Month: June 2025

Noimg

विधायक अजीत शर्मा ने की प्रेस वार्ता, कहा — “बेरोजगारी पर सरकार दे जवाब, नहीं तो गद्दी छोड़ो” ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कैंप कार्यालय में एक अहम प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने बिहार में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि आज बिहार का युवा-युवती रोजगार के अभाव में मजबूर होकर दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा — “बिहार के युवाओं को रोजगार दो, नहीं तो गद्दी छोड़ो।”उन्होंने ऐलान किया कि कल यानी गुरुवार को भागलपुर के युवाओं की आवाज बुलंद करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह प्रदर्शन सरकार तक यह संदेश पहुँचाने के लिए किया जाएगा कि अब चुप बैठने का समय नहीं रहा। अजीत शर्मा ने दावा किया […]

Noimg

बुद्धूचक में चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और नकदी बरामद ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के बुद्धूचक थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुद्धूचक गांव में 10 जून 2025 को हुई चोरी की घटना के बाद की गई है। पीड़ित वीरेंद्र यादव द्वारा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से ₹20,780 नकद, दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी संतोष कुमार यादव पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उस पर तीन अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ कहलगांव डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने […]

Noimg

सड़क हादसे में अकबरनगर थाने के चालक की मौत, तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना में पदस्थापित चालक दिलीप कुमार पासवान की मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा खेरैहिया गांव के पास एनएच-80 पर उस समय हुआ जब वे गश्ती ड्यूटी पर निकले थे। जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार अपने गश्ती पदाधिकारी एसएसआई मंजीत कुमार व पुलिस टीम के साथ गश्ती पर थे। भवनाथपुर पुल के पास उन्होंने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पेशाब के लिए नीचे उतरे। लौटते समय जैसे ही वे सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप कुमार पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। […]

Noimg

राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन भागलपुर में सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन मंगलवार को भागलपुर में सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सर्किट हाउस में राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में बिहार बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, भागलपुर नगर निगम के उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन सहित कई वरिष्ठ राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक जीवन और सामाजिक न्याय की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। DESK2025

Noimg

कचहरी चौक पर बिजली तार में आग, धमाकों से मची अफ़रातफ़री ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक कचहरी चौक पर मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक बिजली के नए तारों में आग लग गई। देखते-ही-देखते लपटें तेज़ हुईं और तारों से लगातार धमाके होने लगे। विस्फोट जैसी तेज़ आवाज़ें सुनकर राहगीर घबरा गए और जान बचाने को इधर-उधर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ दिन पहले ही बिजली विभाग ने इलाके में पुराने तार बदलकर नई लाइन बिछाई थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि तकनीकी ख़राबी या ओवरलोड के चलते तारों में शॉर्ट-सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़की और धमाके होने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को फ़ोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई, जिससे आग और फैलने […]

Noimg

ग्रीष्मकालीन निशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : पटना के किलकारी बिहार बाल भवन, सैदपुर में आज से ग्रीष्मकालीन निशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर (भाग-2) की शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने बताया कि बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा प्रशिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और वार्षिक कैलेंडर के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राथमिकता में है। जल्द ही पटना में अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहन राव कोडी (आंध्र प्रदेश) ने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में बॉल बैडमिंटन को लेकर विशेष उत्साह और जुनून देखने को मिल रहा है, जो […]

Noimg

फूलों से प्रेम ने रचा छत पर बग़ीचा, भागलपुर की पूनम पांडेय ने उगाए 63 किस्म के फूल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के भीखनपुर मोहल्ले में रहने वाली पूनम पांडेय ने अपने छत को फूलों से सजाकर उसे एक खूबसूरत बग़ीचे में बदल दिया है। उनके छत पर कुल 63 प्रकार के अलग-अलग किस्म के फूल खिले हुए हैं, जो हर आने-जाने वाले को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह दृश्य देखकर किसी को भी यकीन नहीं होता कि यह एक घर की छत है, बल्कि ऐसा लगता है मानो किसी नर्सरी या बोटैनिकल गार्डन में खड़े हों। पूनम पांडेय, जो पेशे से एक प्राइवेट टीचर हैं, बताती हैं कि फूल उनके लिए सिर्फ सजावट का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये उनके जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, “ये फूल हमारे बच्चे जैसे हैं, और मैं रोज़ाना इनकी देखभाल करती हूं। […]

Noimg

भागलपुर के बुनकरों को राहत की उम्मीद, चिराग पासवान ने उठाई मेगा टेक्सटाइल पार्क की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भागलपुर के बुनकरों, कारीगरों और रेशमी कपड़ा उद्योग से जुड़े लाखों लोगों के लिए एक नई उम्मीद जगा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि भागलपुर को पीएम मित्र योजना के अंतर्गत प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल पार्क में शामिल किया जाए। चिराग पासवान की इस पहल को बुनकर समाज ने एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा है। वर्षों से चुनावी वादों और घोषणाओं के बीच केवल आश्वासन ही मिलने वाले बुनकर समुदाय को पहली बार ऐसा लग रहा है कि उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर प्रयास हो रहे हैं। भागलपुर को ‘सिल्क सिटी’ के नाम से जाना जाता है, […]

एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए भागलपुर में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 21 जून से शुरू  ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में राज्य के उभरते खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा और उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और तीरंदाजी खेल विधाओं के ट्रायल निर्धारित तिथियों पर होंगे। वॉलीबॉल खेल के लिए चयन ट्रायल 21 जून को भागलपुर वॉलीबॉल मैदान में, एथलेटिक्स के लिए 23 एवं 24 जून को सैनडिस कंपाउंड में, तीरंदाजी के लिए 3 जुलाई को साहू उच्च विद्यालय, साहू परबत्ता में और बैडमिंटन के लिए 29 जून को इनडोर बैडमिंटन हॉल में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इस ट्रायल […]

Noimg

श्रावणी मेला की तैयारी तेज़, डीडीसी और सिटी एसपी ने सुलतानगंज में किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर आज भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सुलतानगंज में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर परिषद सुलतानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने घाटों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों की मरम्मत समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। घाटों की सफाई, सुरक्षा रेलिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। भीड़ नियंत्रण को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग, निगरानी कैमरे, […]