Month: June 2025

Noimg

माह मई 2025 का मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया एसपी ने पुलिस अधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के द्वारा माह मई 2025 का मासिक अपराध गोष्ठी पुलिस केन्द्र नवगछिया में मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसमें नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (मु), पुलिस उपाधीक्षक (साईबर), अंचल निरीक्षक नवगछिया / बिहपुर, सभी थानाध्यक्ष एवं कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुए। उक्त बैठक में कई बिंदुओं पर समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सम्मन / वारंट / इस्तिहार / कुर्की का निष्पादन की अद्यतन स्थिति। सीसीए- 03/12 के अंतर्गत की गई कार्रवाई। गुंडा / डोसियर प्रस्ताव की अद्यतन स्थिति। शराब की बरामदगी/विनष्टिकरण एवं हथियार बरामदगी की अद्यतन स्थिति।आई रेड इंट्री की अद्यतन स्थिति।पुलिस सत्यापन रिपोर्ट प्रतिवेदन / निष्पादन की अद्यतन स्थिति। गिरफ्तारी / […]

Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 11वीं आम विविधता प्रदर्शनी, 252 किस्मों की खुशबू से महका परिसर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के उद्यान विभाग (फल एवं फल प्रौद्योगिकी) द्वारा आयोजित 11वीं आम विविधता प्रदर्शनी में आम प्रेमियों को एक अनोखा अनुभव मिला। इस विशेष कार्यक्रम में आम की कुल 252 विभिन्न किस्मों को न केवल प्रदर्शित किया गया, बल्कि आगंतुकों को उन्हें चखने का भी अवसर दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने की। प्रदर्शनी में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अम्रपाली, बंबइया, मल्लिका जैसी पारंपरिक किस्मों के साथ-साथ कई नई अनुसंधान आधारित हाइब्रिड किस्में भी प्रदर्शित की गईं। उद्यान विभाग की अध्यक्ष डॉ. रूबी रानी ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल स्वाद […]

Noimg

फोरलेन निर्माण के दौरान रोड रोलर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क निर्माण में लगे एक रोड रोलर की चपेट में आने से मजदूरी कर रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है, जो मधेपुरा जिले का रहने वाला था और मजदूरी कर अपनी पढ़ाई का खर्च उठाता था। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब मजदूर साइट पर कार्यरत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम के दौरान एक रोड रोलर अनियंत्रित होकर मिथिलेश पर चढ़ गया। हादसे के बाद वहां मौजूद मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना साइट प्रभारी और संबंधित अधिकारियों को दी, लेकिन कोई त्वरित और उचित कार्रवाई नहीं की गई। मजदूरों का आरोप है […]

Noimg

होम गार्ड की दक्षता परीक्षा में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, अव्यवस्था और गर्मी से परेशान हुए परीक्षार्थी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में बिहार होम गार्ड भर्ती के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए दूर-दराज़ से सैकड़ों अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ पहुंचे हैं। हालांकि परीक्षा केंद्र पर भीषण गर्मी और प्रशासनिक अव्यवस्था ने अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ा दी। परीक्षा स्थल पर बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी देखी गई। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के बावजूद स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पीने के पानी, छांव, प्राथमिक चिकित्सा, शौचालय जैसी कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। एक अभ्यर्थी ने नाराज़गी जताते हुए कहा, “हम दौड़ने के बाद थक जा रहे हैं, लेकिन पीने के लिए एक बूंद साफ पानी तक नहीं मिल रहा। मजबूरी में चापाकल का गंदा […]

Noimg

किशोरी की मौत के बाद जमकर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही और रिश्वत लेने का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

तकरीबन 3 घंटे तक चला हंगामा नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर व नवगछिया पुलिस द्वारा समझाने बुझाने पर शांत हुए परिजन नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार की संध्या को करीब दो घंटे तक अफरातफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। यह हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब नवगछिया के ही रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी अजीत कुमार की 5 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। लक्ष्मी की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और उपस्थित चिकित्सकों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी कुमारी अपनी दादी के साथ खेत में मूंग तोड़ने गई थी। उसी दौरान खेत में किसी बिल में छिपे सांप […]

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

घटनास्थल पर मौत मृतक मजदूरी करके साइकिल से लौट रहा था घर विक्रमशीला पहुंच पथ परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया के समीप हुआ हादसे का शिकार नवगछिया । विक्रमशीला पहुंच पथ, परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गरैया के समीप सोमवार की रात्री करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया।घटनास्थल पर ही साइकिल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी लालू मंडल पिता रामवरण मंडल उम्र 36 वर्ष के रुप में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 एवं परबत्ता थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मृतक के बड़े भाई मनोज […]