Month: November 2025

नवगछिया में एससी-एसटी थाना कांड संख्या-41/25: रंगदारी एवं मारपीट मामले में पीड़ित को नहीं मिला न्याय, अभियुक्तों पर नहीं हुई कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया एससी-एसटी थाना कांड संख्या-41/25, रंगदारी एवं मारपीट मामले में घटना के 19 दिनों बाद भी किसी अभियुक्त पर कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कोई अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। इस मामले में पीड़ित सुशील कुमार, जो मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के चम्मुख के निवासी हैं, ने 13 नवंबर को नवगछिया पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में सुशील कुमार ने बताया कि वह नवगछिया लक्ष्मीपुर रोड में तीन साल से किराये के मकान में परिवार के साथ रहकर मिठाई बनाने का काम कर रहे हैं। 27 अक्टूबर 2025 को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी रितेश यादव, मनोहर यादव, आशुतोष कुमार यादव एवं नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सिप्पी यादव समेत […]

पुरैनी खरादी मोहल्ले में जमीन विवाद के चलते हिंसक मारपीट, एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी खरादी मोहल्ले में शनिवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ले के निवासी मोहम्मद इमरान और उसके परिवार के करीब 10–11 सदस्यों पर एक ही परिवार की तीन महिलाओं को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित पिंकी ने बताया कि वह घर की छत पर कपड़े सुखा रही थीं, तभी मोहम्मद इमरान ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इमरान उनके घर के दरवाजे तक पहुँच गया। इसके बाद वह घर में घुस गया और पिंकी की पिटाई शुरू कर दी। घटना की आवाज सुनकर पिंकी की दोनों बेटियां शाइस्ता परवीन और निशा प्रवीण बीच-बचाव के लिए आईं, […]

कसमाबाद दियारा में मजदूरों से भरी नाव डूबी, सात महिला मजदूर सकुशल; दो बेहोशी में अस्पताल में भर्ती, नाविक फरार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के कसमाबाद दियारा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी पार कर मजदूरी के लिए जा रहीं महिला मजदूरों से भरी एक नाव बीच नदी में अचानक पलटकर डूब गई। नाव पर कुल नौ महिला मजदूर सवार थीं। घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तेजी से बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता से सात महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं दो महिला मजदूरों को बेहोशी की स्थिति में गंगा से बाहर निकाला गया। दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि सभी महिला मजदूर दियारा क्षेत्र में खेती का काम करने जा रही थीं। जैसे ही नाव गंगा […]

भागलपुर जीएसटी कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में भीषण आग, सभी कंप्यूटर और दस्तावेज राख ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में वाणिज्य कर विभाग (माल एवं सेवाकर कार्यालय) के कंप्यूटर कक्ष में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कंप्यूटर रूम में रखे सभी कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की लपटों में जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालाँकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी नागेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घटना […]

पति-पत्नी के विवाद में बड़ा हादसा, पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है। घटना के अनुसार, पवन राम, जो केला बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, से उसकी पत्नी पूजा देवी ने पैसों की मांग की। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। विवाद के दौरान पवन राम ने पत्नी को एक थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद आक्रोश में आकर पूजा देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्थिति गंभीर होने पर पवन राम तुरंत उन्हें सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल लेकर पहुँचे। रेफरल अस्पताल से हालत नाजुक देखते हुए Doctors ने पूजा देवी को मायागंज […]

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप; बाइक और साथ मौजूद युवक की पहचान बनी पहेली ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

भागलपुर। खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित समसपुर हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में 18 वर्षीय अमन कुमार, पिता प्रमोद साह, निवासी चौथम, की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार पहले ही सदमे में था, अब अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगने से मामला और गंभीर हो गया है। घटना के अनुसार, अमन कुमार 12 नवंबर की शाम मोटरसाइकिल से समसपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समसपुर पहुँचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में तेज़ रफ्तार से टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे का सबसे […]

डॉक्टरों की लापरवाही से अररिया के युवक की मौत, परिजनों में आक्रोश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। अररिया जिले के रहने वाले 30 वर्षीय युवक विकास कुमार की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने मायागंज अस्पताल, भागलपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक विकास कुमार, पिता विजेंद्र कुमार, मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक की आमने-सामने किसी अन्य मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विकास के माथे पर गंभीर चोट आई और वे बुरी तरह घायल हो गए। पहले उन्हें अररिया के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर […]

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भागलपुर में जश्न, सभी सीटें जीतने पर घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। इसी खुशी के बीच भागलपुर में भी जश्न का दौर जारी है, जहाँ जिले की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है। इस उपलक्ष्य में भागलपुर के एक निजी होटल में एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, जदयू जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता रोशन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए की यह प्रचंड […]

यूको बैंक भागलपुर ज़ोनल शाखा पर मनमानी के आरोप, बैंककर्मियों ने कार्रवाई की मांग की ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। यूको बैंक की ज़ोनल शाखा पर ट्रांसफर और पोस्टिंग में मनमानी के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। बैंककर्मियों का आरोप है कि शाखा के वरीय अधिकारी स्थानांतरण प्रक्रिया में धांधली कर रहे हैं, जिसके कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष पैदा हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर आज भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों बैंककर्मी ज़ोनल कार्यालय पहुंचे और मांगों से संबंधित आवेदन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों की जांच की जाए। बिहार स्टेट यूको बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव चंद्र मोहन सिंह ने ज़ोनल कार्यालय के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा […]