Month: June 2025

Noimg

सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम – मील टोला वार्ड नंबर 09 में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मील टोला वार्ड नंबर 09 स्थित रेलवे केविन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम” के संदेश के साथ हुई। इस दौरान गुलमोहर, अशोक, कदंब, पीपल और बरगद के लगभग 10 पौधे लगाए गए। इस संबंध में बताया कि रेलवे केबिन बंद होने पर इस स्थान पर आमजन को कड़ी धूप का सामना करना पड़ता है, इसलिए यहां पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक था। इससे पूर्व भी यहां पेड़ लगाए गए थे जो आज छांव दे रहे हैं। बढ़ते तापमान और वायु प्रदूषण की चिंता को देखते हुए वृक्षारोपण को पर्यावरण रक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम […]

Noimg

विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर वन प्रमंडल द्वारा वृक्षारोपण एवं जैव विविधता संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागलपुर वन प्रमंडल की ओर से वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन प्रक्षेत्र भागलपुर, नवगछिया और कहलगाँव में एक साथ आयोजित किए गए। सुंदरवन क्षेत्र में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह तथा अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वृक्षारोपण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा 5 सॉफ्ट सेल टर्टल को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। पूरे वन प्रमंडल क्षेत्र में लगभग 3000 पौधों का रोपण किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी सुश्री श्वेता सिंह द्वारा 1 पेंटेड स्ट्रोक, 1 ग्रेटर एडजुटेंट और 5 सॉफ्ट सेल टर्टल को प्राकृतिक अधिवास में छोड़ा गया, […]

Noimg

जी बी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ लिया संकल्प ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जी बी कॉलेज नवगछिया के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शिव शंकर मंडल ने की। इस अवसर पर एनसीसी इकाई के एएनओ डॉ. दिव्य प्रियदर्शी ने इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें” के बारे में कैडेट्स को जानकारी दी और उन्हें प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण आज वैश्विक चिंता का विषय है और इसका समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव है। पौधारोपण कार्यक्रम में कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. राजीव रंजन, पूर्व कैडेट […]

Noimg

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 9 जून से विशेष चिकित्सा कार्यक्रम, सर्जन ऑफ इंडिया करेगा आयोजन II GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 9 जून से विशेष चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सर्जन ऑफ इंडिया संगठन के तत्वावधान में बुधवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के वरिष्ठ चिकित्सकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए विशेषज्ञ सर्जन शैक्षणिक सत्रों, कार्यशालाओं और लाइव सर्जरी डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अपना ज्ञान और अनुभव साझा करेंगे। संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह आयोजन मेडिकल छात्रों और युवा डॉक्टरों के लिए आधुनिक सर्जिकल तकनीकों को जानने और सीखने का सुनहरा अवसर है। इससे न केवल प्रतिभागियों की सर्जिकल […]

Noimg

बबरगंज में दिनदहाड़े फायरिंग, मिठाई दुकानदार पर चला गोली; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना || GS NEWS

अपराधभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर में गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने मिठाई दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी। हमले का शिकार बने दुकानदार पांचू उर्फ अनिल बाल-बाल बच गए, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने मां तारा मिठाई दुकान के अंदर घुसकर अचानक गोली चला दी। सौभाग्यवश गोली दुकानदार को नहीं लगी, जिससे उनकी जान बच गई। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बबरगंज थाने की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की […]

Noimg

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मायागंज अस्पताल में मॉकड्रिल कर परखी गई तैयारियां || GS NEWS

कोरोनाभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है और स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की तैयारियों की जांच करना था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभिलेश कुमार ने बताया कि यह मॉकड्रिल डॉक्टरों की दस सदस्यीय विशेष टीम की देखरेख में किया गया। उन्होंने कहा कि संभावित तीसरी लहर के मद्देनज़र […]

Noimg

विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर के सुंदरवन में अधिकारियों ने रोपे फलदार पौधे, मतदाताओं को मिला ‘एक वोट–एक पेड़’ का संदेश || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर जिले के सुंदरवन क्षेत्र में एक प्रेरक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, एसडीएम विकास कुमार और वन विभाग के अधिकारियों सहित कई पदाधिकारियों ने आम, अमरूद और लीची जैसे फलदार पौधे लगाए। डॉ. चौधरी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। “जब उस पेड़ में फल आएंगे, तो वह हमें अपने प्रियजनों की याद दिलाएगा,” उन्होंने बताया। जिलाधिकारी ने यह भी सुझाव दिया कि हर मतदाता मतदान के दिन एक पौधा लगाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतंत्र की जड़ों को भी मजबूती मिले। कार्यक्रम में […]

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया।सिंघिया मकन्दपुर स्थित सूबे के चर्चित ज्ञान वाटिका विद्यालय में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना था, बल्कि छात्रों के भीतर प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करना रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा कि “बदलते जलवायु परिवर्तन के इस दौर में हमें प्रकृति के संरक्षण की ओर गंभीरता से कदम बढ़ाने होंगे। पेड़-पौधे लगाना न केवल आज की […]

Noimg

छात्रा की मौत पर जीबी कॉलेज में शोकसभा, प्राचार्य ने छात्रों से मुख्य मार्ग से आने-जाने की दी सलाह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जीबी कॉलेज नवगछिया में बुधवार को बीए सत्र 2024-28 की छात्रा की मृत्यु पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह शोकसभा प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मृतका नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर दियारा गांव की रहने वाली थी, जिसका शव 3 जुलाई को रेलवे लाइन और एनएच-31 के बीच बरामद हुआ था। प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे कॉलेज आने-जाने के क्रम में केवल मुख्य रास्ते का ही प्रयोग करें और किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। उन्होंने छात्रा की मृत्यु को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि पूरे कॉलेज परिवार की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। […]

Noimg

रंगरा छात्रा मामले में सांसद अजय मंडल ने डीजीपी को लिखा पत्र, दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले ने राजनीतिक हलकों में भी आक्रोश फैला दिया है। इसी क्रम में भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने बिहार पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर मामले में दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई और आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि 30 मई को एक छात्रा दोपहर करीब एक बजे अपने घर से जीबी कॉलेज नवगछिया के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब छात्रा के मोबाइल नंबर 8235364050 पर संपर्क किया तो कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित सभी स्थानों पर तलाश शुरू […]