Month: June 2025

Noimg

राज्यकर्मी का दर्जा, नियमित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीण आवास कर्मियों की संघर्ष समिति ने सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सगासा संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के बैनर तले राज्य के ग्रामीण आवास कर्मियों ने शनिवार को भागलपुर जिलाधिकारी को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण आवास सहायकों, पर्यवेक्षकों तथा प्रखंड लेखापालों से संबंधित है, जिसमें उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने, सेवा को स्थायी करने, नियमित मानदेय में वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिए जाने की मांग की गई है। मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि इन कर्मियों को विगत कई वर्षों से कोई मानदेय वृद्धि नहीं दी गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। समिति ने यह मांग की है कि हर तीन वर्ष पर मानदेय की समीक्षा अनिवार्य की जाए तथा प्रत्येक […]

Noimg

शरीर के लचीलेपन और स्वास्थ्य के लिए योग है आवश्यक: जिलाधिकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरयोग दिवसDESK20250

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और खिलाड़ियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास भागलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को खेल भवन, भागलपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि योग शरीर को लचीला, स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हमारे शरीर की रचना इस प्रकार की है कि हर अंग लचीलापन लिए हुए है। लेकिन आधुनिक जीवनशैली में व्यस्तता के कारण लोग अपने शरीर के इस स्वाभाविक लचीलापन को खोते जा रहे हैं। […]

Noimg

श्रावणी मेला की तैयारी जोरों पर, आयुक्त ने अधिकारियों संग किया गंगा घाटों का निरीक्षण ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु राय ने सुल्तानगंज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत और सिटी एसपी शुभांक मिश्रा भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ नमामि गंगे घाट और अजगैविनाथ गंगा घाट का निरीक्षण किया तथा मेला की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा, लाइटिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा करें ताकि मेला अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के […]

Noimg

महिला की नृशंस हत्या मामला राजद नेता ने उठाई आवाज, कहा – गिरफ्तारी नहीं होने पर करेंगें आंदोलन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटखरीक की 50 वर्षीय पूर्व पंच सुलेखा देवी की संदिग्ध हालात में लापता होने के बाद हत्या से क्षेत्र में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम एक बार फिर अपने पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़िता के पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि अब तक उन्हें प्राथमिकी की कॉपी नहीं दी गई है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। जब राजद नेता गौतम प्रीतम ने खरीक थानाध्यक्ष से फोन पर इस संबंध में बात की तो उन्होंने दावा किया कि एफआईआर की कॉपी परिवार को दी जा चुकी है, जबकि परिवार के सदस्यों ने सभी के सामने स्पष्ट […]

1304 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन, मोबाइल और नकदी भी जब्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। झंडापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1304.400 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त पिकअप वाहन, तीन मोबाइल फोन और 1820 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग, बिहार पटना से झंडापुर थाना को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जीरोमाइल होते हुए बेगूसराय की ओर जा रहा है। इस सूचना पर झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार के नेतृत्व में बिहपुर चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के क्रम में नवगछिया जीरोमाइल की ओर से आ रही पिकअप (नं. WB 41N 7746) […]