Month: June 2025

Noimg

सावन मेला सुल्तानगंज : पूजा सामग्री, कांवर सामग्री और खाद्य वस्तुओं की दुकानों में दर सूची का प्रदर्शन होगा अनिवार्य ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

सुल्तानगंज। आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिलाधिकारी ने नमामि गंगे घाट और अजगैबीनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान भागलपुर विधायक के सुझाव पर घाट की सीढ़ियों के नीचे मौजूद पत्थरों को मिट्टी और बालू बैग से ढकने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे। साथ ही, नदी में पूर्व वर्षों की भांति जालीयुक्त बैरिकेडिंग लगाने और जलस्तर के अनुसार उसका समायोजन करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर परिषद को निर्देशित किया कि नालियों को ढककर सड़क के दोनों ओर तीन फीट चौड़ी पीली पट्टी बनाई जाए। पंडा चौकी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, पंडों की संख्या निर्धारित करने तथा चौकियों की रंगाई-पुताई का कार्य पंडों से […]

Noimg

राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने धूमधाम से मनाया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी कड़ी में भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भी अपने आवास पर भव्य रूप से जन्मदिन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह में केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक अजीत शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के भविष्य हैं और उनकी विचारधारा भारत को एक नई दिशा दे सकती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी केंद्र की सत्ता में आएगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अजीत शर्मा ने […]

Noimg

नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में नामांकन का सुनहरा अवसर, 12 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। नगरपारा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में प्रवेश हेतु छात्रों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2025 से किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यदि किसी विशेष श्रेणी में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो रिक्त स्थानों को नवोदय विद्यालय समिति के मापदंडों के अनुसार भरा जाएगा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भागलपुर के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय प्रभारियों एवं सामाजिक […]

Noimg

श्रावणी मेला 2025 की तैयारी जोरों पर, जिलाधिकारी ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सुल्तानगंज स्थित मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक ललित नारायण मंडल, नगर परिषद सुल्तानगंज के सभापति राजेश कुमार गुड्डू तथा उपसभापति नीलम देवी भी उपस्थित रहीं। नमामि गंगे घाट का निरीक्षण करते हुए विधायक के सुझाव पर जिलाधिकारी ने घाट की सीढ़ियों के नीचे के पत्थरों को मिट्टी और बालू की बोरियों से ढंकने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को चोट से बचाया जा सके। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी नदी में […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन सक्रिय, नमामि गंगे और अजगैविनाथ घाट से हटाए गए अवैध दुकानें ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सुल्तानगंज प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में नमामि गंगे घाट और अजगैविनाथ गंगा घाट पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिस बल, पुलिस जवानों और जेसीबी की सहायता से सभी अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया गया। सीओ रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि घाट क्षेत्र में बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से दुकानें लगाई थीं। इसलिए जेसीबी की मदद से दुकानों को तोड़कर हटाया गया है। अगर भविष्य में बिना अनुमति के दुकानें लगाई गईं तो उनका सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। […]

Noimg

किलकारी प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में लायंस, चैलेंजर्स, टाइगर्स और टाइटंस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहन राव कोडी हुए सम्मानित भागलपुर : किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित द्वितीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबलों में पूल ‘ए’ से किलकारी लायंस और किलकारी चैलेंजर्स तथा पूल ‘बी’ से किलकारी टाइगर्स और किलकारी टाइटंस ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। प्रीमियर लीग के दूसरे दिन खेले गए महत्वपूर्ण मैचों में किलकारी चैलेंजर्स ने किलकारी लायंस को 35-30, 35-28 से, किलकारी टाइटंस ने किलकारी टाइगर्स को 35-27, 35-29 से, किलकारी पाइरेट्स ने किलकारी वारियर्स को 35-30, 35-32 से और किलकारी पैंथर्स ने किलकारी ब्लास्टर्स को 35-30, 35-28 से पराजित किया। किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार के अनुसार, शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे […]

अब आधुनिक LHB रेक के साथ चलेगी गरीब नवाज़ एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगा बेहतर सफर का अनुभव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गरीब नवाज़ एक्सप्रेस ट्रेन को अब एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रेक से चलाया जाएगा। 22 जून 2025 से किशनगंज स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 15715 किशनगंज–अजमेर गरीब नवाज़ एक्सप्रेस और 24 जून 2025 से अजमेर जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 15716 अजमेर–किशनगंज गरीब नवाज़ एक्सप्रेस एलएचबी कोच के साथ संचालित होगी। एलएचबी कोच का नया कंपोजिशन इस प्रकार है: 7 स्लीपर, 4 जनरल, 5 थर्ड एसी इकॉनॉमी, 1 थर्ड एसी, 2 सेकंड एसी, 1 फर्स्ट एसी, 1 जनरेटर कार और 1 दिव्यांग सह गार्ड कोच, कुल 22 कोचों के साथ यह ट्रेन चलेगी। इसमें एक अतिरिक्त सामान्य बोगी भी जोड़ी जा रही है जिससे आम यात्रियों को अधिक जगह […]

Noimg

अवैध हथियार के साथ पंचायती करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से देसी कट्टा व कारतूस बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ पंचायती करने पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान भवानीपुर निवासी अमरेंद्र शर्मा के पुत्र मृत्युंजय शर्मा और स्कॉर्पियो चालक सुरेंद्र शर्मा के पुत्र सुमित शर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहरपुर निवासी जयप्रकाश शर्मा की पुत्री और दामाद के बीच विवाद को सुलझाने के लिए एक पंचायती का आयोजन किया गया था। इस दौरान खगड़िया और भवानीपुर के कुछ लोग स्कॉर्पियो वाहन पर सवार होकर हथियार के साथ मौके पर पहुंचे थे। पंचायती के दौरान मामला तकरार और गाली-गलौज तक बढ़ गया। इसी बीच किसी ने गुप्त रूप से […]

Noimg

हरियो त्रिमुहान कोसी घाट पर 20.60 करोड़ की लागत से बनेगा पीपापुल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दिवंगत सुशील मोदी के नाम पर होगा नामकरण नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत स्थित त्रिमुहान कोसी घाट पर करीब 20.60 करोड़ रुपये की लागत से अस्थायी पीपापुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस पुल का नाम बिहार के दिवंगत उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नाम पर रखा जाएगा। बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहपुर के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इसका शिलान्यास राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन द्वारा किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम व कुमार गौरव ने बताया कि यह पीपापुल आपातकालीन स्थिति में यातायात के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। पुल के अस्थायी अधिष्ठापन, रख-रखाव, वर्षा ऋतु से पहले खोलना, पाँच वर्षों तक […]

Noimg

हत्या कांड के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 18 अगस्त 2024 को नवगछिया थानांतर्गत जीरो माईल से करीब 100 मीटर पूर्व हनुमान मंदिर के पास एनएच 31 पर एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मधेपुरा जिलांतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी टोक्सन शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 268/24, धारा 190/ 191(3)/126 (2)/103(1)/109 (1) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में 02 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं कांड में फरार चल रहें अभियुक्त नवगछिया के पकड़ा निवासी सुनील उर्फ गुड्डा पिता महेंद्र मंडल के विरूद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार […]