Month: June 2025

Noimg

तेतरी गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, छह गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी गांव में शनिवार को आपसी विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इनमें से छह लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया गया। गांव में इस दौरान अफरातफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने […]

Noimg

डीजे गाड़ी पर गिरी उल्टी की छीटे तो संचालक ने बेरहमी से पीटा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव शादी समारोह के दौरान डीजे संचालक ने किशोर की बेरहमी से की पिटाई, हालत गंभीर, मायागंज रेफर नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साधोपुर गांव से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां शनिवार की रात शादी समारोह के दौरान डीजे संचालक द्वारा एक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल किशोर की पहचान अमित कुमार (उम्र 18 वर्ष), पिता अजय शर्मा, निवासी साधोपुर ,थाना रंगरा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में एक लड़की की शादी है, जिसके लिए सभी लोग नवगछिया बाजार से शादी से जुड़ी खरीदारी कर घर लौटे थे। गांव में शादी की खुशी में डीजे बजाया […]

Noimg

डीजे गाड़ी पर गिरी उल्टी की छीटे तो संचालक ने बेरहमी से पीटा ||GS NEWS

UncategorizedनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव शादी समारोह के दौरान डीजे संचालक ने किशोर की बेरहमी से की पिटाई, हालत गंभीर, मायागंज रेफर नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साधोपुर गांव से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां शनिवार की रात शादी समारोह के दौरान डीजे संचालक द्वारा एक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल किशोर की पहचान अमित कुमार (उम्र 18 वर्ष), पिता अजय शर्मा, निवासी साधोपुर ,थाना रंगरा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में एक लड़की की शादी है, जिसके लिए सभी लोग नवगछिया बाजार से शादी से जुड़ी खरीदारी कर घर लौटे थे। गांव में शादी की खुशी में डीजे बजाया […]

Noimg

भागलपुर में हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाई गई बकरीद, प्रशासन रहा अलर्ट ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बकरीद का पर्व इस बार भी पूरी श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सहजांगी, बरहपुर, चंपानगर, सीटीएस मैदान, ततारपुर, अलीगंज, बरारी, खंजरपुर और आदमपुर सहित कई स्थानों पर लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई और पारंपरिक व्यंजनों का आदान-प्रदान किया गया। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। एक दिन पहले ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शहर में फ्लैग […]

Noimg

अकबरनगर में फायरिंग और मारपीट: देसी कट्टा व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैया गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर विधि-व्यवस्था के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रभूषण एवं अकबरनगर थानाध्यक्ष रोहित तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम घटनास्थल पर रवाना की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और छानबीन के दौरान ग्राम खेरैया निवासी पुरुषोत्तम सिंह के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को एक लोडेड देसी कट्टा और 04 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल से पुरुषोत्तम सिंह, उसके पुत्र सत्यम कुमार और शिवम कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया। तीनों […]

Noimg

भागलपुर-दुमका मार्ग पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यह हादसा मुखेरिया मोड़ के पास खीरी बांध के नजदीक हुआ, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक भागलपुर की ओर जा रही थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक और सड़क पार कर रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। घायलों में खरौनी गांव के पवन कुमार और मुकुल कुमार की पहचान हुई है, जबकि तीसरे […]

Noimg

टोटो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम||GS NEWS

Hospital BhagalpurmayaganjDESK 1100

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव के 72 वर्षीय वृद्ध किसान रामदुलार मंडल की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वे भागलपुर से बाजार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। अकबरनगर चौक के पास एनएच-80 पार करते समय एक तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रामदुलार मंडल को सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे घटनास्थल पर ही अचेत हो गए। हालांकि टोटो चालक उन्हें मायागंज अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही वह चुपचाप फरार हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, […]

Noimg

अज्ञात वाहन की चपेट में आए डॉक्टर राकेश ने तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के अलीगंज इलाके में चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर राकेश कुमार यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज में भर्ती थे, जहां उन्हें बचाने के लिए चिकित्सकों ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन वे जीवन की जंग हार गए। डॉ. राकेश कुमार यादव एक निजी पैथोलॉजी लैब के संचालक थे और क्षेत्र में एक कुशल व संवेदनशील चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। दुर्घटना के दिन वे अपने घर से गौराचक्की जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अलीगंज स्थित वारसलीगंज के पास एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे वहीं गंभीर रूप से […]

Noimg

अजगैविनाथ धाम में कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्लिम भाइयों ने शांतिपूर्वक मनाया बकरीद पर्व ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित पावन अजगैविनाथ धाम में बकरीद पर्व इस वर्ष भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सवेरे स्थानीय मस्जिदों और दरगाहों में नमाज अदा करने पहुँचे और देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएँ माँगी। पर्व के अवसर पर दिलगौरी ईदगाह मैदान समेत तमाम मस्जिदों और दरगाहों पर हजारों की संख्या में मुस्लिम भाई एकत्र हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय मुस्लिम समुदाय के प्रमुख व्यक्तियों – मोहम्मद नोमान अंसारी और मोहम्मद शैराज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन […]

Noimg

उत्तरवाहिनी गंगा में डूबे दो बच्चे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी || GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मसदी पंचायत में उस वक्त कोहराम मच गया जब उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के दौरान दो बच्चे डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुभाष कुमार ने तुरंत सूचना सीओ रवि कुमार, वीडियो संजीव कुमार व थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वीडियो संजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम व नाविकों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की गई। नाविक शंकर कुमार की सहायता से एक बच्चे अंकेश कुमार (12 वर्ष), पिता राकेश यादव, वार्ड संख्या 4 निवासी का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम […]