Month: June 2025

Noimg

नवगछिया अस्पताल में लापरवाही चरम पर : बिना घाव की सफाई और बिना बैंडेज लगाए किया गया रेफर, सभापति प्रतिनिधि ने जताई कड़ी नाराजगी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में 5 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद हंगामे और डॉक्टर पर लापरवाही के आरोपों के बीच मंगलवार को नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव अस्पताल पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अस्पताल की दुर्व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि नवगछिया नगर परिषद का यह अस्पताल नगर का सबसे सुंदर और सुविधाजनक अस्पताल हुआ करता था। नगर परिषद द्वारा इसमें कई विकास कार्य कराए गए हैं व इसकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास जारी रहते हैं। लेकिन हाल के दिनों में प्रबंधन में हुए बदलाव के बाद अस्पताल की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही […]

Noimg

स्वर्गीय बसंत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का राहुल 11 बना विजेता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

राहुल 11 नवगछिया ने दिखाया दम, सेमीफाइनल के बाद फाइनल भी जीता, प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने किया ट्रॉफी वितरण नवगछिया में आयोजित स्वर्गीय बसंत सिंह क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर रहा। मंगलवार, 10 जून 2025 को टूर्नामेंट के दोनों अहम मुकाबले—सेमीफाइनल और फाइनल—खेल गए, जिसमें राहुल 11 नवगछिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ही मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में बेगूसराय बलिया को हराया प्रातः आयोजित सेमीफाइनल मुकाबले में राहुल 11 नवगछिया और बेगूसराय बलिया की टीम आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर बेगूसराय बलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में राहुल 11 नवगछिया ने सूझबूझ भरी बल्लेबाज़ी […]

12 लीटर देशी शराब के साथ दो अभियूक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

मोटरसाइकिल जप्त नवगछिया । गोपालपुर थाना टीम द्वारा सोमवार को गोसाईगाँव के पास वाहन जॉच के क्रम में कुल 12 लीटर देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी सुशील कुमार पिता सहदेव मंडल व रंगरा के सिमरिया टोला निवासी सुशील कुमार पिता सिंहेश्वर मंडल बताया गया। मौके से 12 लीटर देशी शराब व एक मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नंबर जेएफ 17 सी 3316 जप्त किया गया। वहीं इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 172/25, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

दो पक्षों के बीच मारपीट मामलें में 03 आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

नवगछिया । 13 अप्रैल 2025 को नवगछिया थानांतर्गत ग्राम नवटोलिया मिल्की में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी। इस संबंध में दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 124/25 एवं 125/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में शामिल आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल्की नवटोलिया निवासी पवन कुमार मंडल पिता चंद्रदेव मंडल, सचिन कुमार पिता स्व वेदानंद मंडल, दिपक कुमार पिता अनिल कुमार मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

मारपीट मामलें में 03 आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 21 फरवरी 2025 को वादी मो फारूल के लिखित आवेदन के आधार पर ख़रीक के अठगामा निवासी मो जाकिर पिता रामजानि, मो सहादत दोनों पिता रामजानी, मो साहिल पिता जाकिर हुसैन एवं अन्य के विरूद्ध इनके साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल करने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में खरीक थाना कांड संख्या 51/25, धारा 126 (2)/115(2)/109/303(2)/308(2)/351(2)/351 (3)/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में सोमवार को घटना में शामिल आरोपी मो जाकिर पिता रामजानि, मो सहादत दोनों पिता रामजानी, मो साहिल पिता जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

मारपीट मामलें में 03 आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 21 फरवरी 2025 को वादी मो फारूल के लिखित आवेदन के आधार पर ख़रीक के अठगामा निवासी मो जाकिर पिता रामजानि, मो सहादत दोनों पिता रामजानी, मो साहिल पिता जाकिर हुसैन एवं अन्य के विरूद्ध इनके साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल करने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में खरीक थाना कांड संख्या 51/25, धारा 126 (2)/115(2)/109/303(2)/308(2)/351(2)/351 (3)/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में सोमवार को घटना में शामिल आरोपी मो जाकिर पिता रामजानि, मो सहादत दोनों पिता रामजानी, मो साहिल पिता जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025