Month: June 2025

Noimg

रंगरा हत्याकांड : सनकी प्रेमी ने कर दी आरती की हत्या ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

प्रेम-प्रसंग में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने की छात्रा की गला दबाकर हत्या, मकई के खेत से मिला था शव नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में बीए पार्ट टू की छात्रा आरती कुमारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। छात्रा की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी प्रिंस कुमार ने ही की थी। इस बात का खुलासा नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता के माध्यम से किया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रंगरा थाना क्षेत्र के चापर दियारा निवासी प्रिंस कुमार को कटिहार जिले के नवाबगंज से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसपी ने बताया कि 31 मई को मृतका आरती […]

Noimg

स्वर्गीय बसंत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में राहुल 11 नवगछिया और MMCC भागलपुर की शानदार जीत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : स्वर्गीय बसंत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच राहुल 11 नवगछिया और बनिया 11 के बीच हुआ। टॉस जीतकर बनिया 11 ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राहुल 11 नवगछिया ने निर्धारित 15 ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बनिया 11 की टीम 13 ओवर में 105 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस मैच में राहुल 11 के खिलाड़ी अमित मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 77 रन बनाए और दो महत्वपूर्ण विकेट भी झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला खगड़िया और MMCC भागलपुर के बीच खेला गया। […]

Noimg

बिहपुर में महिला संवाद सह परिचर्चा आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK20250

बिहपुर प्रखंड कांग्रेस भवन में शुक्रवार को महिला कार्यकर्ताओं के बीच संवाद सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं भागलपुर-बांका जिला प्रभारी ज्योतिष एचएम उपस्थित थे। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए कहा कि महिलाओं की भूमिका आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णायक रहेगी। इस अवसर पर ज्योतिष एचएम ने ‘कांग्रेस माई बहिन मान योजना’ की घोषणा करते हुए बताया कि अगर बिहार में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम जो कहते हैं, वह करते हैं। कांग्रेस शासित […]

Noimg

बिहपुर विस के सभी 262 बूथों पर सुना जाएगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम : विधायक इ. शैलेंद्र || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में आयोजित बैठक में स्थानीय विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी 262 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी इस कार्यक्रम को गंभीरता से ले रही है और इसके सफल आयोजन के लिए प्रत्येक बूथ पर मन की बात प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बूथ कमेटियां लोगों को आमंत्रित कर बैठाने की व्यवस्था करेंगी। इसके लिए बिहपुर, नारायणपुर और खरीक मंडल के सभी छह मंडल अध्यक्षों को आवश्यक बैनर-पोस्टर भी उपलब्ध करा दिए […]

Noimg

फेरी व्यवसायी 20 वर्षीय युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत – परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत खीरी गांव निवासी मोहम्मद आज़ाद के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सोयल की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मोहम्मद सोयल गांव-गांव घूमकर चूड़ियाँ बेचने का काम करता था और अपने परिवार का आर्थिक सहारा था। बुधवार की शाम वह मोटरसाइकिल से सुल्तानगंज में अपने चाचा मोहम्मद असीम के पास किसी कार्य से जा रहा था, तभी अकबरनगर स्थित श्रीरामपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से एक तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद सोयल सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक का पिछला पहिया उसके सिर और छाती पर चढ़ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 112 की […]

Noimg

पत्नी की हत्या मामले में पति साजन यादव को दस वर्ष की कठोर कारावास, गर्भस्थ शिशु की मृत्यु पर भी सजा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले में दहेज प्रताड़ना के कारण हुई एक गर्भवती महिला की हत्या के मामले में न्यायालय ने दोषी पति साजन यादव को दस वर्ष की कठोर सजा सुनाई है। जिला सत्र न्यायाधीश 15 की अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। साथ ही आरोपी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यदि अर्थदंड की राशि जमा नहीं की गई तो अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु के मामले में भी आरोपी साजन यादव को सात वर्ष की सजा और 15 हजार रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। यह मामला 16 जून 2023 का है, जब काजल कुमारी की […]

Noimg

बकरीद को लेकर भागलपुर में प्रशासन सतर्क, डीएम और एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के नेतृत्व में शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा, जिसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करना और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संदेश देना था। फ्लैग मार्च में डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर, QRT टीम, दंगा नियंत्रण बल सहित अन्य सुरक्षाबल शामिल रहे। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे संयम और तैयारी के साथ गली-मोहल्लों में मौजूद रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने कहा कि बकरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह […]

Noimg

बड़ी धनकर में आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम  ||GSNEWS

भागलपुरसमस्याDESK 1100

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी धनकर गांव में शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे आम चुनने के लिए बगीचे में गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मो. बाबर के 10 वर्षीय पुत्र आरभ और मो. मंजुर के 12 वर्षीय पुत्र मो. अरशद के रूप में हुई है। दोनों गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ में खेलते थे। शुक्रवार को भी वे आम चुनने के इरादे से बगीचे गए थे, लेकिन अचानक हुए इस कुदरती कहर ने गांव को […]

Noimg

भागलपुर मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में चोर रंगे हाथों पकड़ा गया, मरीज का मोबाइल लेकर भाग रहा था || GS NEWS

बिहारDESK 1100

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार को अस्पताल के गायनी वार्ड में एक युवक मरीज का मोबाइल फोन चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे सतर्क सफाईकर्मी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया गया कि जैसे ही युवक ने मोबाइल चोरी कर भागने का प्रयास किया, सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर की उस पर नजर पड़ी। शक होने पर जब उसे रोका गया, तो उसने खुद को अस्पताल का स्टाफ बताने की कोशिश की। लेकिन जब लोगों ने घेर लिया और सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम सुमित कुमार बताया और कहा कि वह गार्ड की नौकरी की तलाश में आया था। चोर की पहचान बरारी निवासी के […]

Noimg

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में Summer Camp का समापन, शहीद संतोष यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर बच्चों ने दिखाया देशभक्ति और प्रतिभा का अद्भुत संगम || GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया। तेजस्वी पब्लिक स्कूल, नवगछिया में आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का समापन शुक्रवार को वीर शहीद संतोष यादव को समर्पित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति, कला और रचनात्मकता से भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और योगाभ्यास से हुई, जिसमें बच्चों ने तन और मन को स्वस्थ रखने के गुर सीखे। इसके बाद बच्चों ने रैंप वॉक में भाग लिया, जहां छोटे-छोटे मॉडल आत्मविश्वास से मंच पर उतरे और अपने अनूठे परिधानों के साथ दर्शकों का मन मोहा। इसके उपरांत सीनियर गर्ल्स की छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह रंगोली विशेष रूप से शहीद संतोष यादव को समर्पित थी, जिसमें भारतीय सेना के […]