Month: June 2025

Noimg

सुल्तानगंज के अब्जुगंज में सूंड़ी वैश्य संगठन का कार्यक्रम, राजद के पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ हुए शामिल ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित अब्जुगंज पुरानी दुर्गा स्थान परिसर में अखिल भारतीय सूंड़ी वैश्य संगठन के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व उद्योग मंत्री एवं मधुबनी विधायक समीर महासेठ उपस्थित हुए। साथ ही राजद के आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी.के. चौधरी, राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, महिला जिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल, पूर्व विधायक फलिंद्र चौधरी, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नट बिहारी मंडल, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव अमित भगत, जिला अध्यक्ष गौरव भगत, समाजसेवी विनोद प्रसाद साह, राजद कार्यकारिणी अध्यक्ष विवेकानंद यादव एवं राजद के अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मो. मंज़ूर समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। […]

Noimg

पंचायती करने गए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को पीटा, कहा – एक सप्ताह में बिछा देंगें लाश, मामला नवगछिया के इस वार्ड का – GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियानवगछिया नगर परिषदभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 की पार्षद स्वाति प्रिया के पति सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार उर्फ सागर पर पंचायती के दौरान जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने गोपालपुर थाने में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अभिषेक कुमार, जो वार्ड संख्या 28, हरनाथचक निवासी हैं और शंकर सिंह के पुत्र हैं, ने बताया कि उन्हें पूनम देवी (पिता- स्व. भादो सिंह) एवं छोटेलाल सिंह व लालहौ सिंह (पिता- स्व. भिखो सिंह), सभी निवासी वार्ड 28, हरनाथचक, ने घरेलू विवाद के निपटारे के लिए पंचायती में बुलाया था। स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते वे सभी पक्षों को समझाने उनके घर गए थे। इसी दौरान राजेश कुमार (पिता- बिंदा सिंह) ने उन्हें धमकाते हुए कहा, “यहां […]

Noimg

पिपलेश्वर महादेव सह भक्तेश्वर हनुमान मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया वार्षिकोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के चैती दुर्गा मंदिर परिसर स्थित श्री श्री 108 श्री पिपलेश्वर नाथ महादेव, श्री भक्तेश्वर हनुमान मंदिर में गुरुवार 12 जून को भक्तिभाव के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तेश्वर हनुमान जी मंदिर परिसर में विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए, जिनमें विशेष पूजन, सुंदरकांड पाठ, दुर्गा पाठ, रुद्राभिषेक, भजन संध्या, ज्योत आरती और महाप्रसाद का आयोजन मुख्य रूप से शामिल रहा। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही और वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। यह संपूर्ण आयोजन स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में संपन्न हुआ। मंदिर के प्रधान सेवक पंडित अजीत पांडे बाबा ने जानकारी देते हुए कहा: “स्वामी आत्मानंद जी महाराज (गुरुजी) के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में यह […]

Noimg

नवगछिया में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवगछिया के आर एन पैलेस में भाजपा की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट और पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह काल आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का काल है। अब सरकार मतलब परफॉर्मेंस है, और मोदी है तो मुमकिन है अब सिर्फ नारा नहीं, जमीनी सच्चाई है। प्रेस वार्ता में भाजपा नवगछिया संगठन जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, जिला महामंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजित चौधरी, श्री किशोर झा, जिला प्रवक्ता […]

Noimg

एयर इंडिया विमान क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत, गिरिराज सिंह ने जताया शोक ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर : अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया का एक विमान शनिवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयानक था कि विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर उड़ान भरी थी, लेकिन महज 9 मिनट बाद ही यह हादसे का शिकार हो गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर भी शामिल थे। इस दुखद हादसे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा […]

Noimg

उजानी की हलीमा खातून ने परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव निवासी हलीमा खातून ने मारपीट कर घायल कर देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप अपने ही परिजनों पर लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। हलीमा खातून ने अपने आवेदन में भैंसुर मंजुर, गोतनी इशरत और ससुर कुद्दुस को नामजद आरोपित बनाया है। उन्होंने बताया कि बच्चों के मामूली विवाद को लेकर तीनों ने मिलकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपितों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती […]

Noimg

मो० रिजवान की हत्या पर आजाद हिंद मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने जताया शोक, परिजनों को मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम टोला निवासी ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद रिजवान की हत्या के बाद गुरुवार को आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष एवं राजद के पूर्व जिला प्रवक्ता राजेंद्र यादव उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य से काम लेने का आग्रह किया। राजेंद्र यादव ने सरकार से मांग की कि मृतक मोहम्मद रिजवान के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि नवगछिया […]

Noimg

नवगछिया के करचीरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, दौड़ाकर मारी गई गोलियां ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुस्लिम टोला में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मो. रिजवान, पिता मो. आलमगीर के रूप में हुई है। वे किसी कार्य से अपने एक सहयोगी के साथ दूध लेने करचीरा गांव गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले से घात लगाए मखरा मंडल अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ वहां मौजूद था। जैसे ही रिजवान पहुंचे, मखरा ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए रिजवान गांव की गलियों में दौड़ने लगे, लेकिन अपराधियों ने उन्हें दौड़ाकर तीन गोलियां मारीं, जिनमें एक गोली सीने में लगी। घायल रिजवान को परिजनों ने तत्काल ऑटो से गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, […]

Noimg

बाइक सवार दो अपराधियों ने दुकान में घुसकर ज्वेलरी से भरा थैला लेकर हुआ फरार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

घटना के वक्त दुकानदार दुकान खुला छोड़ समीप ही पानी लाने गए थे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी पुलिस 3 भर सोना एवं 4 किलो चांदी व 10 हजार नकद समेत कुल 8 लाख रुपिया का था जेवरात नवगछिया । ख़रीक थाना क्षेत्र अंतर्गत ख़रीक बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में गुरुवार को सुबह करीब 10:35 बजे अज्ञात बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा सोनू ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान में घुसकर लाखों रूपीए के सोना एवं चांदी से भरा थैला लेकर फरार हो गया। घटना के वक्त ज्वेलरी दुकानदार समीप ही पानी लाने गए थे। मामले को लेकर पीड़ित ज्वेलरी दुकानदार ख़रीक बाजार निवासी सोनू कुमार पिता राजू पोद्दार ने बताया कि थैला में 3 […]

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

एक कट्टा व एक कारतूस बरामद नवगछिया । बुधवार को संध्या करीब 07:30 बजे बिहपुर थाना टीम द्वारा ग्राम जमालदीपुर स्थित गंगा बाबा धार के समीप वाहन जॉच के क्रम में खरीक की ओर से आ रही मोटरसाईकिल पर सवार 02 व्यक्ति को रोकने का इशारा करने पर चालक मोटरसाईकिल घुमाकर भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से पीछा कर उक्त दोनों व्यक्ति को पकड़कर तलाशी के क्रम में ख़रीक के जमालदीपुर निवासी फलटुस कुमार पिता तारणी मंडल के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। साथ मे नितीश कुमार पिता पंकज मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख़्या 151/25, धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार […]