Month: September 2025

Noimg

ट्रॉफी सर्टिफिकेट पाकर उत्साहित हुए प्रतिभागी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

सन वैली पब्लिक स्कूल में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 सम्मान समारोह आयोजित नवगछिया। जीरो माइल स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल के प्रशाल में जीएस न्यूज़ द्वारा आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 प्रतियोगिता का भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, निदेशक, प्राचार्य एवं उपप्राचार्य को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने किया। दीप प्रज्वलन का कार्य विद्यालय की निर्देशिका भारती कुमारी, प्राचार्य अनिमेष कुमार, उपप्राचार्य कुंदन कुमार और प्रचार्य के दादा-दादी ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्वलन के बाद पूरे प्रशाल में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण दिखाई दिया। सम्मान समारोह में प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी […]

Noimg

नवगछिया के योगा खिलाड़ी धर्मचंद भगत को किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के प्रतिभाशाली योगा खिलाड़ी धर्मचंद भगत को भागलपुर स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि धर्मचंद भगत ने बिहार राज्य योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में धर्मचंद भगत इसी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सम्मान समारोह के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार दास, एच.ओ.डी. अनामिका, नाज बानो और डॉ. साकेत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह में धर्मचंद भगत की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बड़ी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। DESK2025

Noimg

गोपालपुर थानांतर्गत गृह-भेदन के कांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । शुक्रवार को डायल 112 टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गोपालपुर थानांतर्गत ग्राम डिमहा स्थित पवन पासवान एवं विष्णुदेव पासवान के घर से मोबाईल चोरी कर भाग रहे एक मोटरसाकिल पर सवार चार अपराधकर्मियों का पीछा करने पर अपराधकर्मियों के द्वारा ग्रामीणों पर फायरिंग किया गया। सूचना पर डायल 112 टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से अपराधकर्मी गोपालपुर थाना क्षेत्र के डीमहा निवासी छतिश कुमार मंडल पिता मिंटु मंडल, गोपालपुर पंचगछिया निवासी अनुज कुमार पिता उमेश मंडल को गिरफ्तार कर गोपालपुर थाना को सुपूर्द किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 276/25, धारा- 331(6)/307 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दो नामजद एवं दो अज्ञात के विरूद्ध […]

Noimg

नवगछिया में रेल ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शनिवार शाम करीब 6 बजे नवगछिया के भवानीपुर गांव के पास पानी भरे गड्ढे में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव पूर्वी केबिन फाटक संख्या-11 से लगभग एक किलोमीटर आगे और फाटक संख्या-10BC से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला। चिकित्सकों के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। यह स्थान रंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, प्रारंभ में थाना अध्यक्ष विश्व बंधु कुमार को घटना की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन समाचार प्रसारित होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना पर रंगरा थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे […]

Noimg

भागलपुर को मिली दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय सड़क एवं बुनियादी ढांचा कोष (Central Road and Infrastructure Fund-CRIF) योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा अनुशंसित 8 जिलों की कुल 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 675 करोड़ रुपये है। इस संबंध में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति देना प्रधानमंत्री के उस संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत बिहार को विकसित प्रदेशों की श्रेणी में शामिल किया जाना है। उन्होंने इस राशि की स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। भागलपुर जिले के लिए इस योजना के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली […]

Noimg

पीरपैंती विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में होने वाले भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक अमन कुमार पासवान ने शेरमारी सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय दुकानदारों तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों से आगामी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीते पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनका लाभ सीधे जनताक्स को मिला है। पासवान ने उपस्थित […]