Month: June 2025

Noimg

नवगछिया कचहरी मैदान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर नवगछिया कचहरी मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी, अधिवक्ता और गणमान्य लोगों ने मिलकर योग कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धीरज शर्मा, कैलाश चौधरी, अजय जयसवाल, प्रकाश सिंह, दीपक कर्मकार, योग गुरु विनोद बाबा और शेखर कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया। योग गुरु विनोद बाबा ने बताया कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक साधना है। नियमित योग से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है और जीवन में ऊर्जा बनी रहती है। इस अवसर पर सभी […]

Noimg

जी.बी. कॉलेज नवगछिया में एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें एनसीसी के एएनओ, कैडेट्स तथा एनएसएस के पीओ और स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर एनसीसी पदाधिकारी डॉ. दिव्य प्रियदर्शी ने योग दिवस 2025 की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति का अमोघ साधन है। उन्होंने युवाओं से इसे जीवन में अपनाने की अपील की। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस की पीओ डॉ. ऊषा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कैडेट मयंक, ज्योति, टोनी, तरन्नुम, बुलबुल, रुक्मिणी, नेहा, सोनम, अमन, मनीष, रोहित, विशाल, सूरज तथा […]

Noimg

योग हमारे दिन भर का एनर्जी बैंक है – प्रेम सागर डब्लू यादव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नवगछिया। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नवगछिया हाई स्कूल परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योग गुरु चंद्रिका प्रसाद यादव ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग करने से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक राम कुमार साहू , भारतेंदु झा, शरद योगी, सुरेंद्र शर्मा सहित कई दर्जन गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों की भागीदारी रही। सभी ने योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन के […]

Noimg

छह माह पूर्व पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दिल्ली के रामपुरी बंगाली मार्केट की घटना, वसंतकुंज साउथ थाना में दर्ज था मामला नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी घरारी निवासी मोहम्मद नौशाद (उम्र 32 वर्ष), पिता मोहम्मद नौशाद की शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मामला छह माह पूर्व दिल्ली के रामपुरी बंगाली मार्केट में हुए मारपीट की घटना से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पहले दिल्ली में नौशाद की पत्नी गुलशन खातून और उसके प्रेमी मोहम्मद आजम (निवासी यमुनियां, थाना परबत्ता) ने मिलकर नौशाद की लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और शराब की खाली बोतल से बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस हमले में नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के अवसर पर बाल भारती विद्यालय, गोशाला रोड परिसर में बाल भारती के दोनों विद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार केडिया, पंकज कुमार टिंबरेवाल, नीरज चिरानिया, गौरी शंकर सर्राफ, अभिषेक रुंगटा एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। मंच संचालन विद्यालय के प्रशासक डी. […]

Noimg

खरीक एनएच पर टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार घायल ||GS NEWS

खरीकनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दो की हालत गंभीर, मायागंज भागलपुर रेफर नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। यह हादसा एनएच-31 पर खरीक प्रखंड मुख्यालय के समीप उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ्तार सीएनजी टेंपो (संख्या बीआर 34 पी 6809) और बाइक (संख्या बीआर 10 एयू 4980) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार छह में से चार यात्री घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गिर पड़े। टक्कर के बाद टेंपो पलट […]

Noimg

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वन प्रमंडल भागलपुर ने आयोजित किया योग शिविर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वन प्रमंडल, भागलपुर द्वारा अरण्य बिहार, सुंदरवन परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं, बल्कि यह एक जीवनशैली है, जो अनुशासन, एकाग्रता और आत्मचिंतन की शिक्षा देती है। उन्होंने कहा कि योग तन के साथ-साथ मन और मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखने में सहायक होता है। यह हमारी आंतरिक ऊर्जा को जाग्रत करता है और भावनात्मक रूप से हमें सशक्त बनाता है। योगाभ्यास प्रशिक्षक नीरज कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। योग शिविर की सफलता के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी द्वारा प्रशिक्षक नीरज कुमार को प्रतीक […]