Month: June 2025

Noimg

नवगछिया में आयोजित 20वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसपीएस बना चैम्पियन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नवगछिया ताइक्वांडो अकैडमी द्वारा रविवार को सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया के प्रांगण में 20वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न क्लबों और स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक रामकुमार साहू, सुमित साहू, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, ताइक्वांडो कोच मनी श्याम कुमार, मोनी कुमारी, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार, प्रिंस कुमार, संजय सिंह, धर्मचंद भगत समेत कई […]

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर एनडीए कार्यालय में रविवार को बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें बुके, अंगवस्त्र और चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयसवाल ने कहा कि भाजपा में शीर्ष से लेकर बूथ स्तर तक के हर कार्यकर्ता का सम्मान ही पार्टी की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी तत्परता से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास कार्यों की बदौलत […]

Noimg

25 हजार रुपये का ईनामी कुख्यात बिट्टु यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस को मिली सफलता नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जब उन्होंने 25 हजार रुपये का ईनामी कुख्यात अपराधकर्मी बिट्टु यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाजघाट से की गई, जहां भवानीपुर पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बिट्टु यादव, जो नारायणपुर निवासी हैं और पिता का नाम नोखेलाल यादव है, हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ नवगछिया, बसनही, पसराहा, भवानीपुर और परबत्ता (मरैया ओपी) थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई के संदर्भ में ओमप्रकाश […]

Noimg

विश्व पर्यावरण दिवस पर बजरंग दल और विहिप ने किया वृक्षारोपण, नवगछिया के हर वार्ड में चलेगा अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल नवगछिया इकाई द्वारा नया टोला स्थित खादी भंडार परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कदंब, अशोक, महोगनी, बरगद जैसे छायादार और पर्यावरण के लिए उपयोगी पेड़ों का रोपण किया गया। बताया गया कि खादी भंडार परिसर ऐसा स्थान है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। खासकर दोपहर के समय यहां लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को हरियाली और छांव प्रदान करने के उद्देश्य से यह वृक्षारोपण किया गया।संयोजकों ने जानकारी दी कि आने वाले पूरे मानसून मास के दौरान नवगछिया नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में इस तरह का वृक्षारोपण […]

Noimg

विकास 11 नवगछिया का प्रदर्शन रहा दमदार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

स्व. बसंत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले, विकास 11 नवगछिया की रही दमदार प्रदर्शन नवगछिया। रविवार को स्वर्गीय बसंत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें शानदार खेल प्रदर्शन देखने को मिला। पहला, दूसरा और तीसरा क्वार्टर फाइनल अलग-अलग टीमों के बीच खेला गया, जिसमें विकास 11 नवगछिया की टीम ने दो मुकाबले जीतकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला राणा 11 भागलपुर और विकास 11 नवगछिया के बीच खेला गया। राणा 11 भागलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विकास 11 नवगछिया की टीम ने मात्र 12 ओवरों में 198 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। […]

शराब नहीं, पानी था! वायरल वीडियो पर बोले राजद के जिला अध्यक्ष चंद्रेश्वर यादव, विपक्ष को मिला हमला करने का मौका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : राजद के भागलपुर जिला अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने के महज तीन दिन बाद ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे एक दावत में गिलास उठाए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वायरल हो रहे इस 23 सेकेंड के वीडियो में चंद्रेश्वर यादव एक कार्यक्रम में बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में एक गिलास है, जिसे वे उठाकर कुछ पीते हुए नजर आते हैं। वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि गिलास में शराब हो सकती है, लेकिन खुद चंद्रेश्वर यादव ने इस बात का खंडन करते […]

Noimg

गंगोता समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर भाजपा का सम्मेलन, दिलीप जायसवाल ने किया नेतृत्व ||GS NEWS

UncategorizedनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल समाज-आधारित समीकरणों को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में आज भागलपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौक-चौराहों पर उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया। महिलाओं ने “ऑपरेशन सिंदूर” और “ऑपरेशन तंदूर” को लेकर हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोफिया कुरैशी सहित अन्य नेताओं के पोस्टर लिए और फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर भागलपुर के टाउनहॉल में बाबा अनंत दास समिति के शताब्दी समारोह के अंतर्गत प्रदेश गंगोता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में […]

Noimg

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ने आयोजित की अपराध गोष्ठी, विगत माह की हुई कांडों की समीक्षा || GSNEWS

गोपालपुरनवगछियाDESK 1100

नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विगत माह में दर्ज हुए अपराधों और कांडों की समीक्षा करना था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थानेदारों तथा अंचल निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया। गोष्ठी में क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ […]

Noimg

नवगछिया में बिजली का करंट लगने से फर्नीचर दुकान के कर्मचारी घायल||GSNEWS

अनुमंडल अस्पतालगोपालपुरDESK 1100

नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप राजेंद्र कॉलोनी मोड़ पर स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम करने वाले किशन कुमार, पुत्र सुनील शर्मा, निवासी जमुनिया थाना नवगछिया , रविवार की दोपहर बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से किशन कुमार मूर्छित हो गए, जिन्हें तुरंत नवगछिया अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। नवगछिया में बिजली का करंट लगने से फर्नीचर दुकान के कर्मचारी घायल नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप राजेंद्र कॉलोनी मोड़ पर स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम करने वाले किशन कुमार, पुत्र सुनील शर्मा, निवासी जमुनिया थाना नवगछिया , रविवार की दोपहर बिजली के करंट की […]

Noimg

कांग्रेस नेत्री कुमकुम देवी ने लगाए अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जातिवाद और अवैध वसूली के गंभीर आरोपIIGSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में कांग्रेस पार्टी की महिला प्रखंड अध्यक्ष कुमकुम देवी ने अपनी ही पार्टी के कथित नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीधे-सीधे पार्टी से जुड़े प्रणव और रवि नामक व्यक्तियों पर “माय बहिन योजना” और “वाइट टी-शर्ट” के नाम पर खैरैया पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। कुमकुम देवी का कहना है कि ये लोग कांग्रेस की छवि को जानबूझकर खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में जातिवाद फैलाकर उन्हें पार्टी से बाहर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चूंकि वे भूमिहार समाज से आती हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा […]