Month: June 2025

मसुदनपुर बैसी से अवैध आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरप्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 17 जून 2025 को रंगरा थाना को सूचना मिली कि ग्राम मसुदनपुर बैंसी में दो पक्षों के बीच हो रहें आपसी विवाद में एक पक्ष के द्वारा हथियार का प्रर्दशन किया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से 01 देशी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 125/25, धारा 25 (1-बी) / 26 आर्म्स एक्ट के तहत रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर निवासी अशोक मंडल पिता बिरो मंडल के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

अपराध की योजना बना रहें 01 अभियुक्त अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

2 देशी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस बरामद नवगछिया । मंगलवार को झंडापुर थाना को सूचना मिली कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पंकज झा उर्फ ढ़ालो अवैध हथियार लेकर ग्राम दयालपुर में घुम रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में झंडापुर थाना गश्ती टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम दयालपुर स्थित दुर्गा स्थान के पास पहुँची तो पुलिस वाहन को देख 01 व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से पकड़कर तलाशी लेने के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से 02 देशी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस बरामद किया गया साथ ही दयालपुर निवासी पंकज झा उर्फ ढ़ालो पिता महेंद्र झा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड […]

नाबालिग अपहृता बरामद एवं 02 अपहरणकर्त्ता गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । 28 मई 2025 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि खरीक थाना क्षेत्र के विषपूड़िया नवटोलिया निवासी शुभम कुमार यादव पिता सुबोध यादव अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इनकी नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 168/25, धारा 137 (2)/96/3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था उसी क्रम में बुधवार को कांड की अपहृता को बरामद किया गया एवं घटना में संलिप्त 02 आरोपी विषपुरिया निवासी शुभम कुमार यादव, सौरभ कुमार दोनों पिता सुबोध यादव को खगड़िया जिला से गिरफ्तार किया गया। बरामद अपहृता […]

अपहृता बरामद एवं अपहरणकर्त्ता गिरफ्तार GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 03 जून 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 01 जून 2025 को इनकी नाबालिग पुत्री बिना कुछ बतायें घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि ख़रीक के लत्तीपुर निवासी अंकुश कुमार यादव पिता राजेश यादव इनकी नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 171/25, धारा 126 (2)/115 (2) /137(2)/96/3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन कर बुधवार को कांड की अपहृता को बरामद एवं अपहरणकर्त्ता बिहपुर के लत्तीपुर निवासी अंकुश कुमार यादव पिता राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया। बरामद अपहृता का चिकित्सीय जाँच एवं न्यायालय में बीएनएसएस की धारा 183 के तहत […]

घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, नवगछिया अस्पताल में हुआ इलाज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के कारण एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान रोशनी देवी (उम्र 25 वर्ष), पति सिंटू ऋषि देव , घर मुमताज मोहल्ला , थाना नवगछिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घरेलू कलह के चलते रोशनी देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। स्थिति बिगड़ने पर उसे तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार हालत स्थिर रहने के कारण रोशनी देवी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। DESK2025