Month: June 2025

बिहार में अपराधियों की धरपकड़ तेज, तीन दिन में 174 आरोपी गिरफ्तार, 248 पुलिसकर्मियों का तबादला ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : बिहार में इन दिनों पुलिस प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त नजर आ रहा है। पूर्वी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार के नेतृत्व में भागलपुर, बांका और नवगछिया जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया, जिसके तहत तीन दिनों में कुल 174 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। इस विशेष अभियान के तहत वारंट, इश्तेहार और कुर्की जैसे मामलों के निष्पादन पर मुख्य रूप से फोकस किया गया। तीन दिनों में 57 कांडों के अभियुक्त, 112 वारंटधारी, 3 इश्तेहारी और 2 कुर्की अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इसके अतिरिक्त कुल 726 मामलों का निष्पादन किया गया। जिलेवार गिरफ्तारी और निष्पादनजिला स्तर पर अगर कार्रवाई की बात करें तो भागलपुर में सबसे अधिक 61 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जहां […]

Noimg

भागलपुर में प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने खाया जहर, दोनों की मौत से गांव में सनसनी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। पंजवाड़ा थाना क्षेत्र के नया नगरी गांव में एक प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हुआ। प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों आपस में देवर-भाभी के रिश्ते में थे और पिछले तीन वर्षों से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका की पहचान रूपा देवी (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों की मां थी। वहीं, प्रेमी की पहचान अमित कुमार उर्फ लंकेश कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पति कौशल किशोर मंडल ने बताया कि मंगलवार को रूपा उसके चचेरे भाई अमित के साथ घर से भाग गई थी। गुरुवार को दोनों थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। परिजनों की आपसी सहमति से […]

मद्य निषेध कांड के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। 28 दिसंबर 2022 को नवगछिया थाना एवं एएलटीएफ टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम दादपुर बहियार में छापामारी की गई थी। इस दौरान मौके से 5 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 410/22, धारा 30 (ए)/32 (2) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। कांड के अनुसंधान के क्रम में इसमें संलिप्त आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के महदतपुर निवासी गनौरी सिंह, पिता उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। DESK2025

Noimg

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नवगछिया में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहार में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में बीएलओ और संबंधित पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी बीएलओ एवं अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। इसके लिए बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे करना होगा, साथ ही नाम सुधार एवं विलोपन से संबंधित रिपोर्ट भी समय पर जमा करनी होगी, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। एसडीओ ने कहा कि यह कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। अभियान का […]

Noimg

भागलपुर के तमौनी गांव में प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला, बजरंगबली की पिंडी तोड़ी, तनाव का माहौल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के तमौनी गांव में अराजक तत्वों द्वारा प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला किए जाने की घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात अज्ञात लोगों ने बजरंगबली की पिंडी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा, पूजा स्थल पर लगे तुलसी के पौधों को भी उखाड़ कर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में पुलिस बल कैंप कर रहा है और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। हालांकि ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से तत्काल नई पिंडी की स्थापना कर दी, लेकिन घटना के बाद […]

Noimg

भागलपुर वार्ड नंबर 10 उपचुनाव शांतिपूर्ण, मतदान में दिखा उत्साह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

वार्ड नंबर 10 के पार्षद जीवन कुमार बीपीएससी परीक्षा में पास कर बन गए शिक्षक, पार्षद पद से दिया इस्तीफा, जिसके चलते हो रहा उपचुनाव भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में उपचुनाव को लेकर आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। वार्ड में कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही। महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई, जिससे मतदान प्रक्रिया […]

Noimg

साइबर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियाननुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : साइबर थाना पुलिस ने तिलकामांझी चौक पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर अवर निरीक्षक आलोक कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति की वीडियो कॉल उठाएं। कोई भी ऑनलाइन लेन-देन करने से पहले सामने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि अवश्य कर लें। रकम भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति का नाम, नंबर और विवरण ठीक से जांच लें। सभा में यह भी बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ […]

Noimg

शहर के विभिन्न मंदिरों से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती नगर पंचायत अंतर्गत सुंदरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर से शनिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा इस्कॉन मंदिर से आरंभ होकर सुंदरपुर, शेरमारी बाजार चौक सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई। रथ यात्रा में भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए रथ के साथ पैदल चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में धार्मिक कथा और भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। वहीं कुछ स्थानों पर द्वितीया से दशमी तिथि तक रथ […]

Noimg

सुल्तानगंज लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया उद्भेदन, 25 हजार नगद और टैब बरामद ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में 27 जून को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से लूट की गई 25,000 रुपये नकद राशि, कंपनी का टैब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 27 जून को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रडी अंबुज मोड़ के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने भारत फाइनेंशियल कंपनी के मैनेजर अमित कुमार से हथियार के बल पर ₹75,000 नकद, एक मोबाइल और कंपनी का टैब लूट लिया था। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना में कांड संख्या 252/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस उपाधीक्षक […]