Month: June 2025

Noimg

भागलपुर में मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलजमाव || GSNEWS

What मौसमभागलपुरDESK 1100

भागलपुर में आखिरकार मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे से बीच बीच में हो रही झमाझम बारिश से जहां एक ओर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आम लोगों की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। कई मोहल्लों में पानी घरों के दरवाजे तक पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिख रही है, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। खेतों की प्यास बुझ गई है […]

दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा में शनिवार की रात्री ससुराल वालों ने दहेज के लिए 25 वर्षीय महिला काजल देवी पति गौतम यादव की हत्या कर शव को गायब कर दिया था। वहीं घटना के बाद मृतका के पति समेत ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। सोमवार को मृतका के पिता खगरिया जिलांतर्गत गोगरी जमालपुर वार्ड संख्या 10 निवासी सुदो यादव के लिखित आवेंदन पर ससुराल वालों पर दहेज के लिए पुत्री काजल की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया था। जिसपर कांड संख्या 157/25 दर्ज किया गया। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें बिहपुर अंचल निरीक्षक पवन कुमार सिंह, […]

Noimg

इस्माइलपुर में सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 140 बच्चों को मिला सम्मान ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । मंगलवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह इस्माइलपुर अंचल अंतर्गत सौदागर मंडल टोला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के बैच के कुल 140 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अंचल कार्यालय के बड़ाबाबू एवं नाजिर की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम चरण के बैच-1 में शिवम कुमार को प्रथम, नीतीश कुमार को द्वितीय एवं भरत कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। बैच-2 में शैलेश कुमार प्रथम, गौतम कुमार द्वितीय एवं सत्यम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय चरण के बैच-1 में संदीप कुमार को प्रथम, राहुल कुमार को द्वितीय और नीरज कुमार को […]

Noimg

स्कार्पियो सवार युवक को देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने पकड़ा, पांच पर मामला दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत मनोहरपुर गांव में सोमवार की रात एक पंचायती में शामिल होने पहुंचे स्कार्पियो सवार युवकों में से दो को भवानीपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। गिरफ्तार युवकों की पहचान कुशाहा निवासी अमरेंद्र शर्मा के पुत्र मृत्युंजय शर्मा और खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नवाद निवासी स्कार्पियो चालक सुरेंद्र शर्मा के पुत्र सुमित शर्मा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरिश्चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मनोहरपुर निवासी जयप्रकाश शर्मा की पुत्री और उसके देवर के बीच विवाद को सुलझाने के लिए स्कार्पियो संख्या CH03L2525 पर सवार कुछ लोग पंचायती के लिए पहुंचे थे। सूचना मिलने […]

Noimg

नवगछिया के उज्जवल कुमार ने नीट 2025 में हासिल की बड़ी सफलता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के डॉ एस के साहा के पुत्र है उज्ज्वल नवगछिया अनुमंडल के जीरोमाइल, एनएच 31, भागलपुर (बिहार) निवासी उज्जवल कुमार, पिता डॉ. एस.के. साहा एवं माता सुमन कुमारी, ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2025 में शानदार सफलता अर्जित की है। उज्जवल ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 545 अंक प्राप्त कर 99.32 परसेंटाइल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उज्जवल की शिक्षा, परिश्रम और समर्पण का परिणाम है कि उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) में 14409वीं और OBC-NCL श्रेणी में 6269वीं रैंक प्राप्त की है। वही परिणाम से डॉक्टर के परिवार सहित नवगछिया के बुद्धिजीवी लोगों में प्रसन्नता का माहौल है । परिवार के सदस्यों ने बताया कि उज्जवल एक मेहनती […]

Noimg

हत्याकांड के महज 24 घंटे के अंदर किया गया सफल उद्भेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कांड में शामिल आरोपी शेखर यादव गिरफ्तार नवगछिया । 15 जून 2025 को रात्री करीब 12 बजे रंगरा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि रंगरा थानांतर्गत कश्किपुर दियारा स्थित बासा पर सो रहे मुक्ती साह नामक एक व्यक्ति को अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है। सूचना मिलते ही तत्काल रंगरा थाना टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को ईलाज हेतु अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ ईलाज के क्रम में उक्त जख्मी व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। जिसे विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया। नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण तथा एफ़एसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की गई। कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए नवगछिया […]

Noimg

रेरा निबंधन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक, बिना रजिस्ट्रेशन वाले अपार्टमेंट पर होगी कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम 2016 यानी रेरा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेरा के सचिव आलोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में रेरा टीम ने जानकारी दी कि गोराडीह, सबौर और जगदीशपुर क्षेत्रों में निर्माणाधीन कई अपार्टमेंट तथा भूमि प्लॉटिंग का सर्वेक्षण किया गया है। निबंधन कार्यालय एवं अंचल कार्यालय से जमीन मालिक की पहचान, खेसरा और खाता संख्या प्राप्त होते ही उनके विरुद्ध नोटिस जारी करने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेरा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्र में जितने भी अपार्टमेंट या प्लॉटिंग कर भूमि बेची जा रही है, उनका रेरा से निबंधन […]

Noimg

पारिवारिक तनाव से तंग आकर 20 वर्षीय युवक ने दे दी जान, घर में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड गांव में मंगलवार की अहले सुबह करीब 3 बजे पारिवारिक तनाव से तंग आकर एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान कमलाकुंड निवासी दिवाकर यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, मृतक प्रिंस कुमार बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज, नवगछिया में बी.ए. पार्ट-2 का छात्र था। करीब एक वर्ष पहले वह भागलपुर में रहकर पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। तीन दिन पहले ही वह घर लौटा था और मानसिक रूप से तनाव में दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है […]

Noimg

हत्या के प्रयास मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरभीषण आगजनीDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र में 16 जून 2025 की संध्या करीब 7:30 बजे विशु बाबा स्थान के पास एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। घटना के संबंध में नवगछिया थाना को सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और घायल व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान में घायल का इलाज मायागंज अस्पताल, भागलपुर में चल रहा है। घायल के भाई सूचित कुमार झा के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना कांड संख्या 190/25, धारा 126(2)/115(2)/118(1)/109(1)/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में घटना में संलिप्त आरोपी नगरह निवासी केशव सिंह उर्फ राजा, पिता विमल प्रसाद सिंह को चंपानगर (पूर्णिया) […]

Noimg

आज सम्पन्न हो जाएगा महिला संवाद कार्यक्रम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

महिला सशक्तीकरण हेतु नीतीश सरकार के प्रयासों को महिलाओं ने सराहा 1815 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का कार्यक्रम संपन्न 3 लाख 97 हजार महिलाओं ले चुकी हैं संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा 35 हजार आकांक्षाओं को मोबाइल एप में किया जा चुका है दर्ज भागलपुर। बिहार सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने एवं राज्य के नीति निर्धारण में महिलाओं का मंतव्य प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की लाखों महिलाओं ने बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाएं संवाद में शामिल हुईं और अपनी बातों को खुलकर सामने रखा। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने बताया कि जिले में पिछले 2 माह से […]