Month: June 2025

Noimg

छक्का मार मुनाजिर नें दिलाई विकास 11 को फाइनल में जगह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

छक्का मार कर मैच जिताने पर जीएस न्यूज़ ने दिया खिलाडी को ₹500 का नगद उपहार क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय बलिया की जीत आज होगा फाइनल का महामुकाबला नवगछिया। सोमवार को नवगछिया के हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्वर्गीय बसंत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दो मुकाबले खेले गए, जिसमें एक क्वार्टर फाइनल और एक सेमीफाइनल मैच शामिल था। पहला मुकाबला क्वार्टर फाइनल के तहत बेगूसराय बलिया और अमन 11 भागलपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बेगूसराय बलिया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 145 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन 11 भागलपुर की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 120 रन […]

Noimg

मधु श्री कॉलोनी में निजी नर्सिंग होम की लापरवाही के खिलाफ आमरण अनशन, स्वास्थ्य संकट को लेकर उठाई आवाज || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर । तिलकामांझी क्षेत्र स्थित मधु श्री कॉलोनी के निवासी एक निजी नर्सिंग होम की गंभीर लापरवाही से इस कदर परेशान हो चुके हैं कि उन्होंने सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। कॉलोनीवासियों का नेतृत्व कर रहे जवाहरलाल मिश्रा ने बताया कि नर्सिंग होम की गतिविधियों से पूरे इलाके में स्वास्थ्य संकट और खतरे की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नर्सिंग होम द्वारा चिकित्सा अपशिष्ट (मेडिकल वेस्ट) को सीधे कॉलोनी के नाले में फेंका जा रहा है, जिससे गंदगी और संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। साथ ही नर्सिंग होम परिसर में अवैध रूप से चलाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट की मशीनें दिन-रात तेज़ आवाज़ करती हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा है और […]

Noimg

भागलपुर में महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ जन सुराज पार्टी का कैंडल मार्च, घंटाघर से कचहरी चौक तक उठी न्याय की मांग || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर : महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में जन सुराज पार्टी ने सोमवार शाम शहर के घंटाघर चौक से कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च की अगुवाई पार्टी की महिला नेता सोनी देवी ने की। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर और नवगछिया के रंगरा में युवतियों के साथ हालिया घटनाओं पर राज्य सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया, इसी उदासीनता के विरोध में यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कैंडल मार्च में पार्टी के कई जिले-स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागी हाथों में मोमबत्ती और तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा महिला सुरक्षा कानूनों के सख्त पालन की मांग करते रहे। पार्टी नेता सोनी देवी ने […]

Noimg

सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा किट का वितरण, महिलाओं को मिला सरकार की योजना का लाभ ||GS NEWS

Hospital BhagalpurबिहारDESK 1100

भागलपुर । बिहार सरकार की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सोमवार को भागलपुर सदर अस्पताल में नवप्रसूता महिलाओं के बीच जच्चा-बच्चा किट का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य प्रसव के बाद महिलाओं और नवजात शिशुओं को समुचित पोषण, दवाइयां और स्वच्छता संबंधी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने महिलाओं को किट प्रदान की और उन्हें इसके उपयोग व लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किट में पोषणयुक्त खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाइयां, सेनिटरी नैपकिन, साबुन, बेबी ऑयल सहित साफ-सफाई की अन्य वस्तुएं शामिल हैं। डॉ. राजू कुमार ने बताया कि यह योजना सरकार की जनस्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की […]

Noimg

माछीपुर में सात वर्षीय बच्ची को लगी गोली, पारिवारिक रंजिश में मासूम घायल, मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज||GSNEWS

Hospital BhagalpurmayaganjDESK 1100

भागलपुर जिले के माछीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सात वर्षीया बच्ची रुखसार खेलते समय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। अचानक चली गोली उसके दाहिने पैर में लग गई, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में है। परिवार वालों का आरोप है कि गोली बच्ची के पिता को निशाना बनाकर चलाई गई थी। रुखसार के पिता के अनुसार, गांव के ही निवासी कामिल के साथ पूर्व से जमीन विवाद […]

Noimg

भागलपुर में पुष्पम प्रिया का प्रहार: प्रशांत किशोर की जन सुराज को बताया ‘डस्टबिन पार्टी’, चिराग पासवान पर भी साधा निशाना ||GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर में दौरे पर आई द प्लूरल्स पार्टी (TPP) की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार की राजनीति में तीखी हलचल पैदा कर दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जन सुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर की पहल को ‘डस्टबिन पार्टी’ करार देते हुए कहा कि “हमने नई राजनीतिक पीढ़ी को मंच दिया, जबकि जन सुराज ने अन्य दलों से निकाले गए नेताओं को जमा कर लिया।” प्रिया ने चिराग पासवान पर भी तंज कसते हुए कहा कि लंबे समय से सांसद रहने के बावजूद अब जाकर बिहार की सुध ली जा रही है। “पहले अपने क्षेत्र को नंबर वन बनाना था, तभी राज्य की महानता लौटेगी,” उन्होंने जोड़ा। TPP प्रमुख ने दोहराया कि उनका उद्देश्य “बिहार की दबे हुए […]

Noimg

राष्ट्रीय मुए थाई प्रतियोगिता में भाग लेने बिहार टीम रोहतक रवाना, 18 खिलाड़ियों का हुआ चयन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : 9 जून से 14 जून 2025 तक हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एम.डी.यू.) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मुए थाई प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार की टीम रोहतक के लिए रवाना हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार मुए थाई संघ के सचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न आयु एवं भार वर्गों से कुल 18 खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है। बालक वर्ग में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं: बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं: बिहार मुए थाई संघ के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, भागलपुर जिला मुए थाई संघ के अध्यक्ष शिवबंदू कुमार, सचिव पूजा कुमारी, अरविंद कुमार यादव, राजकुमार यादव एवं दीपक राज ने […]

Noimg

इस्माइलपुर प्रखंड के दो पंचायतों में चल रहा है ‘सुरक्षित तैराकी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बालकों को मिल रही है 12 दिवसीय विशेष ट्रेनिंग नवगछिया : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित कार्यक्रम के अंतर्गत 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण देने हेतु नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में 12 दिवसीय ‘सुरक्षित तैराकी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को प्राधिकरण से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में इस्माइलपुर प्रखंड की दो पंचायतों – इस्माइलपुर पूर्वी भिट्ठा तथा इस्माइलपुर पश्चिमी भिट्ठा – में दिनांक 23 मई 2025 से सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण गंगा नदी के किनारे दुर्गा स्थान के समीप आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक […]