Month: November 2025

भागलपुर में दूसरे चरण का मतदान कल, प्रशासन ने पूरी की तैयारी — 22 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर कल यानी 11 नवंबर को मतदान होगा। इन सातों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए दो डिस्पैच केंद्र बनाए गए हैं, जहां से मतदान कर्मी आवश्यक मतदान सामग्री लेकर अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। भागलपुर जिले में कुल 22 लाख 30 हजार 208 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर शांतिपूर्ण माहौल में […]

डीएम ने जिला नियंत्रण कक्ष का किया मुआयना, मतदान दलों की स्थिति का लिया फीडबैक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों की स्थिति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि सभी दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचें। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दल अपने केंद्रों पर पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ दल मार्ग में हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान दलों को ले जाने वाले सभी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिससे उनकी वास्तविक स्थिति आईटी […]

नवगछिया के कदवा पहुँचे मुकेश सहनी उम्मीदवार प्रेम सागर को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु चुनावी जनसभा का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को भारी मतों से विजयी बनाने के उद्देश्य से गुरुथान खैरपुर कदवा में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव संजय मंडल, भाकपा माले के गोपालपुर विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर राय, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राज कुमार भगत, सीपीआई के जिला कमिटी सदस्य शिकेंद्र यादव, विकासशील इंसान पार्टी VIP के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, प्रो विभांशु मंडल और आई पी गुप्ता की पार्टी से महेश्वर शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी VIP के नेता मुकेश सहनी ने कहा कि बीते 20 साल […]

नवगछिया पुलिस ने द्वितीय चरण के बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए तैयारी पूरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने दिनांक 11.11.25 को आयोजित होने वाले बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों और बूथों पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, जिला पुलिस और बिहार गृह रक्षक बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा, आमजनों को किसी भी असमाजिक तत्व द्वारा मतदान में बाधा उत्पन्न करने से रोकने के लिए जोनल, सुपर जोनल, एक्स्ट्रा सुपर जोनल, एसएसटी, एफएसटी, मोटर साइकिल क्यूआरटी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। दियारा क्षेत्र में सुरक्षित और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने हेतु अश्वरोही दास्ता […]

कैरम एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के तत्वाधान में जूनियर कैरम प्रतियोगिता 2025 का आयोजन GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । कैरम एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के तत्वाधान में जूनियर कैरम प्रतियोगिता 2025 का आयोजन ई टी सी कंप्यूटर सेंटर, नवगछिया में 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आज कंप्यूटर सेंटर में जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला सचिव संजय सिंह, कार्यक्रम संयोजक शंभू शरण, राहुल आनंद, धर्मचंद भगत, लोकेश शरण, जयंत कुमार, आदित्य कुमार, अमन सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता कराने की स्वीकृति बिहार राज्य कैरम संघ के महासचिव भारत भूषण ने प्रदान की है। इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम उम्र के छात्र भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आवेदन की […]

गोपालपुर में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, बढ़ेगा मतदान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर 153- गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं ने रंगोली बनाई और एक दूसरे का हाथ पकड़कर लोकतंत्र को मजबूत करने की कसम खाई। सभी दीदियों ने संकल्प सभा का आयोजन करते हुए 11 नवंबर को मतदान का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि 5 साल में एक बार मतदान का मौका मिलता है। हमें अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डालना है, जिससे अपने इलाके का विकास के लिए काम कराया जा सके। इस […]

डिस्पैच सेंटर, पीरपैंती में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर रविवार से सभी मतदान कर्मी अपने मतदान कर्तव्य पर जुट गए हैं। इस अवसर पर रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी भागलपुर, डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 154- पीरपैंती (अ जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर पदाधिकारी और मतदान कर्मियों को ब्रीफिंग करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये। लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मलिकपुर, पीरपैंती में 154- पीरपैंती (अ ज) विधानसभा के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर में उपस्थित सभी सेक्टर पदाधिकारियों, पीठासीन पदाधिकारियों तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान पदाधिकारियों के अलावा पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्हें उनके मतदान कर्तव्य […]

निर्वाचन को लेकर बना जिला नियंत्रण कक्ष ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसमा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने को लेकर मतदान दिवस 11 नवंबर को सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 152- बिहपुर- 0641- 2422077. 153- गोपालपुर- 0641- 2422078154- पीरपैंती (अजा)- 0641- 2422093155 कहलगांव- 0641- 2422094156- भागलपुर- 0641- 2422095157- सुलतानगंज- 0641- 2422096158- नाथनगर- 0641- 2422097 है। इसके अतिरिक्त 0641- 2422099 एवं 0641- 2422021 तथा 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस नियंत्रण कक्ष हेतु तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। DESK2025

जीएस न्यूज़ की ओर से पाठकों के लिए विशेष प्रतियोगिता की घोषणा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : जीएस न्यूज़ अखबार अपने सम्मानित पाठकों के लिए दिसंबर माह की विशेष प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस एक महीने की अवधि में प्रतिभागियों को कुल 25 दिनों के स्क्रीनशॉट भेजने होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रतिदिन जीएस न्यूज़ अखबार के पेज नंबर 5 (नवगछिया पेज) का स्क्रीनशॉट लेना होगा और उसे जीएस न्यूज़ के मोबाइल नंबर 97098 94194 पर भेजना होगा। स्क्रीनशॉट भेजने का समय रात 12:00 बजे से लेकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कृपया ध्यान दें — दोपहर 12:00 बजे के बाद भेजे गए स्क्रीनशॉट को गिनती में शामिल नहीं किया जाएगा। 15 नवंबर से […]

भागलपुर में बड़ा हादसा — अनियंत्रित टोटो मिठाई की दुकान में घुसा, गर्म तेल गिरने से तीन युवतियां झुलसीं, दो की हालत नाजुक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को दहला दिया। पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित टोटो अचानक सड़क किनारे स्थित मिठाई की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान के भीतर रखा गर्म तेल से भरा कड़ाहा पलट गया, जिससे पास में मौजूद तीन युवतियां बुरी तरह झुलस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान प्रिया कुमारी, कोमल और रत्ना के रूप में की गई है। बताया गया कि तीनों युवतियां भागलपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद […]