Month: June 2025

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। सिंघिया मकन्दपुर स्थित सूबे के चर्चित ज्ञान वाटिका विद्यालय में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना था, बल्कि छात्रों के भीतर प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करना रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा कि “बदलते जलवायु परिवर्तन के इस दौर में हमें प्रकृति के संरक्षण की ओर गंभीरता से कदम बढ़ाने होंगे। पेड़-पौधे लगाना न केवल आज […]

जातिसूचक गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप, एससी-एसटी थाना में दिया आवेदन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : भागलपुर जिले के अकबरनगर निवासी बिनोद मल्लिक के पुत्र मिथुन कुमार ने नवगछिया एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में नारायणपुर निवासी मो. सैरूल, सरोबर अली और सुफाली को नामजद आरोपी बनाया गया है। विनोद मल्लिक, जो नारायणपुर में अपने ससुराल आए हुए थे, पर आरोप है कि नारायणपुर रेलवे फाटक के पास इन व्यक्तियों ने जातिसूचक गालियाँ देते हुए उनके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वे अपने ससुराल में थे और रेलवे फाटक के पास से गुजर रहे थे। आरोपियों ने उन्हें रोका, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और शारीरिक हमला किया। इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की […]

Noimg

बकरीद को लेकर नवगछिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापक पैमाने पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। फ्लैग मार्च की शुरुआत नवगछिया थाना परिसर से हुई जो नवगछिया बाजार, मुमताज मोहल्ला, मख्खातकिया, उजानी, मनियामोर होते हुए एनएच 31 पर पहुंचा। इसके बाद यह मार्च परवत्ता थाना क्षेत्र के महद्दतपुर, जमुनिया, ध्रुवगंज, मिरजाफरी, गोपालपुर और पचगछिया समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होते हुए संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे बकरीद पर्व को आपसी […]

वरमाला के दौरान फोग छिड़कने को लेकर बाराती-सराती भिड़े, बारात गाड़ी का शीशा तोड़ा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के मीरजाफरी दास टोला में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह उस समय तनावपूर्ण हो गया जब वरमाला के दौरान बाराती और सराती आपस में भिड़ गए। सुराहा से आयी बारात में जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की वरमाला की रस्म शुरू हुई, बारातियों ने फोग स्प्रे का उपयोग करना शुरू किया। फोग का छिड़काव जब पास खड़ी महिलाओं पर जा गिरा, तो सराती पक्ष के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस छोटी सी बात ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बारात गाड़ी पर हमला करते हुए उसका शीशा तोड़ दिया। मामले की सूचना पर […]

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर के भवानीपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर गांव की राधा देवी ने अपनी बेटी सुधा कुमारी के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज केस में सुधा की सास सरस्वती देवी, ससुर गोनर मिस्त्री, ननद ससमणि देवी और दामाद धीरज कुमार को नामजद किया गया है। राधा देवी का कहना है कि ससुराल वाले बार-बार दहेज की मांग करते थे और मांगें पूरी न होने पर सुधा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। चार जून की संध्या से सुधा कुमारी के लापता होने की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में चिंता फैल गई। राधा देवी ने पुलिस को आशंका जताई है कि […]

बकरीद को लेकर भवानीपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नारायणपुर के भवानीपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर बाद बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएसपी मुख्यालय मनोज सुमन के नेतृत्व में बिहपुर सर्किल के सभी थानों की पुलिस बल ने बीरबन्ना, मधुरापुर, नवटोलिया, मौजमा-गनौल, शाहपुर-चौहद्दी, नारायणपुर सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या विधि विरुद्ध गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की प्राथमिकता है। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार, एडिशनल प्रभारी हरिश्चंद्र उपाध्याय सहित […]

Noimg

छात्रा हत्याकांड पर भाकपा माले का आक्रोश, प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात, सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में बीए पार्ट टू की छात्रा आरती कुमारी की निर्मम हत्या के बाद मामला लगातार राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार को भाकपा-माले के एक प्रतिनिधिमंडल ने मृतक छात्रा के परिजनों से मुलाकात की और न्याय की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भाकपा-माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, नवगछिया प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय, खरीक प्रखंड सचिव सत्यनारायण यादव, राधेश्याम रजक और बालेश्वर ठाकुर शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। प्रतिनिधियों ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। प्रशासन की निष्क्रियता के […]

5 लीटर देशी शराब के साथ दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध एवं एक अभियूक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

मोटरसाइकिल जप्त नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री व भंडारण के विरूद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई के क्रम में ढोलबज्जा थाना टीम द्वारा पंचायत भवन के समीप वाहन जाँच के क्रम में 0.5 लीटर देशी शराब व एक मोटरसाईकिल के साथ 02 विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध एवं 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया कदवा निवासी छंगूरी मंडल पिता रामदेव मंडल बताया गया। मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 43 भी 1854 जप्त किया गया। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 50/25, धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा […]

पुलिस नें किया अपहृता बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 17 मई 2025 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि दिनांक-05 मई 2025 को इनकी नाबालिग पुत्री कपड़ा खरीदने बाजार गई थी जो लौटकर घर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि खरीक के काजीकोरैया निवासी गुंजन कुमार पिता जालो मंडल शादी करने के नियत से भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 154/25, धारा 137 (2)/96/115(2)/3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गुरुवार को कांड की अपहृता को बरामद कर चिकित्सीय जॉच एवं न्यायालय में बीएनएसएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025