Month: November 2025

भागलपुर में दूसरे चरण में उत्साहपूर्वक हुआ मतदान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

सात विधानसभा सीटों पर 82 प्रत्याशी मैदान में, सुरक्षा के थे कड़े इंतज़ाम भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था । सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही थी । जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया । जिले की कुल सात विधानसभा सीटों — भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव, गोपालपुर, पीरपैंती और बिहपुर — पर इस बार कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, भागलपुर जिले में कुल 22 लाख 30 हजार 208 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष, महिला तथा तृतीय लिंग मतदाता शामिल […]

भागलपुर में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

जिलाधिकारी बोले — इस बार बढ़ा मतदान प्रतिशत, मतगणना दो केंद्रों पर होगी भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्ति के बाद भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रेस वार्ता कर पूरे जिले की मतदान स्थिति की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जिले में कुल 67.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो पिछली बार की तुलना में अधिक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. चौधरी ने विधानसभा-वार मतदान प्रतिशत की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बिहपुर में 64.65 प्रतिशत, गोपालपुर में 68 प्रतिशत, पीरपैंती […]

मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत : जेम्स फाइटर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जेम्स फाइटर ने कहा कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है। एक मजबूत राष्ट्र और सशक्त लोकतंत्र के लिए हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 11 नवंबर को बिना किसी डर या लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जेम्स फाइटर ने कहा कि मतदान करते समय निजी हितों को न देखकर ऐसे उम्मीदवार को वोट देना चाहिए जो ईमानदार हो और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हो। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार ही राज्य को सही दिशा देती है और लोकतंत्र की […]

नवगछिया में पोखर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के पोखर रोड स्थित आदित्य विजन के सामने सोमवार की दोपहर एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव पोखर किनारे से बरामद किया गया। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि महिला की मृत्यु पोखर में डूबने से हुई होगी। अनुमान है कि मौत रविवार की रात हुई होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण जब पोखर की ओर गए, तो उन्होंने पानी में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना […]

भागलपुर में बने सात पीडब्ल्यूडी प्रबंधित मतदान केंद्र, सभी कर्मी होंगे दिव्यांग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले में समावेशी मतदान व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल सात पीडब्ल्यूडी (दिव्यांगजन) प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की विशेषता यह है कि यहां कार्यरत सभी कर्मी—मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, दंडाधिकारी और सहायक कर्मी—सभी दिव्यांगजन होंगे। प्रशासन का कहना है कि इन विशेष मतदान केंद्रों का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, इन केंद्रों के माध्यम से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि दिव्यांगजन केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया […]

भागलपुर में बने 14 सखी मतदान केंद्र, सभी कर्मी होंगी महिलाएं ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक खास पहल के रूप में कुल 14 सखी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की विशेषता यह है कि यहां मतदान से जुड़ी हर जिम्मेदारी केवल महिलाओं के हाथों में होगी। इन सखी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी, सुरक्षा बल, दंडाधिकारी से लेकर सहायक कर्मचारी तक सभी महिलाएं होंगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि महिला मतदाताओं को सुरक्षित और सहज वातावरण मिले, साथ ही मतदान प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी बढ़े। भागलपुर के सातों विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए सखी […]

मतदान तिथि तक वाहनों के परिचालन को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

अभ्यर्थियों को केवल तीन वाहनों की मिलेगी अनुमति, आम लोगों के निजी उपयोग पर नहीं होगी रोक भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने को लेकर वाहनों के उपयोग से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत एवं पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। यह आदेश भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, मतदान के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी को कुल तीन वाहनों के उपयोग की अनुमति दी जाएगी। इनमें एक वाहन स्वयं अभ्यर्थी के लिए, एक वाहन उनके चुनाव अभिकर्ता के लिए तथा एक वाहन […]

डीएम और एसएसपी ने डिस्पैच सेंटर पर मतदान पदाधिकारियों को की ब्रीफिंग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

मतदान पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी पुख्ता तैयारियों का दिया निर्देश भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत सहित सभी निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने मतदान पदाधिकारियों को उनके मतदान कर्तव्यों के बारे में ब्रीफिंग की गई। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तुलसीपुर में 152- बिहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कर्मियों को और इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया में 153- गोपालपुर विधानसभा के सभी मतदान कर्मियों को जबकि महिला आईटीआई, भागलपुर में 157- सुल्तानगंज के मतदान पदाधिकारियों को तथा राजकीय पॉलीटेक्निक बरारी में 156- भागलपुर विधानसभा के मतदान कर्मियों को […]

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14, 17 एवं 19 तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14, 17 एवं 19 तीरंदाजी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 8 नवंबर से 10 नवंबर तक भागलपुर में आयोजित की गई थी। तीसरे और अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के बीच मेडल, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला उद्योग महाप्रबंधक खुशबू कुमारी एवं उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा भागलपुर प्रमंडल जय नारायण कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सोमवार को हुए इंडियन राउंड की प्रतियोगिताओं में विजेताओं […]

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14, 17 एवं 19 तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14, 17 एवं 19 तीरंदाजी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 8 नवंबर से 10 नवंबर तक भागलपुर में आयोजित की गई थी। तीसरे और अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के बीच मेडल, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला उद्योग महाप्रबंधक खुशबू कुमारी एवं उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा भागलपुर प्रमंडल जय नारायण कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सोमवार को हुए इंडियन राउंड की प्रतियोगिताओं में विजेताओं […]