Month: November 2025

भागलपुर में मतगणना की तैयारी पूरी, डीएम बोले- सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, शुक्रवार तय होगा सियासी सेहरा किसके सिर पर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मतदान संपन्न हो चुका है और अब जिलेवासियों की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि दोनों मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। मतगणना परिसर में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए कई स्थानों पर वॉच टावर भी स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने मतगणना कर्मियों और सुरक्षा बलों को […]

आग में झुलसकर साठ वर्षीय वृद्धा की मौत, फूस का घर जलकर राख ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित नवगछिया एसपी कोठी के सामने बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। छत पर बने फूस के घर में अचानक आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि घर के भीतर सोई साठ वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान पुनामा प्रतापनगर निवासी गायत्री देवी, पति बालेश्वर पासवान, उम्र लगभग 60 वर्ष, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वृद्धा को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गायत्री देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और छत पर बने […]

पूर्णिया में सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत, आक्रोशितों ने सड़क जाम कर जताया विरोध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

पूर्णिया । भवानीपुर-फलका मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत हो गई। मृतका ठठेरीटोला बीकोठी निवासी रंजन ठाकुर की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार संध्या अपनी बुआ के घर रामपुर परिहट गोढ़ीयारी गांव से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सोनदीप गांव के समीप टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे संध्या उसके नीचे दब गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने टोटो चालक अशोक रजक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और शव को सड़क पर रखकर भवानीपुर-फलका मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि चालक शराब के नशे में टोटो चला रहा […]

सीढ़ी से गिरने से दिव्यांग युवक की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

खगड़िया : जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा गांव के वार्ड नंबर पांच में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दिव्यांग युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनंदन चौरसिया के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने घर की सीढ़ी पर चढ़ रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में परिजनों ने उसे खगड़िया सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, गंगौर थानाध्यक्ष श्याम पासवान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर […]

16 नवंबर तक प्रभावी रहेगा आदर्श आचार संहिता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत 14 नवंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। मतगणना के पश्चात विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 16 नवंबर तक आदर्श आचार संहिता के सभी प्रावधान पूर्ववत लागू रहेंगे। इस अवधि में किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और समर्थकों से अपील की है कि वे आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके। DESK2025

मतगणना कर्मियों का किया गया रेंडमाइजेशन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आगामी 14 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तथा सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतों की गिनती के लिए 14 टेबल और पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 5 टेबल लगाए जा रहे हैं। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा वार कुल 21 टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी। ईवीएम मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक […]

डीआरएम मनीष कुमार ने किया भागलपुर जंक्शन का निरीक्षण, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार मंगलवार को भागलपुर जंक्शन पहुंचे और स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम मनीष कुमार ने कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भागलपुर जंक्शन से दिल्ली, पुणे समेत कई बड़े शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। डीआरएम ने यह भी कहा कि दिल्ली के लाल किले में हाल ही में हुए हमले के बाद सभी जंक्शन और […]

मुंगेर के संग्रामपुर में ट्रैक्टर से गिरने से खलासी की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमुंगेरDESK20250

भागलपुर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर खलासी सुरेंद्र शर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र शर्मा ट्रैक्टर में खलासी का काम करता था। मंगलवार को काम के दौरान वह ट्रैक्टर के पीछे डाला से उतर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उठाकर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले […]

नाथनगर में ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत, साहिबगंज जाने निकले थे अरुण कुमार ||GS NEWS

नवगछियानाथनगरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 51 वर्षीय अरुण कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार साहिबगंज जाने के लिए अपने घर से निकले थे और ट्रेन पकड़ने के लिए नाथनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में वे अचानक फिसलकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अरुण कुमार को नाथनगर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल […]

Noimg

नवगछिया पोखर में मिली महिला के शव की हुई पहचान, संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया।बीते सोमवार को नवगछिया पोखर में संदेहास्पद स्थिति में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान कर ली गई है। मृतका की पहचान गौशाला रोड निवासी आलू विक्रेता की माता रामा देवी, पत्नी स्वर्गीय ऊर्ज नारायण साह (उम्र लगभग 70 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामा देवी 9 नवंबर की शाम से लापता थीं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। अगले दिन यानी 10 नवंबर को पोखर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मंगलवार सुबह जब परिजनों को इस संबंध में जानकारी मिली, तो वे तुरंत अस्पताल […]