Month: June 2025

Noimg

विश्व पर्यावरण दिवस पर जीविका दीदियों की अनोखी पहल, ‘एक दीदी-एक पौधा’ के संकल्प के साथ निकाली जागरूकता रैली ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को भागलपुर जिले में जीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सशक्त संदेश दिया। दीदियों ने जिले भर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली, जिसमें आमजन को पर्यावरण की रक्षा एवं मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने ‘एक दीदी-एक पौधा’ का संकल्प लिया। जिले की 3 लाख 39 हजार से अधिक जीविका दीदियां इस अभियान से जुड़ी हुई हैं और हर एक दीदी कम से कम एक पौधा लगाएगी। इस पहल का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि भविष्य में दीदियों के लिए आय के साधन भी सृजित करना है। पौधरोपण […]

Noimg

फायर फ्री कुकिंग में बनाया बच्चों नें लज़ीज़ व्यंजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में फ्री फायर कुकिंग का आयोजन, बच्चों ने बिना आग लगाए बनाए स्वादिष्ट व्यंजन नवगछिया। तेजस्वी पब्लिक स्कूल, गोसाई गांव में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन बच्चों ने फ्री फायर कुकिंग के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और पाक-कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल के संचालक सह प्रधानाध्यापक सी. पी. एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी एवं प्रशासक नितीन कुमार की उपस्थिति रही। बच्चों ने समूह में बैठकर बिना आग का उपयोग किए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। बच्चों ने घर पर उपलब्ध सामग्री जैसे ब्रेड, बिस्किट, फ्रूट्स, सलाद, क्रीम, चॉकलेट, सूखे मेवे, नमकीन, स्प्राउट्स, सेव, और मसालों का प्रयोग कर आकर्षक एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ बनाए। खाने की सजावट, स्वाद, संतुलित […]

खरीक पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद, न्यायालय में दर्ज कराया गया बयान ||GS NEWS

खरीकनवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया। खरीक थाना पुलिस ने अपहरण की गई नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया है। इस संबंध में 17 मई को किशोरी की मां ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को शादी की नीयत से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आवेदन के आधार पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू की। अंततः अपहृता को बरामद कर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद किशोरी का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया। इसके पश्चात अपहृता को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। DESK2025

सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ तेतरी का युवक, अज्ञात कॉलर ने 38 हजार रुपये की ठगी की ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। तेतरी निवासी रौशन कुमार से सेक्सटॉर्शन के नाम पर 38 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रौशन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने आरोप लगाया कि वह आपत्तिजनक वेबसाइट पर वीडियो देखता है और किसी लड़की से बात करता है। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार, डर का माहौल बनाकर उन्हें 10 बार कॉल कर कुल 38 हजार रुपये की ठगी की गई। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। DESK2025

Noimg

स्वर्गीय बसंत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में मुरलीगंज की जीत, रणजी खिलाड़ी मोहम्मद शाहरुख का हुआ सम्मान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। स्वर्गीय बसंत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को मुरलीगंज और छत्रपति भागलपुर के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर मुरलीगंज की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 182 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। जवाब में छत्रपति भागलपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 129 रन ही बना सकी। इस प्रकार मुरलीगंज की टीम ने 53 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच में मुरलीगंज के अमरजीत कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के मंच से बिहार रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मोहम्मद शाहरुख का सम्मान भी किया गया। आयोजन समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरुवार […]

Noimg

रंगरा सीओ ने मुखिया अजित सिंह के आरोपों को बताया भ्रामक, म्यूटेशन विवाद पर दी कानूनी सफाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। रंगरा अंचल अधिकारी (सीओ) आशीष कुमार ने म्यूटेशन से जुड़े एक विवाद में मदरौनी पंचायत के मुखिया अजित सिंह उर्फ मुन्ना द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि म्यूटेशन रिजेक्ट करने का निर्णय पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लिया गया है। सीओ ने बताया कि हाल ही में मुखिया ने एक परिचित के म्यूटेशन को लेकर पैरवी की थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि जिस भूमि का म्यूटेशन किया जाना था, वह पांच हिस्सेदारों की साझेदारी की जमीन है, जिसका अभी तक विधिवत बंटवारा नहीं हुआ है। विक्रेता विक्रम कुमार सिंह ने अपने हिस्से से अधिक भूमि […]

बीए पार्ट टू की छात्रा की निर्मम हत्या: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आरोपित गिरफ्त से बाहर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बीए पार्ट टू की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई अब तक नाकाम साबित हो रही है। पांच दिन से लापता छात्रा का शव सधुआ गांव के पास मकई के खेत से बरामद हुआ, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपित को पकड़ नहीं सकी है। शव की स्थिति और प्रारंभिक जांच से यह साफ हुआ कि छात्रा की हत्या उसी दिन कर दी गई थी जिस दिन वह गायब हुई थी। अपराध को छुपाने के लिए चेहरा जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी, जो हत्या की क्रूरता को दर्शाता है। पुलिस तकनीकी जांच और कॉल डिटेल सहित अन्य मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपित की पहचान कर चुकी है। एसआईटी […]

Noimg

नवगछिया में क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, अब तक लगाए जा चुके हैं 1000 पौधे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन द्वारा नवगछिया रेलवे मालगोदाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था द्वारा लंबे समय से नगर में सफाई अभियान के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि संस्था अपने सदस्यों के जन्मदिन, सालगिरह एवं अन्य विशेष अवसरों पर नियमित रूप से पौधारोपण करती है। अब तक संस्था द्वारा नवगछिया के विभिन्न स्थलों पर लगभग 1000 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें रेलवे स्टेशन परिसर, मालगोदाम, अनुमंडलीय अस्पताल, अनुमंडल न्यायालय, नवगछिया थाना, गोपाल गौशाला आदि स्थान प्रमुख हैं, जहां इन पौधों ने अब आकार लेना शुरू कर दिया है और लोगों को छाया एवं शुद्ध वातावरण मिल रहा है। कार्यक्रम […]

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय में समर कैंप का भव्य समापन, प्रतिभागियों को मिला सम्मान और पुरस्कार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया। सूबे के प्रतिष्ठित विद्यालय ज्ञान वाटिका में आयोजित समर कैंप का समापन समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समर कैंप के दौरान सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मंच पर उपस्थित योग प्रशिक्षक आचार्य बालक जी एवं नृत्य शिक्षक मयंक जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। खेलकूद की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिमेष कुमार ने किया, जिन्होंने क्रमवार रूप से सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों से समर कैंप […]

Noimg

पेड़ हमें देते हैं सब कुछ भी तो कुछ देना सीखे – प्रेमसागर डब्लू यादव ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद नवगछिया के सौजन्य से मध्य विद्यालय नवादा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित नवगछिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद नवगछिया के तत्वावधान में मध्य विद्यालय नवादा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य नागेश्वर सिंह, मुन्ना भगत, वार्ड पार्षद मुकेश राणा, सिटी मैनेजर, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर मिशन प्रबंधक, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियां, सीआरपीगण तथा अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे। समाजसेवी प्रेम सागर यादव ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है, क्योंकि पेड़ न […]