Month: June 2025

Noimg

पति और बेटी को छोड़ रिश्ते के भतीजे से की शादी, गांव में मचा बवाल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

पटना । बिहार के जमुई जिले से एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पारिवारिक और सामाजिक मर्यादाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और मासूम बेटी को छोड़, रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक से प्रेम विवाह कर लिया। यह मामला प्रेम, कानून, सामाजिक विरोध और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की टकराहट का उदाहरण बन गया है। पटना के राजीवनगर की रहने वाली आयुषी कुमारी की शादी 2021 में जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के निवासी विशाल दुबे से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन दो साल पहले आयुषी की जिंदगी में उसके पति के ही रिश्ते के भतीजे सचिन दुबे की एंट्री हुई। सोशल मीडिया पर शुरू […]

Noimg

थाना परिसर में युवक ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले अंतर्गत साहेबपुर कमाल थाना परिसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक थानाध्यक्ष के कार्यालय में घुस गया और उनकी कुर्सी पर बैठकर रील बना डाली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में युवक थाने के भीतर थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। वह पैर को मेज पर रखकर आराम से बैठा है और भोजपुरी गाने पर पूरे ऑफिस में घूम-घूमकर रील बना रहा है। युवक ने सिर पर गमछा बांध रखा था और उसके हावभाव बेहद बेपरवाह दिख रहे थे। जानकारी के अनुसार, उक्त युवक चौकी […]

Noimg

सादर श्रद्धांजलि ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद आपने सामाजिक और धार्मिक कार्यों में जो योगदान दिया, वह हम सभी युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्पद और सम्माननीय रहेगा, भैय्या जी। कोविड के कठिन समय में हजारों लोगों के लिए भोजन तैयार करवाना हो, काढ़ा बनवाकर बाँटना हो, सामाजिक समरसता पर चर्चा करनी हो या बैठकों में सशक्त रूप से अपनी बात रखनी हो—हर पल आपने अपनी निःस्वार्थ भावना और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। दुर्गा मइया मंदिर में सेवा शिविर हो, गुरु पूर्णिमा की तैयारी, या ठाकुर प्रभु दरबार से यात्राओं का आयोजन—हर अवसर पर आपका सान्निध्य हम सभी को मिला। विशेष रूप से पिछले 7-8 वर्षों में मुझे आपके करीब रहने का सौभाग्य मिला। आज जब आप हमारे बीच नहीं हैं, ऐसा प्रतीत […]

Noimg

अवैध आग्नेयास्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस बरामद नवगछिया । 21 जून 2025 को बिहपुर थाना को सूचना मिली कि कांड संख्या 521/22 में फरार चल रहें आरोपी गौतम कुमार मीरजापुर घाट के पास किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बैठा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बिहपुर थाना टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी कर बिहपुर थाना क्षेत्र के निरुद्दीनपुर दुधेला निवासी गौतम कुमार पिता जिछु मंडल को 01 लोडेड देशी कट्टा व 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 160/25, धारा 25(-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

Noimg

पशु तस्करी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 14 बैल, 6 गाय एवं मालवाहक ट्रक जब्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना पुलिस ने पशु तस्करी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14 बैल, 6 गाय तथा एक मालवाहक ट्रक भी जब्त किया है। घटना 21 जून 2025 की है जब खरीक थाना को सूचना मिली कि एनएच-31 स्थित आयशर पेट्रोल पंप के पास एक छोटा मालवाहक ट्रक (पंजीकरण संख्या: बीआर 11 एल 7775) खड़ा है, जिसमें अवैध तरीके से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए खरीक थाना की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान ट्रक से 14 बैल और 6 गाय बरामद की गईं, जिन्हें क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस ने वाहन […]

Noimg

विधायक ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दो सड़कों का किया शिलान्यास ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड में दो ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास गोपालपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने किया। पहली सड़क लक्ष्मीपुर धार से इस्माइलपुर तक बनाई जाएगी, जिसकी स्वीकृत राशि 8.698 लाख रुपये है। वहीं दूसरी सड़क रामवृक्ष बासा एवं छोटू सिंह टोला से कमला कुंड होकर इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय तक जाएगी, जिसकी स्वीकृत राशि 4.414 लाख रुपये निर्धारित की गई है। दोनों सड़कों की चौड़ाई 18 फीट होगी। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। DESK2025

Noimg

एनएच-31 पर तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित गोपी ढाबा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी रामेश्वर भगत के पुत्र संजीव कुमार (ई-रिक्शा चालक) और ई-रिक्शा में सवार मोहम्मद पुलिस पिता मो० करामात के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां […]

Noimg

भागलपुर में गैर इरादतन हत्या और अपहरण मामले के तीन आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर अंतर्गत बाइपास थाना क्षेत्र में इसी वर्ष हुए एक गैर इरादतन हत्या मामले के दो आरोपित चुनचुन ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, कहलगांव थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुए एक अपहरण मामले के आरोपित निलेश कुमार उर्फ निकलेश ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। मामले में सूचक पक्ष के साथ सुलह का आवेदन प्रस्तुत करते हुए आरोपित की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद निलेश को भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। DESK2025