Month: June 2025

Noimg

आपराधिक मामले में कोर्ट में पेश हुए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, भागलपुर न्यायालय से मिली जमानत || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा भागलपुर व्यवहार न्यायालय में एक पुराने आपराधिक मामले में सशरीर उपस्थित हुए। यह मामला उस समय दर्ज हुआ था, जब वे भागलपुर नगर निगम में उप महापौर के पद पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम कार्यकाल के दौरान राजेश वर्मा पर एक आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मामले में चल रही सुनवाई के दौरान वे न्यायालय पहुंचे। अदालत में उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर उन्हें जमानत प्रदान कर दी। सांसद की पेशी को लेकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। DESK2025

Noimg

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भागलपुर के विजेता खिलाड़ियों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भागलपुर जिले के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा शॉल, घड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत खिलाड़ियों में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक विजेता खुशी यादव, थांग-ता में स्वर्ण पदक विजेता मोहिका कुमारी, कांस्य पदक विजेता भौमिक राज और सुवाक्षी सरगम, एथलेटिक्स में रजत पदक विजेता दिव्यांशु कुमार राज तथा राइफल शूटिंग में कांस्य पदक विजेता दिव्या श्री शामिल रहीं। दिव्या श्री की अनुपस्थिति में उनके पिता वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ने पुरस्कार ग्रहण किया, जबकि दिव्यांशु कुमार राज का पुरस्कार उनके प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार मणि ने प्राप्त किया। थांग-ता खेल में बिहार ओवरऑल चैंपियन रहा और भागलपुर को तीन पदक […]

Noimg

गंगा स्नान के दौरान आठ वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर दियारा स्थित गंगा घाट पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान आठ वर्षीय सोनाली कुमारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गोरेलाल मंडल की पुत्री के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनाली मोहनपुर बड़ी धाम में आयोजित अष्टयाम कार्यक्रम के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल थी। जल भरने के दौरान वह गंगा में स्नान कर रही थी, तभी अचानक गहराई में चली गई और डूब गई। शुरू में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब वह काफी देर तक नजर नहीं आई तो परिजनों ने घबराकर एकचारी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही एकचारी थाना अध्यक्ष दल-बल […]

Noimg

गोराडीह में विवाहिता ने दे दी जान, कारण अब तक अज्ञात ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वरूपचक गांव में एक विवाहिता द्वारा जान देने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान स्वरूपचक निवासी सिंटू कुमार की 20 वर्षीय पत्नी शबनम कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और शबनम घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने घर में लगे पंखे से जान दे दी । जब परिजन लौटे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही गोराडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, जान देने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की […]

Noimg

श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर कमिश्नर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, कांवरियों की सुविधा को लेकर लिए गए अहम निर्णय ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर प्रमंडल के कमिश्नर हिमांशु राय ने की। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत, बांका के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा सहित दोनों जिलों के तमाम विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान कांवरियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भागलपुर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस बार कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कांवर पथ पर सफेद पेंट किया जाएगा, ताकि कांवरियों के पांव […]

Noimg

फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जप्ती, एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गोविंदपुर में हुए मनोज मंडल हत्याकांड के फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी सोनू यादव के घर जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची, उसे देख आरोपी के पिता अंबिका यादव ने स्वयं को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं अन्य फरार आरोपियों पैरू यादव, चिंचो यादव और दिलीप सिंह के घरों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग छह महीने पूर्व मनोज मंडल का शव बांस बिट्टे में लटका हुआ मिला था। इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज है। डीएसपी डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने चेतावनी दी […]

Noimg

गलत शपथ पत्र देना पड़ा महंगा, वार्ड पार्षद की सदस्यता रद्द ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के पार्षद मो. बदरुद्दीन उर्फ चुन्नू को गलत शपथ पत्र प्रस्तुत कर पार्षद का चुनाव लड़ना महंगा पड़ गया। चुनाव जीतने वाले वार्ड संख्या 40 के वार्ड पार्षद को राज्य निर्वाचन आयोग ने अयोग्य घोषित करते हुए पदमुक्त कर दिया है। साथ ही आयोग ने डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी को पदमुक्त किए गए वार्ड पार्षद के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दअरसल वार्ड पार्षद मो. बदरुद्दीन उर्फ चुन्नू के विरुद्ध वार्ड संख्या 40 के हुसैनपुर निवासी शकील अहमद की पत्नी नजमा खातून ने राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत करते हुए वाद दायर किया था। दायर किए गए वाद में वार्ड पार्षद पर दो से अधिक संतान होने के बावजूद गलत […]

Noimg

भागलपुर वार्ड 48 में 15 लाख की लागत से सड़क और नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 48 में शुक्रवार को सड़क और नाले के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह निर्माण कार्य 15 लाख 3 हजार 593 रुपये की लागत से कराया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन, महापौर प्रतिनिधि दीपक शर्मा, जूनियर इंजीनियर राधेश्याम और वार्ड पार्षद कुमारी कल्पना उपस्थित थीं। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की। इस योजना के संवेदक चंगुड़ी शर्मा हैं। निर्माण कार्य की शुरुआत होते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने नगर निगम की ओर से इस बहुप्रतीक्षित कार्य के आरंभ पर आभार जताया। DESK2025

Noimg

नवगछिया डाक बंगला के समीप सड़क पर कीचड़ का अंबार, फिसल कर गिरे कई वाहन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। अनुमंडल मुख्यालय के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज के कारण सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। विशेषकर अनुमंडलीय अस्पताल और डाकघर के समीप बाजार जाने वाली सड़क पर रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते गहरा कीचड़ जमा हो गया है। गुरुवार को दिनभर इस कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने वाले कई दोपहिया और तीनपहिया वाहन फिसल कर गिरते रहे। कई वाहन तो कीचड़ में इस कदर फंसे कि उन्हें धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा। स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि नवगछिया रोड ओवर ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। निर्माण के दौरान अस्थायी रूप […]

Noimg

विकसित भारत संकल्प सभा में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया नगर के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में विकसित भारत का अमृत काल विषय पर चर्चा की गई, जिसमें मोदी सरकार के बीते 11 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने मोदी सरकार के बेमिसाल विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनकल्याणकारी बताया। कार्यक्रम में नगर प्रभारी किशोर झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल थे। इसके अलावा जिला महामंत्री मुकेश राणा, नगर उपाध्यक्ष अभिनंदन यादव, राजीव कुशवाहा, आशीष सिंह, गोपाल तांती, करण कुमार, अनीश यादव, चंद्रशेखर मंडल, अमित भगत, रितेश कुमार, गोपाल केडिया, पप्पू दास समेत बड़ी […]