Month: June 2025

Noimg

कुलपति ने जनसहयोग से स्थापित होने वाली तिलकामांझी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। अमर शहीद तिलकामांझी की प्रतिमा स्थापना समिति की बैठक शनिवार को लालबाग स्थित तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने की। बैठक में कुलपति ने समिति के सदस्यों के साथ अब तक हुए कार्यों की अद्यतन समीक्षा की और सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि अमर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा और स्मृति पार्क का निर्माण जनसहयोग से किया जा रहा है। इस प्रतिमा का अनावरण भारत की राष्ट्रपति द्वारा किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। राष्ट्रपति भवन से तिथि की स्वीकृति मिलने के बाद अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तैयारी को लेकर कार्य प्रगति पर […]

Noimg

बभनगामा में विधायक शैलेंद्र ने 65 लाख की पांच विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, नागरिक अभिनंदन में उमड़ा जनसैलाब ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने शनिवार को बिहपुर प्रखंड के बभनगामा पंचायत में एक साथ पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं की कुल लागत लगभग 65 लाख रुपये है। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि से बभनगामा में रंगमंच के पास और दुर्गा मंदिर के समीप स्थित सरकारी भूमि पर दो सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिनकी लागत लगभग 15-15 लाख रुपये है। साथ ही, वार्ड संख्या 02 में स्थित पुराने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए करीब 5 लाख 36 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, निहाल अहमद के घर से मनहर चौधरी […]

Noimg

शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में ‘जेनरल ईडीपी’ विषय पर छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर में शनिवार को यूको आरसेटी भागलपुर द्वारा आयोजित छह दिवसीय “सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम (जेनरल ईडीपी)” का सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 23 जून से 28 जून 2025 तक चला। समापन समारोह के अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक कुमोद कुमार झा, उपाधीक्षक रामेश्वर राउत, सहायक अधीक्षक-सह-बंदी कल्याण पदाधिकारी रोशन शर्मा एवं सहायक अधीक्षक रविकेश उपाध्याय उपस्थित रहे। कारा अधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण में कुल 35 बंदियों ने भाग लिया, जिनमें 16 सजायाफ्ता एवं 19 विचाराधीन बंदी शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बंदियों के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। DESK2025

Noimg

कोसी नदी पर बन रहा पुल हादसे का शिकार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

निर्माणाधीन सेगमेंट गिरा, 40 फीट हिस्सा क्षतिग्रस्त भागलपुर : भागलपुर जिले में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा देर रात दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया। यह पुल एनएच-106 के मिसिंग लिंक बिहपुर से फुलौत तक बन रहा है। हादसा हरिओ के त्रिमुहान घाट के पास हुआ, जहां वोल्वो लोडर से सेगमेंट ले जाते समय करीब 40 फीट पुल का हिस्सा आंशिक रूप से टूट गया। यह पुल फोरलेन परियोजना के तहत तैयार किया जा रहा है, जिससे बिहपुर से वीरपुर तक सफर सुगम हो जाएगा। पुल के साथ-साथ दोनों ओर लगभग 22 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी हो रहा है। परियोजना को 996 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और वर्ष 2026 तक इसे […]

Noimg

ससुराल से लौटते समय युवक ने बाबा बिशु रावत पुल से कोसी नदी में कूद कर दी जान, शव की तलाश जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशु रावत पुल पर शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां एक युवक ने कोसी नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खरीक बाजार निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जो सत्यनारायण साह के पुत्र थे। वह विवाहित था और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अमित अपने ससुराल बोरवा टोला, कदवा से लौट रहा था। लौटते समय बाबा विशु रावत पुल पर पहुंचते ही वह अचानक कोसी नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, […]

Noimg

ब्राह्मणों की उपेक्षा को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। 27 जून 2025 को संपूर्ण ब्राह्मण समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और अनदेखी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद में ब्राह्मण समाज के किसी भी व्यक्ति को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है, जिससे समाज के लोग मर्माहत और आहत हैं। उन्होंने मांग की कि समाज के योगदान और गरिमा को ध्यान में रखते हुए उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मनोरंजन गिरी, प्रभात रंजन, रणविजय पाण्डेय, अमित मिश्रा, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सिद्धनाथ तिवारी और उभ्योदय सहित अन्य ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी ने एक स्वर में समाज की […]

मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी 2025 को फंटूस साह के लिखित आवेदन पर परबत्ता थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें मनीष कुमार, पिता नंदकिशोर मंडल सहित अन्य पर आरोप था कि उन्होंने वादी के घर में घुसकर उनकी पत्नी, स्वयं वादी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या 19/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 129(4), 109, 74, 303(2), 352, 351(2)(3) और 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। जांच के क्रम में इस मामले में संलिप्त आरोपी मनीष कुमार, पिता नंदकिशोर मंडल, निवासी बड़ी अलालपुर, थाना […]

नाबालिग अपहृता बरामद एवं अपहरणकर्त्ता गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । 11 मई 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 18 अप्रैल 2025 को इनकी भतीजी घर से पढ़ने के लिए कोचिंग गई थी जो घर लौटकर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि साकिन-थाना दिल्ली कैंट राज्य दिल्ली निवासी दीपक कुमार पिता निरज कुमार इनकी नाबालिग भतीजी को शादी करने के नियत से भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 141/25, धारा 137(2)/96/303(2) बीएनएस के तहत कांड दर्ज किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड की अपहृता को दिल्ली से बरामद किया गया साथ ही घटना में संलिप्त आरोपी दीपक कुमार पिता निरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। बरामद अपहृता का चिकित्सीय जॉच एवं न्यायालय में […]