (उम्र 64 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि वे गांव के पूरब स्थित बहियार में अपने भैंसों को चरा रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और अचानक आकाशीय बिजली गिरने लगी। वज्रपात की चपेट में आने से रघुनंदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम […]

Noimg

राजद पर बाबा साहब के अपमान का आरोप, भागलपुर में भाजपा ने धरना देकर मांगी माफी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। सोमवार को भाजपा भागलपुर इकाई ने स्टेशन चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इस धरना का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शाह ने किया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार द्वारा बाबा साहब का अपमान किया गया है, जो अत्यंत निंदनीय है। यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की नींव पर हमला है। धरना स्थल पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जुटे और उन्होंने ‘बाबा साहब अमर रहें’ जैसे नारों के साथ विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि लालू परिवार की ओर […]

Noimg

गंगा-कोसी नदी के क्षतिग्रस्त तटबंधों पर कटाव निरोधी कार्य आज से होगा आरंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

बिहपुर विधायक ने जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मिलकर नुकसान व संभावित त्रासदी से कराया अवगत राघोपुर से काजीकोरैया एवं नरकटिया से लेकर नन्हकार तक क्षतिग्रस्त बांध पर मरम्मती का कार्य होगा आरंभ कोसी नदी के कालूचक एवं सिंहकुंड में भी कटाव निरोधी कार्य होगा आरंभ भागलपुर। बिहपुर विस क्षेत्र के गंगा एवं कोसी नदी के तटबंधों के क्षतिग्रस्त स्थानों पर मंगलवार से कटाव निरोधी कार्य आरंभ हो जाएगा। इस मांग को लेकर सोमवार को पटना में बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र सूबे के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मिले। उन्हें तटबंधो पर फ्लड फाईटिंग कार्य में हो रही देरी से होने वाले नुकसान व संभावित त्रासदी से भी अवगत कराया।विधायक श्री शैलेंद्र ने […]