Month: June 2025

घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

नारायणपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड संख्या 14 में शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार, सास और पतोहू के बीच चूल्हा-चक्की अलग करने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पतोहू अजमेरी खातून ने अपने मायके नारायणपुर से अपने पिता और भाई को बुला लिया। बातचीत के दौरान जब संबंध विच्छेद की बात आई तो विवाद और बढ़ गया। शबाना खातून ने बताया कि अजमेरी खातून एसिड की बोतल लेकर हमला करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान जब बोतल छीनी गई, तो मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक गर्भवती महिला सहित बीच-बचाव करने पहुंचे मो. रहुप, मो. मोनाजिर, सजीदा खातून समेत […]

नाबालिग बच्चे से डेढ़ माह तक करवाई गई चोरी, पैसे नहीं देने पर की जाती थी बेरहमी से पिटाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र का मामला नवगछिया एसपी नें कहा – जाँच के बाद होगी कार्रवाई नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार और जबरन चोरी करवाने का गंभीर मामला सामने आया है। यह मामला तब और संजीदा हो गया जब घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें बच्चे के साथ मारपीट की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव निवासी एक नाबालिग (उम्र 12 वर्ष) के साथ पड़ोस के ही कुछ किशोरों द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। आरोप है कि उक्त नाबालिग से बीते डेढ़ महीने से लगातार उसके ही घर से पैसे […]

Noimg

महिलाओं के मंतव्यों से राज्य को नई दिशा, नल-जल योजना को बताया वरदान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय रचा जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला संवाद कार्यक्रमों के जरिए अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ न केवल योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं, बल्कि राज्य की विकास नीतियों में भी अपनी भागीदारी निभा रही हैं। अब तक जिले में कुल 1,725 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका है, जिसमें 3 लाख 76 हजार से अधिक महिलाएँ शामिल हुई हैं। संवाद के दौरान 33 हजार से ज्यादा आकांक्षाओं को मोबाइल ऐप पर दर्ज किया गया है, जिन्हें विभागवार वर्गीकृत कर संबंधित विभागों को भेजा गया है। गोराडीह प्रखंड के नदियामा पंचायत में सोनालिका ग्राम संगठन की सदस्य रूबी देवी ने कहा […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर एसएसपी हृदयकांत ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, सुल्तानगंज। श्रावणी मेला को लेकर नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर सीटी एसपी शुभांक मिश्रा, डीएसपी चंद्र भूषण कुमार, सीटी डीएसपी राकेश कुमार, हेड क्वार्टर वन डीएसपी अयूब खान, साइबर डीएसपी कलिस श्रीवास्तव, लाइन डीएसपी सहित बाथ, शाहकुंड, अकबरनगर एवं सुल्तानगंज के थानाध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में एसएसपी हृदयकांत ने कांवरियों की सुरक्षा, अस्थायी थाना स्थापना, मंदिर परिसरों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू हो […]

Noimg

“जीतने के लिए, पहले हारना जरूरी है” – जेम्स फाइटर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया की ओर से प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पूर्व में आयोजित भागलपुर जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित कुमार साहू, अजीत कुमार राय और टेसू कुमारी थे। सम्मानित खिलाड़ियों में शिवम कुमार, मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, अनामिका कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, संजीव कुमार, हरिओम कुमार, जानवीर कुमार, सन्नी कुमार और हर्षित कुमार शामिल थे। वहीं मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं – वंदना भारती, प्रतिज्ञा कुमारी और अमन कुमार को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेम्स फाइटर ने खिलाड़ियों […]

Noimg

विश्व रक्तदान दिवस पर भागलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 150 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भागलपुर शाखा द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जेएलएनएमसीएच मायागंज, भागलपुर स्थित रक्त केंद्र में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अधीक्षक डॉ. रेखा झा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार और एएसआई के राष्ट्रीय पूर्व कार्यसमिति सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। शिविर में रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान की पात्रता की जांच के बाद रक्त संग्रहण किया गया। रक्तदान के बाद सभी दाताओं को जलपान दिया गया और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिकूल प्रतिक्रिया होने पर तत्काल उपचार मिल सके। इस आयोजन को सफल बनाने […]

तातारपुर के गोलाघाट से किशोर लापता, परिजनों ने थाने में दी गुमशुदगी की अर्जी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट से एक किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की अर्जी देकर बेटे की तलाश की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, गोलाघाट निवासी शंकर मंडल का 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार 13 जून की शाम घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर खोजबीन की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। आख़िरकार परिजनों ने तातारपुर थाना में गुमशुदगी की अर्जी दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के नजदीकी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले […]

भागलपुर जिले में गर्मी का कहर, सुबह से तपने लगी धरती, दोपहर तक बुरा हाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सूरज की तपिश अब केवल दोपहर में ही नहीं, बल्कि सुबह के समय भी महसूस की जा रही है। जैसे ही सुबह की पहली किरण धरती पर पड़ती है, गर्म हवाओं का असर दिखने लगता है। लोगों का कहना है कि सुबह आठ बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि घर से बाहर निकलना कठिन हो जाता है। दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान इतना बढ़ जाता है कि आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। दोपहर में हालत और भी खराब हो जाती है। लू जैसे हालात बन जाते हैं और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं। गर्मी के कारण भागलपुर […]

Noimg

बाखरपुर दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी की हत्या कर शव गंगा में फेंका, चार आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बाखरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गंगा नदी से युवक और महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश से जुड़ा पाया गया है। दरअसल, 13 जून को कटिहार जिले के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में एक युवक और एक महिला का शव तैरता मिला था। पुलिस ने शवों की पहचान बंटी कुमार सिंह और उमा देवी के रूप में की। जांच के क्रम में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली कि उमा देवी की हत्या उसी के पति भिखारी सिंह ने की थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने […]