Month: June 2025

Noimg

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, सितारा 2023 स्कीम पर मिली विस्तृत जानकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के बुढ़ानाच मंदिर रोड स्थित अशोक भवन में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर द्वारा सितारा 2023 योजना के अंतर्गत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की मुख्य संचालिका सब जज सह सचिव रंजीता कुमारी थीं। उन्होंने शिविर में उपस्थित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को संबोधित करते हुए बताया कि सितारा 2023 योजना ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके माध्यम से उन्हें सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त किया जा रहा है। शिविर में पैनल अधिवक्ता वंदना भारती और पैरा लीगल वालंटियर शुभम […]

Noimg

भागलपुर में युवाओं को मिलेगा रोजगार, डॉ. अजय कुमार सिंह ने की बड़ी घोषणा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं जीवन जागृति समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने रविवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में युवाओं के लिए रोजगार को लेकर एक बड़ी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ठोस पहल की जा रही है। डॉ. अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि प्रखंड स्तर पर रोजगार सहायता केंद्र खोले जाएंगे, जहां युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहल भारत सरकार के मानकों के अनुरूप कार्य करने वाली कंपनियों के साथ किए गए टाइअप के माध्यम से संचालित होगी, जिससे युवाओं को सुरक्षित […]

Noimg

परीक्षा में देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को पहले नहीं मिला प्रवेश, परिजनों ने किया हंगामा, बाद में मिली इजाजत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। नाथनगर स्थित एसएस बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित बीएससी नर्सिंग की परीक्षा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार अभ्यर्थी निर्धारित समय से कुछ मिनट देर से परीक्षा केंद्र पहुंचे। बताया गया कि ये सभी अभ्यर्थी मुंगेर और आसपास के जिलों से आए थे तथा सुबह 8:33 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, जबकि परीक्षा का प्रवेश समय 8:30 बजे तक निर्धारित था। मात्र तीन मिनट की देरी के कारण उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस पर अभ्यर्थियों के परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ परिजन विद्यालय की दीवार पर चढ़ गए और जबरन केंद्र में घुसने की कोशिश करने लगे। करीब 25 मिनट तक परिसर में तनाव का माहौल बना […]

एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा टूटा – मवेशी के कटने की आशंका, जांच में जुटी आरपीएफ ||GSNEWS

घटनानवगछियाDESK 1100

भागलपुर: हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई है। रविवार की सुबह भागलपुर से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। यह घटना भागलपुर-दुमका रेलखंड के टेकानी और हाट पुरैनी हॉल्ट के बीच हुई, जहां ट्रेन के C7 कोच की खिड़की संख्या 42 और 43 पर दो पत्थर आकर लगे, जिससे शीशे चकनाचूर हो गए। ट्रेन की बाहरी बॉडी पर भी पथराव के निशान मिले हैं। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक तेज आवाज के साथ खिड़कियों के शीशे टूटने से लोग दहशत में आ गए और कोच में शोर मच गया। स्थिति को देखते हुए ट्रेन के साथ चल रही आरपीएफ की […]

Noimg

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए अभाविप नवगछिया इकाई का सकोरा अभियान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

विभिन्न स्थानों पर कराया गया जल व दाना का प्रबंध नवगछिया : भीषण गर्मी के मद्देनज़र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नवगछिया इकाई द्वारा सेवा प्रकल्प ‘स्फूर्ति फॉर डेवलपमेंट’ (SFD) के तहत सकोरा अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पीने के पानी और भोजन (दाना) की व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि तपती गर्मी में वे सुरक्षित और जीवित रह सकें। इस अवसर पर SFD दक्षिण बिहार की प्रांत सह संयोजक और नवगछिया महिला कॉलेज की अध्यक्ष कुसुम कुमारी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे बिहार में एक साथ सकोरा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अभाविप के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर सकोरे (पक्षियों के लिए मिट्टी के पात्र) में […]

Noimg

स्वर्गीय बसंत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में कुरसेला पोठिया 11 ने भागलपुर बरारी 11 को 3 विकेट से हराया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

उज्जवल कुमार बने मैन ऑफ द मैच नवगछिया में चल रहे स्वर्गीय बसंत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को भागलपुर बरारी 11 और कुरसेला पोठिया 11 के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पोठिया 11 ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर बरारी 11 की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में तेज़ तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए। जवाब में मैदान पर उतरी कुरसेला पोठिया 11 की टीम ने मात्र 13 ओवर में 187 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच के हीरो रहे पोठिया 11 के बल्लेबाज़ उज्जवल कुमार, जिन्होंने मात्र 51 गेंदों में शानदार 130 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को अकेले दम पर […]

Noimg

भागलपुर सुंदरवन परिसर में वन एवं जलवायु मंत्री ने किया वृक्षारोपण और मोटर बोट का शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर वन प्रमंडल के सुंदरवन परिसर में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर भागलपुर, बांका, मुंगेर, अररिया, सुपौल और जज्झा वन प्रमंडलों के वन पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद थे। सभी वनकर्मियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री के द्वारा सुंदरवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही विक्रमशिला गंगेय डॉल्फिन आश्रयणी में 24 सीटर मोटर बोट का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। यह बोट गंगा नदी की सफाई और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में सहायक होगी। साथ ही 10 सीटर सेल टर्टल को उनके प्राकृतिक अधिवास में छोड़ा गया, जिससे जैव विविधता को संरक्षित किया जा […]

मोटरसाइकिल समेत 05 लीटर देशी शराब, एक मोबाइल जप्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पूलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों/माफियों के विरूद्ध लगातार की जा रही छापेमारी एवं कार्रवाई के क्रम में झंडापुर थाना टीम द्वारा एनएच 31 हरिओ महंत स्थान के पास वाहन जाँच के क्रम मोटरसाईकिल रजिट्रेशन नंबर बीआर 10 टी 3067 पर लदा 05 लीटर देशी शराब एवं एक लावा कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 79/25, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

मद्यनिषेध के दो अलग-अलग कांड में 05 अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के गोपालपुर थाना कांड संख्या 165/25 धारा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के प्राथमिकी अभियूक्त गोपालपुर निवासी डब्लू कुमार पिता सीतावी दास, सुनील दास पिता जीवन दास व तीनटंगा करारी निवासी कृष्ण पासवान पिता जुलो पासवान को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। दूसरी ओर गोपालपुर थाना कांड संख्या 166/25, धारा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियूक्त वीरनागर निवासी मुरलीधर कुमार पासवान पिता विभिषण पासवान, सैदपुर निवासी मोतीष कुमार पिता मुन्नीराय को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। DESK2025