June 21, 2025
कटिहार में अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन की ट्रॉली से टक्कर, नवगछिया के रेलकर्मी की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : बिहार के कटिहार–बरौनी रेलखंड पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। अवध-असम एक्सप्रेस (15610) ट्रेन काढ़ागोला और सेमापुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर चल रही मोटर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में ट्रॉली पर सवार नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव निवासी प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। कैसे हुआ हादसा : हादसा उस समय हुआ जब ट्रॉली पर सवार होकर रेलकर्मी पटरी का निरीक्षण कर रहे थे। प्रमोद यादव एसएसई इडब्लू धनंजय कुमार, टीएम फोर सूरज कुमार यादव, टीएम थर्ड आदित्य कुमार और टीएम टू मनोज कुमार मंडल के साथ मिलकर ट्रैक की जांच के लिए निकले थे। तभी […]