Month: June 2025

Noimg

42.750 लीटर विदेशी शराब बरामद एवं वाहन जप्त ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में शनिवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कदवा थाना एवं डीआईयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से विश्वराउत पुल के पास वाहन जॉच के दौरान नवगछिया जीरो माईल की ओर से आती हुई टेंपो से विभिन्न कंपनी का कुल 42.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया साथ ही वाहन चालक बांका जिलांतर्गत नवादा थाना क्षेत्र के खजूर कोरामा निवासी अनुराग राज पिता जगमोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कदवा थाना में सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

गोलीबारी की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी चौक के पास मकई व्यवसायी विनोद कुमार यादव पर जानलेवा हमला करने की नीयत से गोलीबारी की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावर की पहचान सुमन यादव, पिता बाधो यादव उर्फ बागेश्वर यादव (साढ़ू) के रूप में हुई है, जिसने घरेलू विवाद के चलते व्यवसायी विनोद कुमार यादव पर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही खरीक थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और वादी विनोद कुमार यादव के आवेदन के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 187/25, धारा 308(2), 308(5), 109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के […]

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए साइबर ठगी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में दो हो चुके हैं गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी एक ऑनलाइन गेमिंग बेटिंग एप के माध्यम से साइबर ठगी के मामले में की गई है। नवगछिया एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मई 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना की टीम ने नवगछिया के नयाटोला स्थित रौशन सिंह, पिता स्व. विवेका प्रसाद सिंह के मकान पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से कई एंड्रॉयड मोबाइल, टैबलेट, राउटर सेट, विभिन्न बैंकों के चेक बुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सिम कार्ड और कैंटिंग कार्ड बरामद किए गए थे। इस […]

रविंद्र हत्याकांड के आरोपी के विरूद्ध किया गया इश्तिहार तामिला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 20 अक्टूबर 2024 को नवगछिया थानांतर्गत नया टोला में लोग्नाहा बेतिया निवासी वर्तमान पता नयाटोला नवगछिया निवासी रविंद्र कुमार पिता अशर्फी चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 347/24, धारा 103 (1)/3 (5) एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत 02 नामजद एवं 03 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं कांड में फरार चल रहें अभियुक्त नवगछिया के नयाटोला नवगछिया निवासी विजेंद्र उर्फ जितेंद्र कुमार पिता नंदू चौधरी के विरूद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार को शनिवार को नवगछिया थाना […]

Noimg

हत्याकांड के आरोपी के विरूद्ध किया गया इश्तिहार तामिला || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 18 अगस्त 2024 को नवगछिया थानांतर्गत जीरो माईल से करीब 100 मीटर पूर्व हनुमान मंदिर के पास एनएच 31 पर एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मधेपुरा जिलांतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी टोक्सन शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध मे मृतक के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 268/24, धारा 190 /191(3)/126(2)/103 (1)/109(1) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में 02 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं कांड में फरार चल रहें अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र में पकड़ा निवासी सुनील उर्फ गुड्डा पिता महेंद्र मंडल के विरूद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत […]

उमस भरी गर्मी से परीक्षा केंद्र पर बेहोश हुई छात्रा,अस्पताल में कराया गया भर्ती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। शनिवार को बीए पार्ट-3 की पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा के बाद एक छात्रा तेज उमस भरी गर्मी के कारण बेहोश हो गई। यह घटना परीक्षा समाप्त होने के ठीक बाद उस समय हुई जब छात्र-छात्राएं कॉलेज से बाहर निकल रहे थे। बेहोश हुई छात्रा की पहचान अनुराधा कुमारी, पिता नरेश पासवान के रूप में हुई है। वह बिहपुर प्रखंड के झंडापुर गांव की निवासी है और वर्तमान में जेपी कॉलेज, नारायणपुर में पार्ट-3 की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शी सहेलियों के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते समय अचानक अनुराधा कुमारी चक्कर खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति […]

Noimg

विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने किया रक्तदान, सात यूनिट रक्त संग्रहित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जी.बी. कॉलेज, नवगछिया की 4/35 बिहार बटालियन, पूर्णिया एनसीसी इकाई के तत्वावधान में कटिहार सदर अस्पताल स्थित रक्त केन्द्र में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों द्वारा कुल 7 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले कैडेटों में मयंक राज, प्रिंस कुमार यादव, रितेश कुमार, ज्योति कुमारी, रुक्मिणी कुमारी, नुपुर भारती और सोनम कुमारी शामिल थीं। वहीं दो कैडेट — तरन्नुम खातून और नेहा कुमारी — वजन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सकीं। मौके पर एनसीसी के सुबेदार महेन्द्र पाल, चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे। कैडेटों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय और प्रेरणादायक बताया गया। DESK2025