Month: June 2025

Noimg

शादी से लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, छह बेटियों के सिर से उठा पिता का साया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बांका जिले के लक्ष्मीपुर निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद गुलाम नबी की मौत हो गई। वे भागलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना शाहकुंड चौक के पास की है, जहां गुलाम नबी की मोटरसाइकिल का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह एक खंभे से जा टकराए। टक्कर इतनी तेज़ थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक गुलाम नबी एक मेहनतकश मजदूर थे, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे छह बेटियाँ हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब अनाथ होकर रह गई है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया […]

Noimg

गोराडीह में हाईवा की चपेट में आए वृद्ध की मौके पर मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 72 वर्षीय भोला साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। भोला साह अपने छोटे बेटे के साथ विरनौघ गांव से गोराडीह डीलर के यहाँ राशन लाने जा रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि भोला साह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और खेतों में मेहनत कर पूरे परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन […]

Noimg

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 27 जुलाई से होगी रवाना, पूर्वी भारत के धार्मिक स्थलों की कराई जाएगी सैर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भारतीय रेलवे मंत्रालय एवं भारत सरकार की “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजनाओं के तहत भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा 27 जुलाई 2025 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन का उद्देश्य देशवासियों को भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से परिचित कराना है। कोलकाता से रवाना होने वाली यह ट्रेन कुल 12 दिनों की यात्रा तय करेगी। इस दौरान ट्रेन गुवाहाटी, उज्जैन, द्वारका, नासिक, शिर्डी, बड़ौदा, भोपाल, प्रयागराज, वाराणसी, गया सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों से गुजरेगी। यात्रियों को ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, संगम स्नान और प्रसिद्ध मंदिरों में पूजन-अर्चना का अवसर मिलेगा। इस यात्रा पैकेज में यात्रियों के लिए बोर्डिंग, भोजन, स्थानीय परिवहन, गाइड की सेवा, होटल […]

Noimg

नाथनगर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, नशा, हथियार और नकदी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार ||GSNEWS

नाथनगरभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के मधुसूदनपुर ओपी अंतर्गत मनसर गांव में पुलिस ने ब्राउन शुगर और अवैध हथियार के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में पुलिस ने 234 ग्राम ब्राउन शुगर, दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, चार लाख रुपये से अधिक नकद तथा तीन मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों – मिथिलेश यादव, विशाल कुमार और हिटलर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी मिथिलेश यादव अपने बेटे के साथ मिलकर लंबे समय से ब्राउन शुगर और हथियारों की अवैध तस्करी कर रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय तस्करी में भी संलिप्त हो सकता है। नाथनगर […]

पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने दे दी जान, शव लापता ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

ससुरालवालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप, एफएसएल टीम कर रही जांच नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां 25 वर्षीय काजल देवी (पति – गौतम यादव) ने अपने कमरे में जान दे दी। घटना के बाद मृतका का शव लापता हो गया है, जिसे लेकर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका खगड़िया जिला के गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के धमखेता वार्ड संख्या 10 निवासी सुदो यादव की पुत्री थी। रविवार की शाम जब परिजनों को बेटी की मौत की सूचना मिली तो वे अन्य रिश्तेदारों के साथ बिहपुर के बभनगामा पहुंचे। वहां घर में काजल समेत ससुराल पक्ष […]

Noimg

ग्रामीण चिकित्सक की हत्या के बाद पत्नी ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला निवासी ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद रिजवान की हत्या के बाद उनके परिजनों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। हत्या के बाद मृतक की पत्नी चांदनी खातून ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। चांदनी खातून ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे शामिल अपराधी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं और कानून को मजाक समझते हैं। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों द्वारा उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यहां तक कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति मोहम्मद रिजवान की हत्या का गवाह बनेगा, तो उसका भी अंजाम वही होगा। चांदनी खातून ने आवेदन में […]

Noimg

सर पर चाकू से हमला कर किया गंभीर, नाजुक स्थिति में मायागंज रेफर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

ओवरटेक कर टोटो को रुकवाया फिर बेहोश होने तक करता रहा वार बाइक सवार अपराधी नें दिया घटना को अंजाम नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह बिंदटोली रोड के पास सोमवार की रात एक सनसनीखेज घटना में टोटो सवार युवक राजा झा पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान नगरह निवासी बलभद्र झा के पुत्र राजा झा के रूप में हुई है। स्थिति नाजुक देख उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा झा सोमवार की रात टोटो से नवगछिया बाजार सामान खरीदकर जा रहे थे। जब उनका टोटो बिनटोली मोड़ के पास पहुंचा, तभी एक बाइक सवार युवक ने ओवरटेक कर टोटो […]

Noimg

उजानी बगीचा में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक दर्जन से अधिक घायल, कई रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी बगीचा में सोमवार को आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में उजानी गांव निवासी मो. जहांगीर ने बताया कि उजानी बगीचा में उनके 17 कट्ठा जमीन पर आम का बगीचा लगा हुआ है। सोमवार को इबरार बैठा, गुलजार बैठा और शमशेर बैठा जबरन आम तोड़ने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू […]