Month: June 2025

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास मामलें में विधि-विरूद्ध बालक निरूद्ध ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । 15 जून 2025 को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री किराना दुकान कुछ सामान खरीदने गई थी जहाँ सुनसान जगह पाकर 01 युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में महिला थाना कांड संख्या 41/25, धारा 74/75/76/ 77/115/128(2) बीएनएस एवं 8 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर कांड में संलिप्त विधी-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। पीड़िता का चिकित्सीय जॉच एवं न्यायालय में बयान के पश्चात् विधि संवत् कार्रवाई की जा रही है। गोपालपुर थाना कांड संख्या 182/25 धारा 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियूक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के सूकटिया बाजार निवासी रोहित कुमार पिता सत्तन […]

शाहपुर बहियार में मिला पूर्व उपसरपंच का क्षत-विक्षत शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नारायणपुर। सहजादपुर पंचायत के पूर्व उपसरपंच विलास मंडल का शव सोमवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गंगा बहियार में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान 70 वर्षीय विलास मंडल के रूप में की गई, जो पंचायत के पूर्व उपसरपंच थे और मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे थे। पंचायत के मुखिया कैलाश भारती ने बताया कि मृतक दो दिन पूर्व किसी कार्य से नाथनगर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें खोजने का प्रयास नहीं किया। सोमवार को ग्रामीणों को शाहपुर बहियार में उनका शव दिखाई दिया। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था, जिससे प्रतीत होता है कि जंगली जानवरों ने शव को नुकसान पहुंचाया है। घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस मौके […]

Noimg

भागलपुर जाने के दौरान ग्रामीण चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में हुई रहस्यमयी मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

रंगरा थाना क्षेत्र के चापर ढाला के समीप एनएच 31 पर देर रात घटी घटना बाइक और घायल को छोड़ फरार हुए बाइक सवार दो अन्य लोग नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के चापर ढाला एनएच 31 पर रविवार की रात्री करीब 11 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के आजोह कुप्पा गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक अजय कुमार सिंह बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय कुमार सिंह पेशे से ग्रामीण चिकित्सक थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात्री करीब 9 बजे घर से निकले थे। वह बजाज पल्सर बाइक से भागलपुर स्टेशन दो लोगों को छोड़ने जा […]

Noimg

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की दबकर मौत, जांच में जुटी पुलिस  ||GS NEWS

UncategorizedनवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के मिर्जाघाट अमरी विशनपुर में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक लालचक निवासी खीरो मंडल के 44 वर्षीय पुत्र उमेश मंडल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि ट्रैक्टर पर अनाज लोड था और चालक ने रास्ता पूछने के लिए गाड़ी रोकी थी। उसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे ट्रॉली के नीचे मजदूर उमेश मंडल बुरी तरह दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना […]

Noimg

25 हजार का इनामी कुख्यात ऋषभ चौधरी गिरफ्तार ||GS NEWS

Hospital BhagalpurगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कई संगीन मामलों में था फरार — एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरीक थाना क्षेत्र के कठैला निवासी टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात ऋषभ चौधरी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह 25 हजार रुपये का इनामी था और आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी व पुलिस पर हमले जैसे दर्जनों गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। इस संबंध में सोमवार को एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर 2024 को वादी शैलेश चौधरी द्वारा खरीक थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि ऋषभ चौधरी और उसके साथियों ने उनकी दुकान पर आकर रंगदारी मांगी और विरोध […]

दूध के कंटेनर की लड़ाई में उतार दिया मौत के घाट ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

रंगरा के कोशकीपुर दियारा में आपसी रंजिश में दहियार को गोली मारकर की गई हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के कोशकीपुर दियारा में बीते रविवार की रात करीब 12:30 बजे आपसी रंजिश में 64 वर्षीय पशुपालक सह दहियार मुक्ति साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मुक्ति साह को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मुक्ति साह रोज की तरह रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने मवेशियों के बासा पर सोने गए थे। रात में ही अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके कंधे के […]

Noimg

धान के बोरे में छिपाकर झारखंड से ला रहे थे शराब, ट्रैक्टर समेत 396 बोतल विदेशी शराब जब्त ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने को लेकर भागलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसएसपी भागलपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर शिवनारायणपुर थाना पुलिस ने झारखंड से आ रही शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है। सूचना मिली थी कि साहेबगंज (झारखंड) से एक ट्रैक्टर पर धान के बोरे में छिपाकर शराब लाई जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पिरपैंती अर्जुन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में बनी छापेमारी टीम ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे एनएच-80 पर मथुरापुर बाजार के पास ट्रैक्टर और ट्रॉली को रोका। तलाशी लेने पर धान के बोरे के नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की […]

Noimg

बबरगंज थाना क्षेत्र के अंबाबाग में इंटर की छात्रा ने दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाबाग मोहल्ले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां इंटरमीडिएट की छात्रा 20 वर्षीय सोनी कुमारी ने अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सोनी की मां सब्जी बेचने के लिए घर से बाहर गई थीं और सोनी अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर जब उसकी भाभी किसी काम से वहां गई, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई प्रयासों के बाद दरवाजा खोला गया, तब देखा गया कि सोनी लटकी हुई है। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचना दिए जाने पर डायल 112 की […]

Noimg

बबरगंज थाना क्षेत्र के अंबाबाग में इंटर की छात्रा ने दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाबाग मोहल्ले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां इंटरमीडिएट की छात्रा 20 वर्षीय सोनी कुमारी ने अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सोनी की मां सब्जी बेचने के लिए घर से बाहर गई थीं और सोनी अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर जब उसकी भाभी किसी काम से वहां गई, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई प्रयासों के बाद दरवाजा खोला गया, तब देखा गया कि सोनी लटकी हुई है। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचना दिए जाने पर डायल 112 की […]

Noimg

मानसून की पहली बारिश से तपती गर्मी से राहत, लोगों ने ली सुकून की सांस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में सोमवार को मानसून की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश की पहली फुहारों का दिल खोलकर स्वागत किया। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली, आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पूरे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। इस बारिश ने न केवल लोगों को गर्मी से राहत दी, बल्कि किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के भीतर और भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे आने […]