Month: June 2025

मालदा डिवीजन में पूछताछ केंद्र निजी एजेंसी को सौंपने की तैयारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मालदा रेल मंडल में कर्मचारियों की लगातार कमी को देखते हुए रेलवे प्रशासन आने वाले दिनों में स्टेशनों पर स्थित पूछताछ केंद्रों का संचालन निजी एजेंसियों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कार्य योजना पर अमल शुरू कर दिया है। अब तक पूछताछ केंद्रों पर टीटीई के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी जानकारी दी जाती थी। लेकिन मौजूदा समय में टीटीई की भारी कमी के कारण न केवल पूछताछ सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, बल्कि टिकट जांच की प्रक्रिया भी बाधित हो रही है। बताया गया कि हाल के कुछ महीनों में छोटे स्टेशनों पर टिकट बिक्री का कार्य पहले ही निजी एजेंसियों को सौंपा […]

Noimg

विश्व हिंदू परिषद नवगछिया का हुआ सांगठनिक विस्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया विश्व हिंदू परिषद की एक दिवसीय विभागीय बैठक कटिहार के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नितिन कुमार, बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख गुड्डू कुमार, नगर संयोजक कन्हैया कुमार तथा नगर सुरक्षा प्रमुख आनंद कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं, दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका के रूप में शालिनी कश्यप और सह संयोजिका के रूप में लक्की कुमारी को दायित्व सौंपा गया। नवीन दायित्वों की घोषणा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद, प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ और प्रांत मंत्री राणा रणवीर द्वारा की गई। नव दायित्व प्राप्त करने के उपरांत जिला संयोजक […]

Noimg

केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के कार्यों को बोलने से अधिक ज़मीन पर उतारने में  रखती है : ई. शैलेंद्र ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने कहा है कि केंद्र और राज्य की सरकारें जनकल्याण की योजनाओं को केवल बोलकर नहीं, बल्कि धरातल पर क्रियान्वित कर आम जनता तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने बताया कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) द्वारा टेंडर भी जारी कर दिया गया है। आगामी 11 जुलाई को निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। विधायक ने बताया कि स्वीकृत सड़कों में से दो नवगछिया डिवीजन के अंतर्गत आती हैं। जिन एजेंसियों का चयन होगा, उन्हें छह वर्षों तक सड़कों के अनुरक्षण (मेंटेनेंस) की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। निर्माण लागत […]

Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में खरीफ 2025 हेतु धान की चार नई किस्में अनुसंशित, किसानों को जल्द मिलेगा बीज  ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में दिनांक 20 जून 2025 से आयोजित चार दिवसीय 29वीं अनुसंधान परिषद (खरीफ 2025) के दूसरे दिन धान की चार नई किस्मों को अनुसंशित किया गया। इन किस्मों में सबौर कतरनी धान-1, सबौर सांभा धान, सबौर विभूति धान और सबौर श्री सब-1 शामिल हैं। सबौर कतरनी धान-1 को डॉ. मनकेश और उनकी टीम ने विकसित किया है। यह किस्म उच्च उपज देने वाली है, जिसमें पौधे गिरते नहीं हैं (नॉन लॉजिंग)। इसकी उपज क्षमता पारंपरिक किस्मों की तुलना में डेढ़ गुना अधिक है और यह जल्दी पकने वाली किस्म है। लंबे समय से किसानों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। दूसरी किस्म सबौर सांभा धान है, जिसे डॉ. प्रकाश और उनकी टीम ने विकसित […]

Noimg

भागलपुर में बीएसपीएचसीएल परीक्षा के दौरान हंगामा, अभ्यर्थियों ने लगाए धांधली के आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। रविवार को बीएसपीएचसीएल (बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड) द्वारा आयोजित परीक्षा में भारी अव्यवस्था और धांधली के आरोपों को लेकर हंगामा हो गया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि केंद्र में घोर लापरवाही बरती गई और परीक्षा में पारदर्शिता नहीं रखी गई। जानकारी के अनुसार, परीक्षा में रिपोर्टिंग का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था, लेकिन अधिकांश अभ्यर्थियों को डेढ़ बजे के आसपास ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों को बताया गया कि सर्वर डाउन होने के कारण प्रवेश में विलंब हो रहा है। परीक्षा केंद्र पर कुल 250 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन लगभग 150 अभ्यर्थी ही परीक्षा दे सके। शेष 100 अभ्यर्थियों को परीक्षा […]

