Month: June 2025

Noimg

बिहपुर : उर्स में देशभर के उलेमा और शायर होंगे शामिल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर प्रखंड अंतर्गत खानक़ाह-ए-आलिया क़ादिरिया फ़रीदिया मोहब्बतिया में 23 जून, सोमवार से दो दिवसीय उर्स-ए-पाक का आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है। यह उर्स सूफी संत धर्मगुरु हज़रत सैयदना मोहब्बत शाह क़ादरी फ़रीदी रहमतुल्लाह अलैहे एवं हज़रत सैयदना अलैहदाद शाह क़ादरी फ़रीदी रहमतुल्लाह अलैहे की याद में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित जलसे में देश के विभिन्न राज्यों और ज़िलों से मशहूर उलेमा और शायर शिरकत करेंगे। कोलकाता से हज़रत मौलाना सैफुल्लाह अलीमी साहब, खगड़िया से हज़रत मौलाना अबूसालेह फ़रीदी, भागलपुर से हज़रत मौलाना शमशीर आलम, हज़रत मौलाना इरफान आलम, हज़रत मौलाना मोबश्शिर रज़ा, हाफ़िज़ क़ाज़ी तारीक अनवर, मौलाना मो. कुतुबुद्दीन आलम, मौलाना राकीब रज़ा, उत्तर प्रदेश से शायर-ए-इस्लाम अख़्तर परवाज़ नईमी, खगड़िया […]

महादलित समुदाय के लिए सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विधायक ने जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजा आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत ग्राम गनौल के वार्ड संख्या 03 में महादलित समुदाय के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन प्रेषित किया है। आवेदन में विधायक ने उल्लेख किया है कि महादलित टोला के समीप स्थित बिहार सरकार की जमीन, जिसका खाता संख्या 1772, खेसरा संख्या 808 एवं रकबा 10 डिसमिल है, उस पर सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए पहले ही अंचलाधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण भी किया गया है, इसके बावजूद अब तक भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। विधायक ने महादलित समुदाय के आवेदन को […]

मुक्ति साह हत्याकांड: नवगछिया पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में 15 जून की रात लगभग 12 बजे हुए मुक्ति साह हत्याकांड में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी नवगछिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। जानकारी के अनुसार, रंगरा थाना अंतर्गत कोशकीपुर दियारा स्थित बासा में सो रहे मुक्ति साह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। मृतक के पुत्र राकेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 122/25, दिनांक 16.06.2025, धारा 103(1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। नवगछिया पुलिस अधीक्षक […]

दर्जनों शराब मामलों में वांछित नोनिया पट्टी का घुटरना गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया थाना और एएलटीएफ टीम ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शराब के मामलों में वांछित अभियुक्त घुटरना उर्फ सिद्धार्थ ऋषिदेव, पिता स्वर्गीय भगवत ऋषिदेव, निवासी नोनियापट्टी, नवगछिया को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 9 मई 2024 को नवगछिया थाना और एएलटीएफ टीम द्वारा सिद्धार्थ ऋषिदेव के घर से 15 लीटर देशी शराब बरामद की गई थी। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 157/24, धारा 30 (ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, घुटरना उर्फ सिद्धार्थ ऋषिदेव लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर नवगछिया थाना में शराब से संबंधित एक दर्जन से अधिक मामले पूर्व से ही दर्ज हैं। उसका […]

Noimg

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर नारायणपुर में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित, तटबंधों की सुरक्षा पर चर्चा ||GS NEWS

नवगछियापर्व त्यौहारबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिल्प प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपदा पदाधिकारी विशाल कुमार अग्रवाल ने की, जबकि संचालन बाढ़ प्रमंडल खगड़िया की सहायक अभियंता कुमारी रेणुका ने किया। बैठक में बताया गया कि नारायणपुर क्षेत्र में गंगा नदी के जमींदारी तटबंध एवं कोसी नदी के कर्पूरी तटबंध पूर्णतः सुरक्षित हैं। इस दौरान गोगरी-नारायणपुर तटबंध पर चल रहे कार्य, सुरक्षा व्यवस्था और मरम्मत को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में लघु प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कर्मियों व जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि आंधी-तूफान या बाढ़ की स्थिति में तटबंधों पर फैलने वाली अफवाहों से कैसे बचा जाए। […]

Noimg

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

नवगछिया के बिहपुर नन्हकार निवासी सन्नी यादव की पत्नी अर्चना देवी को गंभीर अवस्था में बिहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लाया गया। अस्पताल में वह बुरी तरह कांप रही थी और बेहद भयभीत दिख रही थी। पूछे जाने पर अर्चना देवी ने बताया कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व आंगनबाड़ी सेविका रंजना रानी के पुत्र सन्नी यादव से हुआ था। विवाह के समय चार लाख रुपये और एक सोने की चकती देने की बात तय हुई थी, परंतु उसके पिता एक लाख रुपये और सोने की चकती नहीं दे सके। विवाह के बाद से ही अर्चना पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया जाता रहा। कुछ समय बाद उसे ससुराल से यह कहकर निकाल दिया गया कि जब […]

Noimg

बिहपुर प्रखंड उपचुनाव : मिली राय ने भरा मुखिया पद के लिए नामांकन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड में रिक्त पंचायत पदों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन गुरुवार को झंडापुर पूरब पंचायत की पूर्व मुखिया मिली राय ने मुखिया पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उनके साथ पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समर्थक भी प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। मिली राय की ओर से समर्थकों ने उनकी जीत का भरोसा जताया। इसी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में पंच पद के लिए भी एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले मंगलवार को भी इसी वार्ड में एक अन्य अभ्यर्थी ने पंच पद के लिए पर्चा भरा था। बीडीओ एसएन पंडित ने बताया कि बिहपुर प्रखंड में एक मुखिया, […]

Noimg

बिहपुर कांग्रेस भवन में राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन केक काटकर और पौधारोपण कर मनाया गया ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहपुर स्थित कांग्रेस भवन में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष मो. इरफान आलम की अध्यक्षता एवं संचालन में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं स्वराज आश्रम परिसर में पौधारोपण कर अपने नेता के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। प्रखंड अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने कहा कि जब देश में सत्तारूढ़ दल नफरत की राजनीति कर रहा है, उस समय राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जातीय जनगणना कांग्रेस और राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम है। श्री आलम […]

Noimg

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

बीज, उर्वरक, रोपनी, जैविक खेती और बागवानी की प्रगति की समीक्षा भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि एवं संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। बैठक में बीज वितरण, धान की रोपनी, किसान ई-केवाईसी, पंजीकरण, उर्वरक वितरण, उर्वरकों की उपलब्धता, दुकानों पर सैंपल संग्रहण एवं छापेमारी तथा जैविक कॉरिडोर योजना की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। उर्वरक दुकानों पर छापेमारी के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 168 छापेमारी की गई है और उर्वरकों के नमूने पटना भेजे गए हैं। दोषी पाए गए दुकानदारों […]