Month: June 2025

Noimg

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने साझा किया अपना अनुभव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराने की हुई मांग भागलपुर। कभी महज घर के चौकके-चूल्हे तक सीमित रहने वाली गाँव की महिलाएँ अब घर की चाहरदीवारी से बाहर निकलकर उद्यमी बनने की राह पर अग्रसर हैं। यह संभव हुआ है बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और प्रोत्साहन की वजह से। दरअसल महिलाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में सरकार द्वारा कई तरह के प्रयास किये गए हैं। यही कारण है कि जिले की कई महिलाएँ सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर नए उद्यम स्थापित कर रही हैं और उनका सफलतापूर्वक संचालन भी कर रही हैं। इसमें खाद्य प्रसंस्करण उद्यम के साथ-साथ अगरबत्ती उत्पादन, सिल्क वस्त्रों का निर्माण, मशाला उत्पादन, पेपर प्लेट का निर्माण, […]

Noimg

कोचिंग सेंटर में लाठी-डंडों से हमला, 5 छात्र घायल; बदले की भावना में घुसे 30 युवक, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद ||GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के इसीपुर थाना क्षेत्र के प्यालापुर स्थित सी. राज क्लासेस कोचिंग सेंटर में सोमवार को अफरा-तफरी मच गई, जब लगभग 30 युवक लाठी, डंडा और हॉकी स्टिक लेकर कोचिंग परिसर में घुस आए और पढ़ाई कर रहे छात्रों पर हमला बोल दिया। इस हमले में 11वीं और 12वीं कक्षा के पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनके सिर, हाथ और कंधे में चोटें आई हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि दो दिन पहले मठिया मध्य विद्यालय के मैदान में क्रिकेट खेलते समय कोचिंग छात्र योगेश कुमार के भाई का दूसरे पक्ष के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी विवाद का बदला लेने के उद्देश्य से सोमवार को बड़ी संख्या में युवक हथियारों […]

Noimg

सिमरा में पुश्तैनी बगीचे से दबंगों ने जबरन तोड़े कई क्विंटल आम, अनाथ युवती ने लगाई न्याय की गुहार || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में दबंगों द्वारा एक अनाथ युवती की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने और बगीचे से जबरन आम तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता लकी कुमारी, पिता धर्मेंद्र झा ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लकी कुमारी ने अपने आवेदन में लिखा है कि उनके पिता धर्मेंद्र झा मानसिक रूप से पिछले 25 वर्षों से बीमार हैं और उनका इलाज जारी है। वर्ष 2012 में गंभीर बीमारी के कारण उनकी मां की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में केवल दो बहनें हैं, कोई भाई नहीं है। ऐसे में चचेरे चाचाओं द्वारा पुश्तैनी संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि […]

Noimg

गुप्त सूचना पर खुटाहा स्टेशन से 81 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटाहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 81 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के कोइली गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खुटाहा रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में अवैध शराब उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही वे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान जगदीशपुर की ओर से एक ट्रेन खुटाहा स्टेशन पर रुकी और उसकी अंतिम बोगी से एक युवक बोरा एवं एक कार्टन लेकर उतरा। पुलिस को देख युवक हड़बड़ाकर भागने […]

Noimg

होटल में युवक की मौत मामले में गिरफ्तार आरोपी के बेटे ने लगाई न्याय की गुहार, कहा – बेवजह फंसाया गया है पिता को || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के भावना इंटरनेशनल होटल में कुछ दिन पूर्व एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। होटल के कमरे में युवक द्वारा जान देने की घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इसे साजिशन हत्या करार दिया था और गोतिया के एक सदस्य, मृतक के चाचा, को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी गिरफ्तारी के खिलाफ अब आरोपी के बेटे अभिषेक कुमार झा ने सिटी एसपी शुभांक मिश्रा के कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अभिषेक का कहना है कि उसके पिता को बेवजह फंसाया गया है और वे इस मामले में किसी भी रूप से शामिल नहीं हैं। अभिषेक […]

Noimg

भीखनपुर में चला रेलवे का बुलडोजर, गुमटी नंबर 1 से 2 तक अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के भीखनपुर इलाके में मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुमटी नंबर 1 से गुमटी नंबर 2 तक अतिक्रमण हटाया। लंबे समय से रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकानों और ठेलों का संचालन किया जा रहा था। रेलवे विभाग की ओर से पहले कई बार चेतावनी और नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने को कहा गया था, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। अंततः रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और रेलवे अधिकारी तैनात थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार खुद ही अपना सामान हटाकर भागने लगे। वहीं कुछ लोग […]

Noimg

विश्वविद्यालय गेट पर छात्र-छात्रा के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, एडमिट कार्ड फाड़ने का आरोप, युवक हिरासत में ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

, भागलपुर : तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक छात्र और छात्रा के बीच कहासुनी ने हाई वोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। छात्रा ने एक युवक पर एडमिट कार्ड छीनकर फाड़ने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर 112 पुलिस की टीम पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। घटना के समय गेट पर मौजूद छात्रों की भीड़ लग गई थी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रा ने बताया कि वह सिटी कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकली थी, तभी एक युवक ने उसका एडमिट कार्ड जबरन छीनकर फाड़ दिया। उसका आरोप है कि युवक जानबूझकर उसे अपमानित करने की कोशिश कर […]

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के सोकचा गांव के निवासी मंजन कुमार, पिता मनोज राय ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की तबियत अचानक खराब होने पर उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक मंजन कुमार बेहोश था और उसका इलाज जारी था। इस संबंध में मंजन कुमार के पिता ने बताया कि उसे किसी बात पर डांटा था और वह गुस्सा के घर से निकल गया उसके दोस्त ने फोन कर बताया कि उसने कुछ खा लिया है जिसके बाद रोते बिलखते परिजनों अस्पताल पहुंचे जहां इलाज प्रारंभ हुआ । खबर लिखे जाने तक उसकी स्थिति बेहोशी बनी हुई थी । DESK2025

भवानीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीशनगर-नारायणपुर मार्ग पर रविवार की रात करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। नवगछिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी। यह व्यक्ति सास के श्राद्ध कर्म से घर लौट रहा था। टक्कर लगने के बाद जख्मी की हालत गंभीर हो गई और इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान गांव निवासी उमाकांत सिंह (61) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे अपने ससुराल खगड़िया जिला के पसराहा थाना अंतर्गत कोयला गांव […]

Noimg

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । रविवार को रात्री करीब 08:30 बजे झंडापुर थाना को सूचना मिली कि 02 व्यक्ति अपने साथ अवैध हथियार लेकर अर्द्धनिर्मित नेशलन हाईवे कच्ची सड़क के रास्ते बिहपुर चौक की ओर जा रहा है। उक्त सूचना पर झंडापुर थाना गश्ती टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहपुर चौक के समीप झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो निवासी संतोष सिंह पिता स्व फेकन सिंह, अनोज कुमार पिता महेश्वर सिंह को 01 लोडेड देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे झंडापुर थाना कांड संख्या 80/25, धारा-25 (1बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025