Noimg

घरेलू कलह से परेशान अधेड़ ने दे दी जान, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मौत||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान एक अधेड़ व्यक्ति ने कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। मृतक की पहचान कन्हाई लाल शाह (46 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र शन्नी कुमार ने बताया कि उनके पिता पिछले करीब 25 वर्षों से कोई काम नहीं कर रहे थे और घर में अक्सर मां से झगड़ा किया करते थे। घटना वाले दिन जब वह घंटाघर चौक स्थित दुकान से लौटे, तो देखा कि माता-पिता के बीच फिर से विवाद हो रहा था। उन्होंने बीच-बचाव किया और फिर अपने कमरे में जाकर सो गए। इस बीच, […]

Noimg

बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आए तीन लोग, दो की हालत गंभीर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला के शाहजंगी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 के अजीज नगर में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण तीन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बताया जा रहा है कि मकानों से सटाकर 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार ले जाया गया है। इसी कारण यह हादसा हुआ। घटना में घायल हुए लोगों की पहचान तमन्ना परवीन (पति मोहम्मद तनवीर), बीबी सोनम (पति मोहम्मद लाल) और मोहम्मद रकीब (पिता मोहम्मद चांद) के रूप में की गई है। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल स्थानीय डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को तार की स्थिति को लेकर शिकायत की थी, लेकिन विभाग […]

Noimg

मानसून की झमाझम बारिश से भागलपुरवासियों को मिली राहत, सुबह से ही जारी है वर्षा ||GS NEWS

What मौसमभागलपुरDESK 1100

भागलपुर में आखिरकार मानसूनी बारिश ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश ने चिलचिलाती गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे आमजन को थोड़ी असुविधा जरूर हो रही है, लेकिन राहत की फुहारों से लोगों के चेहरों पर सुकून देखा गया। यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। खेतों की तैयारी, बुआई और रोपाई कार्य को इससे गति मिलेगी, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग […]

Noimg

आईएमए हॉल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 400 यूनिट रक्त एकत्र, कई लोगों की जान बचाने में आएगा काम ||GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के आईएमए हॉल में वी केयर संस्था के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को समर्पित था और पूर्व वायुसेना अधिकारी स्व. निर्मल कुमार चौबे की पुण्यस्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता दिलीप मिश्रा, डॉ. हेम शंकर शर्मा, डॉ. रेखा झा, डॉ. दिव्या सिंह, सोमेन चटर्जी, महेश कुमार, पंकज कुमार और डॉ. आर. पी. जैसवाल उपस्थित रहे। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। आयोजनकर्ताओं ने 400 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप मिश्रा […]

Noimg

घर की ग्रिल में दरवाजे छोड़ें, तभी फायर ब्रिगेड आपकी जान बचा पाएगी: डॉ. अजय कुमार सिंह ||GS NEWS

आगजनीघटनाDESK 1100

अग्निशमन विभाग व जीवन जागृति सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल आयोजित भागलपुर के रेड क्रॉस रोड स्थित डॉ. अजय कुमार सिंह के स्नेह नवजात शिशु एवं बाल सेवा केंद्र में रविवार को एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत जब केंद्र की इमारत से धुआं उठता दिखा तो लोगों में अफरातफरी मच गई और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही मिनटों में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी नागेंद्र उपाध्याय अपनी टीम और दमकल गाड़ियों के साथ रजिस्ट्र्री ऑफिस के समीप घटनास्थल पर पहुंचे। सायरन की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। मॉक ड्रिल की योजना अनुसार बालकनी में कुछ लोग फंसे हुए थे, जो मदद के […]