Month: September 2025

Noimg

24 वर्षीय युवक लापता, माता-पिता रोते-बिलखते खोज रहे हैं अपने पुत्र को ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के मलिकपुर दियारा से एक अर्द्धविक्षिप्त युवक के लापता होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि पीरपैंती थाना क्षेत्र के मलिकपुर दियारा निवासी 59 वर्षीय रामजी सिंह अपने 24 वर्षीय पुत्र रूदल कुमार के साथ पत्नी का इलाज कराने भागलपुर आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वे बरौनी पैसेंजर ट्रेन से शिवनारायणपुर स्टेशन पहुंचे। चूंकि रात हो चुकी थी, इसलिए वे मथुरापुर नवटोलिया स्थित अपने दामाद मुन्ना सिंह के घर रात्रि विश्राम के लिए चले गए। घर पहुंचने के कुछ देर बाद रूदल ने शौच जाने की इच्छा जताई। इस पर मुन्ना सिंह उसे साथ लेकर बाहर गए। लेकिन इसी दौरान रूदल कुमार शौच का बहाना कर वहां से चुपचाप […]

Noimg

झगड़े और धमकी का मामला: महिला ने पड़ोसी पर लगाए मारपीट और हत्या की धमकी के आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर कागजी टोला मोहल्ले में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस उनकी शिकायत नहीं सुन रही है, जिसके चलते वे न्याय के लिए भटकने को मजबूर हैं। पीड़िता तेतरी देवी ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े दस बजे झाड़ू दास नामक व्यक्ति अचानक उनके घर पहुंचा। उसने कहा कि उनका बेटा जेल में है और पूछा कि जमानत कब कराएंगी। इस बात पर विवाद बढ़ गया। तेतरी देवी के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो […]

Noimg

दी भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड भागलपुर के 38वीं वार्षिक आमसभा का मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के टाउन हॉल में दी भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, भागलपुर के 38वीं वार्षिक आमसभा का उद्घाटन मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सहकारिता विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया गया। साथ ही मंत्री के द्वारा पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पैक्स के 1000 मैट्रिक टन क्षमता वाला गोदाम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां भागलपुर, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, अंकेक्षण भागलपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भागलपुर, प्रबंध निदेशक, भागलपुर सहकारिता बैंक एवं भागलपुर बांका जिले के सभी पैक्स अध्यक्षों, बैंक कर्मचारी उपस्थित थे। DESK2025

Noimg

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के आवेदन संग्रहण का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों और प्रखंडों में किया गया, जिससे जीविका से जुड़ी हजारों महिलाएं इस पहल की साक्षी बनीं। भागलपुर जिले में समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार, डीआरडीए निदेशक तथा […]

Noimg

“डिज़ाइन इन इंडिया” के तहत भारत बना सेमीकंडक्टर चिप निर्माण का नया केंद्र ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर से दिखा नई तकनीकी क्रांति का रास्ता भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक और ठोस कदम जुड़ गया है। “मेक इन इंडिया” के बाद अब “डिज़ाइन इन इंडिया” का नारा जोर पकड़ रहा है, जिसका एक प्रमुख उदाहरण बिहार के भागलपुर में देखने को मिला है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), भागलपुर के निदेशक प्रोफेसर मधुसूदन सिंह ने बताया कि भारत अब सेमीकंडक्टर यानी चिप की दुनिया में सिर्फ उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि डिज़ाइन और निर्माण दोनों क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया मंत्र “आपदा में अवसर” अब धरातल पर साकार होता दिख रहा है। […]

Noimg

स्वरोजगार को बढ़ावा: जीविका दीदियों को मिलेगा 10 हजार से 2 लाख तक का सहयोग, 7 सितंबर से शुरू हुआ वितरण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने संबोधन में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी जो घोषणाएं की थीं, उनका प्रभाव अब जीएसटी-2 के रूप में सामने आने जा रहा है। यह नई प्रणाली आगामी 22 सितंबर से देशभर में लागू की जाएगी, जिससे देश की कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और लाभकारी बनाने का प्रयास किया गया है। इसी कड़ी में बिहार सरकार भी राज्य के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है, जिसके तहत उन्हें स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान […]

Noimg

सड़क हादसे में 17 वर्षीय इंटर के छात्र दिव्यांशु की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से एक दुखद घटना सामने आई है। मुंगेर जिले के नया रामनगर के पास हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय इंटर का छात्र दिव्यांशु की मौत हो गई। घटना 3 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है, जब दिव्यांशु खाना खाने के बाद टहलने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिव्यांशु को तत्काल 112 एम्बुलेंस द्वारा सदर अस्पताल, मुंगेर लाया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। दिव्यांशु मुंगेर जिले […]

Noimg

विद्यासागर स्मारक संस्कृत उच्च विद्यालय में स्वागत समारोह और समीक्षा बैठक आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, कर्णगढ़ चंपानगर स्थित विद्यासागर स्मारक संस्कृत उच्च विद्यालय में आज स्वागत समारोह एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार संयुक्त शिक्षा बोर्ड, पटना के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह दौरा उनका बिहार के जिलों में 27वां भ्रमण था। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक रीति से फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समीक्षा बैठक के दौरान मृत्युंजय झा ने विद्यालय से जुड़े प्राचार्यों और शिक्षकों के साथ विभिन्न शैक्षणिक और व्यवस्थापकीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संस्कृत विद्यालयों की स्थिति, पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की समग्र […]

Noimg

निर्देशिका भारती कुमारी नें कहा  – ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

हमारे विद्यालय के बच्चों ने जिस तरह इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह वाकई सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी क्षमता को निखारने का अवसर देते हैं। प्राचार्य अनिमेष कुमार नें कहा – क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 जैसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ रचनात्मक सोच विकसित होती है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी लगातार हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उपप्राचार्य कुंदन कुमार नें कहा –इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। हमें विश्वास है कि यहां सम्मानित सभी छात्र-छात्राएं आने वाले समय में समाज और देश का नाम रौशन करेंगे। DESK2025