Month: June 2025

Noimg

बहन को ट्रेन पर चढ़ाने आए मां-बेटे नवगछिया स्टेशन पर हुए घायल, नवगछिया से मायागंज रेफर GS NEWS 5

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-2 पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जयपुर जा रही ट्रेन में बहन को चढ़ाने आए एक युवक और उसकी मां हादसे के शिकार हो गए। चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक और महिला असंतुलित होकर गिर पड़े, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान दिव्यांशु शर्मा (पिता पवन शर्मा) और महिला की पहचान सीमा देवी (पति पवन शर्मा), दोनों निवासी रेलवे स्टेशन के समीप, भागलपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में दिव्यांशु के सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं बेटे की स्थिति देखकर मां सीमा देवी भी बेहोश हो गईं। घटना के बाद मौके पर जीआरपी पुलिस […]

Noimg

नवोत्साह साहित्य संगम की भागलपुर इकाई का गठन, मृदुला सिंह बनीं अध्यक्षराष्ट्रीय मंच पर चमकेगा. ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर का साहित्य: पूर्णेंदु चौधरी भागलपुर : साहित्यिक संस्था नवोत्साह साहित्य संगम की भागलपुर जिला इकाई का विधिवत गठन रविवार को एक निजी शिक्षण संस्थान में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अविनाश कुमार पाण्डेय एवं प्रांतीय संयोजक उत्पल भारद्वाज की उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला इकाई की जिम्मेदारी कवयित्री मृदुला सिंह को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई। शिवानी मिश्रा उपाध्यक्ष, पूर्णेंदु चौधरी महामंत्री, कुमार गौरव मंत्री, मिथिलेश आनंद कोषाध्यक्ष, ध्रुव कुमार सिंह संगठन मंत्री बनाए गए। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अर्पिता चौधरी, कुमार आनंद और सूरज कुमार भारती को दी गई। मार्गदर्शक मंडल में डॉ. मनजीत सिंह किनवार, डॉ. नीरज सिन्हा और भानु झा को शामिल कर प्रांतीय समिति में भी स्थान दिया गया। […]

Noimg

सहकार से समृद्धि की ओर: भागलपुर में सहकारिता मंत्री ने की समितियों के साथ बैठक, योजनाओं की दी जानकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। गुरुवार को टाउन हॉल में अपराह्न 1 बजे सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पैक्स, व्यापार मंडलों, अन्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों, प्रबंधकों और किसानों ने भाग लिया। मंत्री ने बैठक में सहकारिता विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहकारिता का मुख्य उद्देश्य किसानों की आमदनी दोगुनी करना और राज्य को समृद्धि की ओर ले जाना है। सहकारी समितियों के माध्यम से रैयत और गैर-रैयत दोनों प्रकार के कृषकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में पैक्स को जन औषधि केंद्र, डीजल-पेट्रोल आउटलेट, मुख्यमंत्री कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्र पर अनुदान, अनाज भंडारण के […]

Noimg

भागलपुर में बीएलओ के कार्यों की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया संतोषजनक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन में गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक के दौरान बताया कि अधिकतर बीएलओ का कार्य संतोषजनक पाया गया है। उन्होंने कहा कि जहां कमियाँ देखी गई हैं, वहां संबंधित बीएलओ को आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं ताकि वे भी अपने कार्य में सुधार ला सकें। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी रूप से संपन्न कराना था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन […]

Noimg

निःशुल्क शिशु हृदय रोग जांच शिविर का होगा आयोजन, जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का होगा मुफ्त ऑपरेशन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जरूरतमंद बच्चों की निःशुल्क जांच और ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। यह शिविर जीवन जागृति सोसाइटी, शिशु अकादमी भागलपुर और नारायणा हेल्थ (नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रवींद्रनाथ टैगोर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज, कोलकाता) के संयुक्त प्रयास से आयोजित होगा। जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि संस्था बीते कई वर्षों से नारायणा हेल्थ के सहयोग से ऐसे बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन करवाती आ रही है और अब तक सैकड़ों बच्चों को नया जीवन मिला है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक इस सेवा को […]

Noimg

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आम बना ‘सिंदूर’, भागलपुर की आम प्रदर्शनी में मिला प्रथम पुरस्कार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। चर्चित “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भागलपुर में एक खास किस्म के आम का नाम ‘सिंदूर’ रख दिया गया है। इस आम ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर द्वारा आयोजित 11वीं आम प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर लिया। प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंचे मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कुमार और बीएयू के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह उस समय ठिठक गए जब वे ‘सिंदूर’ आम के पास पहुंचे। उनके साथ मौके पर ‘मैंगोमेन’ के नाम से मशहूर आम उत्पादक अशोक चौधरी भी मौजूद थे। अशोक चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने अपने बागान में उगने वाले इस विशेष आम को ‘सिंदूर’ नाम दिया। जब इसे इस बार प्रदर्शनी में रखा गया तो दर्शकों और निर्णायकों […]

Noimg

भागलपुर के पीरपैंती में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव के पास वाहन संख्या BR10T1172 को रोका। जांच के दौरान वाहन से कुल 359.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे तस्करी कर कहीं ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेह आलम अंसारी, पिता स्व. सलीम अंसारी, ग्राम सुंदरपुर, थाना पीरपैंती के रूप में की गई है। इस अभियान में थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ अवनीश कुमार ठाकुर, उदय कुमार सिंह और नरेंद्र सिंह जैसे पुलिसकर्मी शामिल थे, […]

Noimg

ललमटिया में करंट लगने से छड़ मिस्त्री की मौत, निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रही थी हाई वोल्टेज तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। ललमटिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में छड़ मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक एक निर्माणाधीन मकान की छत पर छड़ बिछा रहा था, तभी छत के ठीक पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तार से उसका संपर्क हो गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रही बिजली की यह तार बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के काफी नीचे लटक रही थी, जो हादसे का कारण बनी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में […]