Month: November 2025

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ का गठन, कार्यकारिणी समिति घोषित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में रविवार को संयोजक घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में उनके निज आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में क्रिकेट खेल के विकास को गति देना था। इसी क्रम में नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ का औपचारिक गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जो इस प्रकार है: अध्यक्ष: रामदेव प्रसाद यादवकार्यकारी अध्यक्ष: मो. इजहार अली (नारायणपुर)उपाध्यक्ष: सरोज झा (नवगछिया), बैद्यनाथ झा (बिहपुर)संयोजक: घनश्याम प्रसाद (नवगछिया)सचिव: राजेश कुमार राजू (नवगछिया)संयुक्त सचिव: मो. इबरार आलम (बिहपुर)कोषाध्यक्ष: अशोक सिंह (नवगछिया) कार्यकारिणी सदस्य:अशोक यादव (लत्तीपुर), प्रभाष यादव (नारायणपुर), मुकेश कुमार सिंह (गोपालपुर) संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र […]

सांसद को ठगी के प्रयास में फोन करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस ने ठगी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब 15 नवंबर 2025 को भागलपुर के सांसद द्वारा रंगरा थाना को सूचना दी गई कि अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल कर कोई व्यक्ति केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार का फर्जी पीए बनकर पैसे की मांग कर रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना कांड संख्या 274/25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। ठगी के इस प्रयास को चुनौती मानते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझा लिया। पुलिस टीम ने रंगरा […]

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के सान्निध्य में हुई “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” के अंतिम चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहुंचे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने आज बागेश्वर धाम के पूज्य पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पावन सान्निध्य में आयोजित “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” के अंतिम चरण में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित और सौभाग्यशाली बताया। यह विशाल पदयात्रा दिल्ली से श्री वृंदावन धाम तक आयोजित की गई थी। इसका अंतिम चरण आज राधा गोविंद मंदिर, जैत से प्रारंभ होकर चारधाम मंदिर, वृंदावन तक पहुंचा। श्री चौबे ने कहा कि इस दिव्य पदयात्रा में शामिल होना उनके जीवन का अत्यंत पावन और आध्यात्मिक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में लाखों सनातनी श्रद्धालु उत्साह और आस्था के साथ जुड़े, जिसने सनातन धर्म की एकता, श्रद्धा और समर्पण का अद्वितीय संदेश दिया। उनके […]

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में एक युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया ।15 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का अवैध हथियार के साथ वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हुआ। मामला सामने आते ही नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल वीडियो का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। तकनीकी जांच और सत्यापन के बाद वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी नीतिश कुमार, पिता बबलू यादव के रूप में की गई। सत्यापन के आधार पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 249/25, धारा 25(9) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नीतिश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है […]

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में बस चालक की मौत, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 पर दयालपुर चौक के पास शनिवार रात करीब 10 बजे बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बस चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बस चालक की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के हरिकचक गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय रमाकांत सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर घाट निवासी संतोष सहनी बताए जा रहे हैं। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक रमाकांत सिंह स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए और […]

किसान की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघल टोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां किसान नंद किशोर मंडल उर्फ ननकू मंडल (56 वर्ष), पिता स्व. खंतर मंडल की अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर और पेट पर वार कर निर्ममता से हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया गया कि किसान नंद किशोर मंडल शाम के समय मकई के खेत में खाद छिड़कने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। अगली सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए, तो उनका शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया। घटना की […]

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत; बेटी की इसी माह होनी थी शादी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी शिव शक्ति सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, शिव शक्ति सिंह मायागंज अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी के लिए भोजन लेकर जा रहे थे। हादसा एनएच-भागलपुर रोड पर उस समय हुआ, जब विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिव शक्ति सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में शामिल मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी पहचान सुरखीकल […]

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के रजौन थाना क्षेत्र के छोटी बुढ़िया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच देर रात जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर आरोपी पक्ष के लोग पहले से ही घात लगाए बैठे थे। घटना में घायल अमृत यादव के पुत्र अरविंद यादव ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे वे किसी काम से घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों पैर टूट गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमला करने वालों ने उन्हें डराने के इरादे से […]

भागलपुर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हुआ आयोजन, पत्रकारों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर प्रमंडलीय सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी डायरेक्टर नागेंद्र कुमार गुप्ता ने की। क्षेत्र के कई वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक खास बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मीडिया जगत की चुनौतियों, निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका तथा डिजिटल युग में पत्रकारों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजीव सिद्धार्थ, दिलीप कुमार, प्रवीण झा, विकास सिंह, विजय सिंह, शंभू भगत, श्यामानंद सिंह, मोहम्मद साकिब, आलोक झा, आदित्य झा, मनोज कुमार गुप्ता, नवनीश मिश्रा, इमामुद्दीन समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। डिप्टी डायरेक्टर नागेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस […]

नव निर्वाचित विधायक शैलेंद्र ने बिहपुर एनडीए कार्यालय पहुंचकर किया कार्यकर्ताओं और जनता का अभिनंदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK20250

भागलपुर : बिहपुर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक शैलेंद्र शनिवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्र के सभी मंदिरों में माथा टेका और ग्रामीणों से मिलकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा, बिहपुर बाजार जाकर सभी व्यापारियों से भी मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जदयू के नेता सत्यप्रकाश सिंह, कुमार गौरव, गोपाल चौधरी, अजय उर्फ माटो, ज्ञानदेव कुमार, सौरव, लालमोहन, चंद्रकांत चौधरी, सिंटू मंडल और ब्रजेश चौधरी सहित कई सक्रिय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। एनडीए कार्यालय में विधायक शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के आमजन, किसानों, युवाओं और मातृशक्ति का आभार जताया। इस बार करीब तीस हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान […]