Month: September 2025

Noimg

सुल्तानगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

बैठक में दुर्गा मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रतिमा विसर्जन पर हुआ विचार-विमर्श भागलपुर। सुल्तानगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह राजद के वरिष्ठ नेता राजपति यादव, कांग्रेस नेता विनय शर्मा और एसआई संजय कुमार मौजूद थे। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों तथा सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आत्मा दास […]

Noimg

मुंगेर के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में नवरात्र की पहली पूजा पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

मुंगेर। नवरात्र की पहली पूजा पर श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब मुंगेर जिले के प्रसिद्ध तांत्रिक शक्ति सिद्धपीठ तेलडीहा दुर्गा मंदिर में उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना करने मंदिर पहुंचे और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर श्रद्धालु कलश में जल भरते हुए लगभग 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर तेलडीहा पहुंचे और मां भगवती की पूजा-अर्चना की। लाखों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जगह-जगह दंडाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो। तेलडीहा दुर्गा मंदिर का इतिहास भी बेहद […]

Noimg

बिहार सीनियर व सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम तमिलनाडु के लिए रवाना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : डिंडीगुल (तमिलनाडु) में 24 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाली 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) और 44वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (बालक व बालिका) में भाग लेने के लिए बिहार की सीनियर और सब जूनियर टीम रवाना हो गई है। टीम की घोषणा बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने की। उन्होंने बताया कि पूरी टीम को इंटायर पावर सॉल्यूशन हाजीपुर, गंगा हॉस्पिटल हाजीपुर और रोटरी क्लब ऑफ पटना की ओर से पोशाक उपलब्ध कराई गई है। टीम को रवाना करने के अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष-सह-भाजपा प्रवक्ता प्रो. सुहेली मेहता, उपाध्यक्ष-सह-नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. […]

Noimg

दुर्गा पूजा पर प्रशासन सख्त, सड़क पर अवैध दुकान लगाने वालों को चेतावनी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक और भीड़भाड़ बढ़ गई है। श्रद्धालु और खरीदार बड़ी संख्या में बाजारों का रुख कर रहे हैं। लेकिन सड़क और फुटपाथ पर अवैध तरीके से दुकानें लगाने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण आम लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए सोमवार को भागलपुर नगर निगम प्रशासन, यातायात पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन की ओर से माइकिंग कर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे तुरंत सड़क और फुटपाथ से अपनी दुकानें व सामान हटा लें। चेतावनी दी गई कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया […]

Noimg

दुर्गा पूजा पर प्रशासन सख्त, सड़क पर अवैध दुकान लगाने वालों को चेतावनी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक और भीड़भाड़ बढ़ गई है। श्रद्धालु और खरीदार बड़ी संख्या में बाजारों का रुख कर रहे हैं। लेकिन सड़क और फुटपाथ पर अवैध तरीके से दुकानें लगाने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण आम लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए सोमवार को भागलपुर नगर निगम प्रशासन, यातायात पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन की ओर से माइकिंग कर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे तुरंत सड़क और फुटपाथ से अपनी दुकानें व सामान हटा लें। चेतावनी दी गई कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया […]

Noimg

भागलपुर में शिक्षा घोटाला उजागर: एसकेपी विद्या विहार की मान्यता पर संकट ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जिले में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अनियमितताओं का एक बड़ा मामला सामने आया है। मंदरोजा स्थित एसकेपी विद्या विहार स्कूल की जांच में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिसके चलते विद्यालय की मान्यता और सीबीएसई सम्बद्धता दोनों खतरे में पड़ गई हैं। जिला प्रशासन ने इस संबंध में निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार को प्रस्वीकृति रद्द करने तथा सीबीएसई से सम्बद्धता समाप्त करने की अनुशंसा की है। जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय प्रस्वीकृति समिति की बैठक में एसकेपी विद्या विहार की पोल खुली। जांच में पाया गया कि स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के नामांकन रजिस्टर, शुल्क विवरण, शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया और योग्यता प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी अभिलेख तक प्रस्तुत नहीं किए। […]

Noimg

नाबालिग अपहरण मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 27 जुलाई 2024 को वादनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री घर से कोचिंग पढ़ने गई थी जो घर लौटकर वापस नहीं आई है। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी सोनू कुमार पिता केशव यादव ने इनकी नाबालिग पुत्री को शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 203/24, धारा- 137 (2)/126(2) /115(2)/352/351 (2)/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड की अपहृता को पूर्व में बरामद किया गया था एवं कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में शनिवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त पोखरिया निवासी सोनू कुमार […]

Noimg

दुर्गा पुजा को लेकर भवानीपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारबैठकभागलपुरDESK20250

नवगछिया । आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भवानीपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभू कुमार एवं संचालन अतिरिक्त प्रभारी धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया। बैठक में भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर, भवानीपुर दुर्गा मंदिर, नारायणपुर दुर्गा मंदिर, रेलवे-स्टेशन नारायणपुर दुर्गा मंदिर, चौहद्दी दुर्गा मंदिर के आयोजनकर्ता व मेला कमिटी के बीच आपसी सौहार्द शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पुजा मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष श्री शंभु ने बताया कि दुर्गा पुजा के दौरान मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहेगें। अश्लील गाना एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध पैनी नजर रहेगी। सभी मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश पूजा समिति […]

Noimg

नवगछिया शाखा में विश्वनाथ यादुका बने अध्यक्ष, विनोद केजरीवाल बने महामंत्री ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा की एक आम सभा स्थानीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ यादुका के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंग प्रदेश विनोद केजरीवाल ने की। सभा की शुरुआत में स्वर्गीय दिनेश कुमार सर्राफ, जो नवगछिया शाखा के अध्यक्ष रहे थे, को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विनोद केजरीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सर्राफ जी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और योगदान हमेशा हमारे साथ जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाए। आम सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विश्वनाथ यादुका को नवगछिया शाखा का नया अध्यक्ष […]