Month: June 2025

अपनी मोहब्बत का इम्तिहान देंगे… तेरे सामने अपनी जान देंगे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

प्रेमिका से मिलने 400 किलोमीटर दूर से आया युवक, इंकार पर खाया जहर, नवगछिया अस्पताल में चला घंटों का रेस्क्यू ऑपरेशन नवगछिया। प्रेम में पागल एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने 400 किलोमीटर दूर रोहतास जिले के कास्त बोबरा गांव से नवगछिया पहुंच गया। लेकिन जब प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया तो उसने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की। यह सनसनीखेज मामला शुक्रवार दोपहर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में सामने आया जब युवक श्रवण कुमार अर्धचेतन अवस्था में पहुंचा और बताया कि उसने चूहे मारने की दवा खा ली है। युवक की पहचान श्रवण कुमार, पिता वशिष्ठ पासवान, निवासी कास्त बोबरा, थाना काराकाट गोरारी, जिला रोहतास के रूप में हुई है। श्रवण ने बताया कि दो वर्ष पूर्व […]

Noimg

नवगछिया में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। सम्राट अशोक भवन, नवगछिया में सांसद अजय कुमार मंडल के प्रयास से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडीआईपी एवं आरवीवाई योजना के तहत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से पंजीकृत लगभग 300 दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। वितरित किए गए उपकरणों में बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ और दांत शामिल थे। इन उपकरणों के माध्यम से लाभार्थियों को उनके दैनिक जीवन में सहायता और आत्मनिर्भरता प्रदान करने का प्रयास किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अर्पणा कुमारी, जदयू जिला […]

Noimg

टीएमबीयू में शिक्षा घोटाले का खुलासा, निलंबित कर्मचारी पर एफआईआर की तैयारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय इन दिनों एक बड़े शिक्षा घोटाले को लेकर सुर्खियों में है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में फर्जी अंक पत्र और एडमिट कार्ड जारी करने के मामले में निलंबित कर्मचारी संजय कुमार की संलिप्तता सामने आई है। यह मामला न केवल विश्वविद्यालय की साख को आघात पहुंचा रहा है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। घोटाले का खुलासा डीएनएस कॉलेज, भूसिया रजौन की छात्रा अंजली कुमारी के फर्जी अंक पत्र से हुआ। कुलपति प्रो. जवाहर लाल के निर्देश पर जब मामले की जांच की गई, तो यह पाया गया कि परीक्षा विभाग के एडमिट कार्ड सेक्शन में कार्यरत संजय कुमार ने अंजली को व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी अंक पत्र […]

Noimg

एनएच 31 पर सतीश नगर के पास बस और ट्रक की भीषण टक्कर, बड़ा हादसा टला ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

खगड़िया। शुक्रवार की सुबह एनएच 31 पर खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीश नगर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गड्ढे और निर्माण कार्य के कारण सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा पलटी। गनीमत यह रही कि बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार यात्री किसी कारणवश कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुके थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे पलट गई। इस दौरान बस में सवार […]

Noimg

भागलपुर एयरपोर्ट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बोले– स्मार्ट सिटी तैयार है, उड़ान अब भी अधूरी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। शहर के हवाई अड्डे को चालू कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भागलपुर एयरपोर्ट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वर्षों से वादों के बावजूद भागलपुर से व्यावसायिक विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी है, जिससे आम जनता आज भी हवाई सुविधा से वंचित है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी एयरपोर्ट से घोषणा की थी कि जल्द ही भागलपुर से विमान सेवा शुरू की जाएगी, लेकिन आज तक वह घोषणा मात्र एक वादा बनकर रह गई है। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भागलपुर एयरपोर्ट केवल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विशेष विमानों के लिए आरक्षित […]

Noimg

बांका में कुट्टी मशीन से गला कटने से युवक की दर्दनाक मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बांका। जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुज गांव में कुट्टी मशीन से गला कट जाने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के निवासी जय कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय कृष्ण सिंह अपने मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ अचानक फिसल गया और गर्दन कुट्टी मशीन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनका गला बुरी तरह कट गया और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल जय कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना के […]

अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज रेल खंड पर शुक्रवार की सुबह अकबरनगर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह डाउन लाइन पर जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति अचानक ट्रैक पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। घटना की जानकारी ट्रेन चालक ने तत्काल स्टेशन प्रबंधन को दी, जिसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने रेल पुलिस को सूचित किया। शव ट्रैक पर होने की वजह से […]

Noimg

राकेश हत्याकांड में चारों आरोपियों को आजीवन कारावास, भागलपुर न्यायालय का बड़ा फैसला ||GS NEWS

पीरपैंतीबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुरामपुर निवासी राकेश कुमार की हत्या के चारों आरोपियों को भागलपुर न्यायालय ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। घटना 11 अगस्त 2020 की है, जब राकेश कुमार बाजार जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक की मां गीता देवी ने जिछो मंडल, संतोष मंडल, अजीत मंडल और बनारसी मंडल के खिलाफ पीरपैंती थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विस्तृत सुनवाई के बाद भागलपुर न्यायालय ने चारों आरोपियों को […]