Month: June 2025

Noimg

सांसद की पहल पर पंजीकृत दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा सहायक उपकरण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल की पहल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अवर सचिव द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में एलिमको (कृत्रिम अंग निर्माण निगम), कानपुर के सहयोग से भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में पंजीकृत दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। यह वितरण शिविर आरभीवाई (राष्ट्रीय वयोश्री योजना) एवं एडीआईपी (सहायक उपकरण वितरण योजना) के अंतर्गत आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन 24, 26, 27 और 28 जून 2025 को निम्नलिखित स्थानों पर किया जाएगा: 24 जून 2025 को सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में भागलपुर अनुमंडल के अंतर्गत जगदीशपुर, सबौर, नाथनगर, सुल्तानगंज, शाहकुंड, पीरपैंती एवं गोराडीह प्रखंडों के पंजीकृत दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक […]

Noimg

एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में वॉलीबॉल (बालक) खेल विधा के लिए चयन ट्रायल संपन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में वॉलीबॉल (बालक) खेल विधा के लिए नामांकन हेतु चयन ट्रायल आयोजित किया गया। यह चयन प्रक्रिया राज्य के विभिन्न जिलों में 21 जून से प्रारंभ की गई है। शनिवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित वॉलीबॉल कोर्ट पर बालक वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, बांका, भागलपुर सहित कई जिलों के लगभग 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से लगभग 30 खिलाड़ियों ने सभी मापदंडों को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए चयन प्रक्रिया में स्थान प्राप्त किया। इस ट्रायल में न्यूनतम 12 वर्ष तथा अधिकतम 14 वर्ष की आयु के प्रतिभागी, […]

दस्तारबंदी एवं कौमी एकता महासभा का होगा भव्य आयोजन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनेगा बिरबन्ना, बलाहा का यह कार्यक्रम नारायणपुर प्रखंड के जामिया इस्लामिया सैयदना अबु-बकर सिद्दीक, बिरबन्ना (बलाहा) में आज 22 जून को संध्या 6 बजे दस्तारबंदी एवं कौमी एकता का भव्य सभा आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बिरबन्ना और बलाहा के स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया है। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में इस प्रकार का आयोजन न केवल कौमी एकता की मिसाल है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला भी है। विशेष बात यह है कि इस सभा में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग भाग लेंगे और मिलकर एकता का परिचय देंगे। […]

Noimg

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय एवं मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया की समीक्षा हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्रवार अपना बीएलए बना लें। उन्होंने कहा कि सभी बूथ पर बीएलए होने से यह फायदा होगा कि उनके माध्यम से यह सत्यापित किया जाएगा कि मतदाता सूची में किन का नाम कट गया है, किनका नाम नहीं जुड़ पाया है। उन्होंने नये वोटर बनाने पर भी जोड़ दिया। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को कहा कि जिनकी उम्र 18 साल हो गयी है, उनका नाम वोटर लिस्ट में […]

Noimg

श्रावणी मेला : नाले का गंदा पानी बह रहा कांवरिया मार्ग पर ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के आरंभ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, लेकिन तैयारियों को लेकर प्रशासन और नगर परिषद के तमाम दावे ज़मीनी हकीकत के सामने खोखले साबित हो रहे हैं। नमामि गंगे घाट की ओर जाने वाले कांवरिया मार्ग पर इस समय नाले का गंदा और बदबूदार पानी बह रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि जिस नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, वह अधूरा रह गया, जिसके चलते उसका गंदा पानी खुले मार्ग पर फैल रहा है। ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मी है कि जब सरकार इस मेले पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती […]

Noimg

ससुराल वालों ने की दहेज की मांग, बहू के साथ मारपीटपीड़िता ने महिला थाना में दर्ज कराई शिकायत ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरडीह निवासी अनामिका झा ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अनामिका ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2019 को पूर्णिया जिला निवासी विवेकानंद झा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। विवेकानंद नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। शादी के शुरुआती कुछ महीने सामान्य बीते और 13 अगस्त 2020 को अनामिका ने एक पुत्र को जन्म दिया। जनवरी 2021 में उसका पति उसे लेकर पूर्णिया गया, लेकिन एक सप्ताह बाद ही वह उसे वहीं छोड़कर अकेले नोएडा लौट गया। इसके बाद अनामिका की सास कांति देवी और ससुर मिथिलेश झा ने उस […]

Noimg

नाथनगर CTS में पासिंग परेड सम्पन्न, 2019 बैच के 640 सिपाहियों को मिला प्रमाण पत्र, IG विवेक कुमार रहे मौजूद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर स्थित कॉन्स्टेबल ट्रेनिंग स्कूल परिसर में शनिवार को 2019 बैच के सिपाहियों की पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 640 नव प्रशिक्षित सिपाहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आईजी विवेक कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। समारोह के दौरान नव प्रशिक्षित सिपाहियों ने अनुशासन और परिश्रम की मिसाल पेश करते हुए प्रभावशाली मार्च पास्ट किया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। आईजी विवेक कुमार ने अपने संबोधन में सभी नव सिपाहियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा एक जिम्मेदारीपूर्ण पेशा है, जिसमें ईमानदारी, समर्पण और जनसेवा […]

Noimg

मायागंज अस्पताल के जेनरेटर में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मायागंज अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में स्थित जेनरेटर में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले जेनरेटर से धुआं निकलता दिखा और कुछ ही क्षणों में उसमें आग भड़क उठी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अस्पताल के अन्य कर्मचारी तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने अग्निशामक यंत्रों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही कि आग अस्पताल की मुख्य इमारत तक नहीं पहुंची और न ही किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ। घटना के दौरान कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके […]

Noimg

महिला संवाद से निकली आवाज बनी नई योजनाओं की बुनियाद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

समापन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं भागलपुर। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान गांव-गांव से निकली महिलाओं की आवाज़ अब कई नीतिगत निर्णयों की नींव बन रही है। महिला संवाद के समापन अवसर पर पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन की राशि को वर्तमान 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। यह फैसला महिला संवाद के दौरान आई प्रमुख मांगों में से एक पर लिया गया है। साथ ही, जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक से मिलने वाले ऋण पर ब्याज दर […]